फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा, फहीम हत्याकांड में गुलबहार को उम्रकैद

Mon, 30 Oct 2023 09:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

उत्तर प्रदेश केे बिजनौर में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा हाथी की मौत हो गई। वहीं मेरठ में सड़क हादसे में आज सुबह एक वृद्ध की मौत हो गई। लिसाड़ीगेट में टिकटॉकर ने बीमारी से दम तोड़ा। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
शामली: दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:58 PM, 30-Oct-2023

मुकीम गिरोह के सदस्य को लूट के मामले में सात साल की सजा

शामली के कैराना में कुख्यात मुकीम काला गिरोह के सदस्य इसरार उर्फ डॉक्टर निवासी खुरगान को करनाल पुलिस को धक्का देकर फरार होने व लूट के एक अन्य मामले में न्यायालय ने सजा सुनाई है।

कोर्ट मोहर्रिर बलराज सिंह और विनय फोगाट ने बताया कि 27 अप्रैल 2016 को करनाल पुलिस मुकीम काला गिरोह के सदस्य इसरार उर्फ डॉक्टर को कैराना कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। सुबह करीब पौने 11 बजे इसरार पुलिस को धक्का देकर फरर हो गया था। उक्त मामले में कैराना कोतवाली पर इसरार उर्फ डाक्टर व हरियाणा पुलिस के एएसआई प्रकाश सिंह, हैड कांस्टेबल रामदिया व अंग्रेज सिंह तथा कांस्टेबल बलिन्द्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही थी। वहीं इसरार द्वारा कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया था। जिस पर न्यायाधीश प्रतिमा ने मुजरिम इसरार उर्फ डाक्टर को दो साल के कारावास की सजा सुनाई। दूसरे मामले में वर्ष 2015 में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में लूट के मामले में पुलिस ने इसरार उर्फ डाक्टर के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन शामली प्रतिभा ने मुजरिम इसरार को सात साल के कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

08:55 PM, 30-Oct-2023

08:52 PM, 30-Oct-2023

08:47 PM, 30-Oct-2023

विज्ञापन
08:19 PM, 30-Oct-2023

हस्तिनापुर से मवाना शॉपिंग करने गई भाभी और नंनद लापता

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की शकुंतला कॉलोनी निवासी भाभी और नंद मवाना शॉपिंग करने के लिए गई थी, जहां से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रविवार देर शाम तक घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। लेकिन दूसरे दिन भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

01:11 PM, 30-Oct-2023

टिकटॉकर की बीमारी से मौत, प्रशंसकों में शोक

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार के रहने वाले टिकटॉक स्टार अरमान मालिक की बीमारी से मौत हो गई। नमोनिया होने के कारण दिल की धड़कन रुकने से मौत होना बताया जा रहा है। देर रात सांस न आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अरमान मालिक की मौत की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

10:21 AM, 30-Oct-2023

रुड़की रोड पर सड़क हादसे में वृद्ध की मौत 

रुड़की रोड पर  सेना से रिटायर्ड वृद्ध  की हादसे में मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सेना से रिटायर्ड थे वर्तमान में जलकल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर गार्ड की नौकरी कर रहे थे। रात में ड्यूटी पर साकेत से साइकिल पर सवार होकर रंजीत सिंह अपने घर  डोरली जा रहे थे।

डोरली के पास पहुंचे तो  तेज रफ्तार में मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरे। चालक कार लेकर फरार हो गया। कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। शिनाख्त के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को फ्यूचर प्लस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर आ गई कार्रवाई की है।

10:15 AM, 30-Oct-2023

West UP News Live: दंगल में हरियाणा के पहलवानों का रहा दबदबा, फहीम हत्याकांड में गुलबहार को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोटद्वार- नजीबाबाद ब्रांच लाइन पर नई ट्रेन के खाली रेैक से टकराकर मादा हाथी की मौत हो गई।सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली के बीच संचालित नई ट्रेन के खाली रैक से टकराकर हाथी की मौत हो गई। आनंद विहार टर्मिनल से चलकर तड़के 3:50 बजे कोटद्वार पहुंची ट्रेन का खाली रैक नजीबाबाद स्टेशन के लिए वापस आ रहा था।प्रात: लगभग 4:35 बजे जाफराबाद के निकट ट्रेन के खाली रैक से  ब्रांच लाइन लाइन पार कर रहा हाथी टकरा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें