08:58 AM, 15-Aug-2024
West UP News Live: मां तुझे प्रणाम, ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुक गया शहर, मिलकर गाया राष्ट्रगान
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के अंतर्गत सुबह ठीक 10 बजे 52 सेकंड के लिए रुककर शहर के लोग विभिन्न चाैराहों पर राष्ट्रगान में शामिल होने पहुंचे। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने और देश की शान में प्राण न्योछावर करने वाले जांबाजों के शौर्य को याद किया।
यह राष्ट्रगान बेगमपुल, फुटबाल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर, सदर, डीएमए, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौक, तेजगढ़ी, सेंट्रल मार्केट, जेल चुंगी, कमिश्नरी चौक, गंगानगर डिफेंस कॉलोनी, कंकरखेड़ा शिव चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, सदर दाल मंडी, रोहटा रोड, मोदीपुरम चौहान मार्केट, सूरजकुंड पार्क, भूमिया का पुल, सराफा बाजार, कबाड़ी बाजार चौराहा, शिव चौक, खंदक बाजार चाैराहे पर हुआ। इसके अलावा बागपत गेट, शंकर आश्रम के सामने शिवाजी रोड और भैसाली बस अड्डा आदि 50 से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रगान हुआ।