01:27 PM, 13-Oct-2023
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पेड़ से लटका मिला
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव बढेडी कोली निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव जंगल में पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। हालांकि, परिजन उसे पेड़ से उतरकर सीएचसी ले गए जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।