फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: मेरठ बार एसो. चुनाव के लिए मतदान जारी, कुल 40% प्रतिशत हुई वोटिंग

Thu, 08 Feb 2024 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए कल मतदान होगा। मतदान कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंचे तो मत पत्र  निरस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:01 PM, 08-Feb-2024

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 162 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में बंधे

बिजनौर के चांदपुर में मधुवन गार्डन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 162 हिंदु मुस्लिम जोड़ों के विवाह संपन्न हुआ।  जिसमें 141 हिंदु तथा 21 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक प्रमुख कुन्तेश  देवी व एसडीए मनोज कुमार ने नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

01:55 PM, 08-Feb-2024

दूसरी पत्नी की बेवफाई के चलते व्यक्ति ने पेड़ में लटक कर जान दी

नगीना थाना क्षेत्र के गांव चमरोला निवासी अशोक पुत्र बाबूराम (24) ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में एक व्यक्ति के खेत में खड़े पापड़ी के पेड़ में मफलर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था । वह पिछले चार महीने से नहीं आ  रही थी। इसी बात से खिन्न होकर अशोक ने अपने बहनोई के घर आकर पेड़ में लटक कर जान दे दी।

01:55 PM, 08-Feb-2024

बिजनौर में रोडवेज बस डिपो के निकट अस्थाई रैन बसेरे से मिला व्यक्ति का शव

धामपुर रोडवेज बस डिपो के पास अस्थाई रैन बसेरा बना हुआ है। इस अस्थाई रैन बसेरे से व्यक्ति(38) का शव बरामद हुआ है। मृतक की शनाख्त चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी राजीव पुत्र रामावतार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक राजीव के परिजनों को अवगत करा दिया है। मृतक राजीव की भाभी अलका रानी ने बताया कि उनका देवर राजीव अ विवाहित था ।वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था। हार्ट का पेशेंट था। सात फरवरी को वह घर से गए थे। हो सकता है कि बीमारी के चलते राजीव की मौत हो गई हो। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
01:35 PM, 08-Feb-2024

बिजनौर में रिश्वत मांगने पर पुलिस आरक्षी निलंबित

चांदपुर थानाक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने जलीलपुर पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी को पकड़े युवकों को छोड़ने के लिए 50-50 हजार रुपए मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

चांदपुर थाने के गांव रवाना निवासी हनीफ ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को उसके भतीजे वाजिद व तोहीद को चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद भतीजों को छोड़ने के लिए कांस्टेबल राजन ने मुझसे दोनों के 50- 50 हजार रुपए मांगे हैं। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

11:55 AM, 08-Feb-2024

बिजनौर में व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिला,मौके पर पहुंची पुलिस

बिजनौर के नजीबाबाद में इन्विटेशन हॉल के निकट एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पैर कटा हुआ मिला। क्षेत्रवासियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घुटने से नीचे का पैर पुरुष का होने की जानकारी दी।

थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। डॉग स्क्वायड भी लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के निकट ही मालन नदी है। अनुमान है कि नदी क्षेत्र से कुत्ते पैर को घसीट कर लाए हों। हालांकि पुलिस मामले की  जांच में जुटी है।

विज्ञापन
09:28 AM, 08-Feb-2024

अवैध कमेला पकड़ा, दो क्विंटल मांस के साथ दो गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट पुलिस ने बुधवार को अवैध कमेले पर छापा मारकर आसिफ और रजी अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल मांस, कटान में प्रयुक्त छुरी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने महमूद नगर कोतवाली आसिफ, बिहार जिला अररिया हाल पता घंटाघर और रजी अहमद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

09:27 AM, 08-Feb-2024

बर्फ कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव, कई की हालत बिगड़ी

दिल्ली रोड पर परतापुर फ्लाईओवर के पास मंगलवार देर शाम बर्फ खाने में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया।

नवभारत इंटर कालेज के पास बीच बाजार में बर्फखाना है, जिसके आसपास कई मकान हैं। मंगलवार देरशाम बर्फखाने के गैस पाइप से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आने से बराबर के मकान में रहने वाले परिवार की महिलाएं व बच्चों सहित परतापुर निवासी कुलदीप, रोहित, दीपक, कुंडा निवासी आदेश चौधरी की हालत खराब हो गई। गैस के असर से इन लोगों को उल्टियां होने के साथ सिर व पेट में दर्द होने लगा। सभी को आसपास के निजी चिकित्सकों से उपचार दिलाया गया।

बताया गया कि बर्फखाने से पहले भी दो बार अमोनिया गैस का रिसाव हो चुका है और उस वक्त भी कई लोगों की हालत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फखाना घनी आबादी में नहीं होना चाहिए। उधर बर्फखाना मालिक का कहना है कि उसके बर्फखाने से गैस का रिसाव नहीं हुआ है।

09:26 AM, 08-Feb-2024

लाक्षागृह पर कोर्ट के फैसले को लेकर आज अपील करेगा मुस्लिम पक्ष

लाक्षागृह पर कोर्ट के फैसले को लेकर आज मुस्लिम पक्ष अपील करेगा। मुस्लिम पक्ष के वादी खालिद खान ने कहा कि अपर जिला न्यायालय में अपील करने की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने अपना पक्ष मजबूती से रखने की बात कही है। 
 

09:10 AM, 08-Feb-2024

West UP News Live: मेरठ बार एसो. चुनाव के लिए मतदान जारी, कुल 40% प्रतिशत हुई वोटिंग

मेरठ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए आज पंडित नानक चंद सभागार में मतदान किया जा रहा है। कार्यकारिणी में नौ पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 3461 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

मतदान स्थल पर अगर कोई मतदाता मोबाइल लेकर प्रवेश करता है तो उसका मत पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जो प्रत्याशी मतदान स्थल पर किसी मतदाता को प्रलोभन देते पाया जाता है तो उनका नामांकन निरस्त किया जाएगा।

मेरठ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में 3461 वोटो में से 1393 वोट सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे तक डाली जा चुकी है। कल 40% प्रतिशत वोटिंग हुई है। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में 1:30 बजे से 2:00 तक भोजन अवकाश घोषित हुआ। इसके बाद मतदान 2:00 शुरू हुआ।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें