11:04 PM, 13-Nov-2023
नहीं थम रहा वायरल बुखार, डेंगू के 5 मरीज मिले
मेरठ जिले में डेंगू रुक नहीं रहा। लोग बुखार से तप रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। रविवार और सोमवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले। ये मरीज ब्रह्मपुरी, दौराला, जयभीमनगर, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में इस साल अब तक 1081 मरीज मिल चुके हैं।
देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक सिर्फ तीन मरीजों की ही मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं की स्थिति नियंत्रण में है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने बताया कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। लोगों की जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।