फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: MPS ग्रुप के अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री का निधन, सहारनपुर में ट्रैक्टर पलटने से किसान की माैत

Fri, 10 Jan 2025 09:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

वेस्ट यूपी में घना कोहरा राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। सहारनपुर जनपद के बड़गांव में  सड़क पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक माैत हो गई।
विज्ञापन
कोहरे के कारण पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:06 PM, 10-Jan-2025

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की माैत

बाइक सवार टाइल मिस्त्री को स्कूल बस ने मारी जोरदार टक्कर युवक की मोके पर ही  मौत हो गई। मृतक का नाम मोनू पुत्र राधेश निवासी ग्राम अस्सा टाइल-पत्थर का काम करते थे। तथा शुक्रवार सुबह बाइक से ग्राम तूरहडी मुजफ्फरनगर   टाइल पत्थर का काम करने के लिए जा रहा था जेसे ही अस्सा के पास रजवाहे के निकट पहुंचा तभी घना कोहरा होने के कारण सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वो घायल हो गए तथा अस्पताल में उनकी मौत हो गई.मृतक का 6 माह का बच्चा आयुष हे .तथा सात भाई बहन है

12:05 PM, 10-Jan-2025

एमपीएस ग्रुप के अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री का निधन 

मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के अध्यक्ष और समाजसेवी ताराचंद शास्त्री (90) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने शोक जताया है। उनके परिवार में पत्नी बेटे विक्रमजीत सिंह और दो बेटियां तथा भरा पूरा परिवार है।

ताराचंद शास्त्री राजनीति में भी सक्रिय रहे। कांग्रेस के प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि वह कांग्रेस के प्रदेश में कोषाध्यक्ष रहे और सहारनपुर से 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। इसी के साथ मुजफ्फरनगर से भी उन्होंने बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। सरधना, खतौली से भी उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा था।

11:28 AM, 10-Jan-2025

भावनपुर में गैस सिलेंडर फटने से हादसा

भावनपुर थाने के गांव नगला साहू में गुरुवार रात को घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि मकान-मालिक आकिल पुत्र अजीज की पत्नी शमीम अपने बच्चों के साथ मायके गांव खींचरा थाना मसूरी गई थी जबकि आकिल सऊदी में नौकरी करता है। रात करीब 12 बजे अचानक गैस सिलिडर  फट गया जिससे घर मे रखा सारा सामान जलकर रख हो गया।

विज्ञापन
09:37 AM, 10-Jan-2025
मेरठ में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

कोहरे की मोटी चादर से थम गई शहर की जिंदगी

जनवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया ठंड के तेवर अभी ढीले नहीं हुए लगातार ठंड बढ़ती जा रही है सुबह से ही घने कोहरे के बीच शहर वासियों को अपने आगोश में ले लिया सुबह 10: बजे तक भी कोर नहीं जाता जिस कारण से दिल्ली देहरादून हाईवे पर वहां रहते हुए नजर आए लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा।

09:31 AM, 10-Jan-2025

मेरठ रेंज को शिकायतों के निस्तारण में प्रथम रैंक मिली

आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज ने दिसंबर में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही रेंज के जनपद बागपत और हापुड़ ने प्रथम स्थान पाया है। डीआईजी ने रेंज के सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समय से पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में दिसंबर- 2024 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट मिली है। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दिसंबर में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका निर्धारित समय में विधि पूर्वक निस्तारण किया गया। मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में मेरठ परिक्षेत्र ने प्रथम रैंक प्राप्त की है। प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में रेंज के जनपद बागपत एवं हापुड़ नें भी प्रथम रैंक हासिल की है।

डीआईजी ने बताया कि रेंज के सभी जनपदों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड को निरंतर क्रियाशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
09:16 AM, 10-Jan-2025

West UP News Live: MPS ग्रुप के अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री का निधन, सहारनपुर में ट्रैक्टर पलटने से किसान की माैत

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में घना कोहरा राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। शुक्रवार की सुबह देवबंद- नानौता मार्ग पर बेलडा पुलिया के निकट फौजी धर्म कांटा के समीप घने कोहरे के कारण पीछे जुड़ी हैरो सहित अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवबंद- नानौता मार्ग पर स्थित बेलडा पुलिया स्थित फौजी धर्मकांटा के समीप घना कोहरा छाया होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग किनारे नीचे गहरी खाई में गिरकर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे दबे किसान को ट्रैक्टर नीचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक ट्रैक्टर नीचे दबे (55) किसान गांव दल्हेडी निवासी किसान बालकुमार पुत्र फूलसिंह सैनी की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई हेतू मोर्चरी के लिए भेजा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें