फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: DJ पर डांस के दौरान BJP नेता पर फायरिंग, राइफल तानकर फरार हुए दबंग

Sat, 02 Mar 2024 09:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में डीजे पर डांस करने के दौरान दबंगों ने भाजपा नेता पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपी का भाई घर से लाइसेंसी राइफल उठा लाया और भाजपा नेता पर तान दी।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस के दौरान दबंगों ने भाजपा नेता पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद भाजपा नेता पर राइफल तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दहशत में आए भाजपा नेता ने सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


लडपुरा गांव के रहने वाले मोहम्मद निसार ने बताया कि वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। निसार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात उनके मोहल्ले में डीजे बज रहा था।
 

यह भी पढ़ें: Weather: वेस्ट यूपी में मौसम ने पलटी मारी, बारिश से गिरा पारा, पढें-अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

 

इसी दौरान दूसरे मोहल्ले में रहने वाला बिलाल गाजी अपने भाइयों और कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और डीजे पर डांस करने लगा। इसी बीच निसार ने उनका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने निसार के ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचे।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी का एक भाई घर से लाइसेंसी राइफल भी उठा लाया। निसार के ऊपर राइफल तानकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उधर, यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह थाने पहुंचे निसार ने आरोपियों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें