01:06 PM, 16-Dec-2024
West UP News Live: एनसीआर में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में महिला की माैत
बीस दिन से साफ चल रही मेरठ की हवा रविवार को फिर से बिगड़ गई। एनसीआर में मेरठ पांचवां सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया है।
दिसंबर माह की शुरुआत से एक्यूआई में काफी सुधार हुआ था। एक्यूआई का स्तर सुधरने से शहरवासी साफ हवा में सांस ले रहे थे। हवा की सेहत अच्छी थी। दिन मेंं धूप भी खिली थी। हवा कम हुई तो प्रदूषण में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गई। बारिश के चलते मेरठ का एक्यूआई 9 दिसंबर को 63 भी दर्ज किया गया था। अब एक्यूआई के बढ़ने से मौसम में बदलाव आएगा, दिन धूप का असर भी कम होगा। एनसीआर में सबसे ज्यादा दिल्ली 298, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम 237, तीसरे पर ग्रेटर नोएडा 266 और चौथे पर बुलंदहशहर 243 और पांचवे पर मेरठ रहा है।