01:49 PM, 19-Dec-2024
हापुड़ अड्डे पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर एनएचएआई के खिलाफ व्यापारियों का हंगामा
मेरठ में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बिना व्यापारियों को साथ लिए दुकान तोड़े जाने की बात पर व्यापार संघ पदाधिकारी भड़क गए। हापुड़ रोड पर नोटिस दिए बगैर बृहस्पतिवार की एनएचएआई की टीम दुकान तोड़ने पहुंच गई। जिस पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। एनएचएआई टीम का विरोध किया। मामला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। वही मामले की जानकारी लगते संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, अंकुर गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, अंकित गुप्ता, ललित अमूल, सुधांशु आदि सहित अन्य व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे। फिलहाल व्यापारियों ने एनएचएआई का काम रुकवा दिया।