फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बागपत में युवक की हत्या, होमगार्ड को बंधक बनाकर नगदी व बाइक लूटी

Wed, 01 May 2024 10:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

बागपत में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 01-May-2024

10:11 PM, 01-May-2024

07:55 PM, 01-May-2024
हॉट एयर बैलून राइड - फोटो : अमर उजाला

अब बिजनौर की गिनती भी उन शहरों में होगी, जहां हॉट एयर बैलून से लोग हवा में रोमांचक नजारे देखते हैं। जी हां, आज से बिजनौर गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून उड़ना शुरू हो गया है। प्रशासन और एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी से मिलकर इसे शुरू कर रही है। बुधवार शाम पांच बजे डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और सीडीओ पूर्ण बोहरा इसका उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में इसे देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे। इसे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
06:40 PM, 01-May-2024

यरी संचालक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर मार्ग सिथत अंबा बिहार के निकट डेयरी संचालक ने आत्महत्या कर ली। उसने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई। शव के पास सल्फास की गोली व पानी की बोतल मिली है, जिससे माना जा रहा है कि उसने जहर भी खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

06:20 PM, 01-May-2024

बागपत में दोस्त के हत्यारोपी को गोलियों से भूना

वाजिदपुर गांव में दोस्त की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक को एक के बाद एक छह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वह 4 सितंबर 2022 को गांव के ही सन्नी हत्याकांड में जेल गया था। एसपी व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
06:15 PM, 01-May-2024

शामली में बालाजी शोभायात्रा में डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच मारपीट

कांधला कस्बे में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान डीजे पर डांस के दौरान युवकों के बीच लात घुसे चल गए,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कस्बे में मंगलवार की देर रात को प्रतिवर्ष की तरह सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयन के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और शोभायात्रा दर्जनों झांकियां बैंड़ बाजों एवं डीजे के साथ निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जैसे ही कस्बे के मयूर तिराहे पर पहुंची तो डीजे पर डांस कर रहे दर्जनों युवकों के बीच लात घुसे चल गए। डीजे पर डांस कर रहे युवकों के बीच चले लात घुसो का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा की कमेटी ने मारपीट कर रहे युवकों का बीच-बचाव कराया। मामले में थाने पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

11:30 AM, 01-May-2024

मुजफ्फरनगर में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद की बेटी देर रात बाथरूम में गई थी । उसने वहां दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

काफी देर बाद बेटी जब बाथरूम से नहीं आई तब परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर देखा तो उन्हें किशोरी म्रत हालत में मिली। रात में ही सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इस बारे में परिजनों ने लिखित में कुछ नहीं दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

11:27 AM, 01-May-2024

सहारनपुर में अहमद कालोनी में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल

 सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में अहमद कॉलोनी में  कार ठीक करने को लेकर दो पक्षों में  कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी किया गया, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। 

09:55 AM, 01-May-2024
मौके पर मौजूद - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के भूरा रोड पर जंगल में चक रोड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ और पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेजा।

08:58 AM, 01-May-2024

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस (नीट) पांच मई को होगा। जनपद में नीट के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। 8 हजार 900 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। नीट के लिए प्रवेश पत्र का परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं। एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

मेरठ में नीट के सिटी कोआर्डिनेटर बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा का समय दो बजे से पांच बजकर 20 मिनट तक है, लेकिन परीक्षार्थियों की एंट्री 11 बजे से डेढ़ बजे तक के बीच में शुरू कर दी जाएगी।

इसलिए परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश का ध्यान रखना होगा। डेढ़ बजे तक केंद्रों पर वह प्रवेश कर लें। इसके अलावा 17 केंद्रों पर 8900 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को एक पेन दिया जाएगा, जिसे वह परीक्षा के बाद अपने साथ ले जा सकेंगे।

08:40 AM, 01-May-2024

West UP News Live: बागपत में युवक की हत्या, होमगार्ड को बंधक बनाकर नगदी व बाइक लूटी

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ स्थित गांव खांजापुर में आयुष्मान अस्पताल के संचालक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भिजवा दिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच चल रही है।

मूल रूप से जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर के रहने वाले डॉक्टर मोहित गिल(36) पुत्र मामचंद बीएमएस फिजिशियन चिकित्सक थे। लगभग ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ के निकट गांव खांजापुर के पास पीनना निवासी रिश्तेदार के साथ आयुष्मान के नाम से अस्पताल खोला था।

डॉक्टर मोहित गिल खांजापुर में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी शिवानी, नौ वर्षीय बेटे कान्हा और चार वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। मोहित गिल की पत्नी शिवानी भी अस्पताल में एएनएम हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें