11:14 AM, 18-Nov-2024
सरसावा में रोड जाम करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में डंपर ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने रोड किया जाम
सहारनपुर जनपद के सरसावा में किसान सहकारी चीनी मिल के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर कार की साइड लगने के बाद नीचे गिरे बाइक सवार राहुल (25) निवासी ग्राम इब्राहिमपुर को डंपर ने कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर रोड पर जाम लगा दिया। आरोप था कि इस रोड पर डंपर का संचालन बंद करने को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरसावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल ग्रामीण जाम लगाकर बैठे हुए हैं।