12:32 PM, 27-Apr-2024
मेरठ में तेंदुए को तलाश करती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा में तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान
कंकरखेड़ा के कासमपुर नाले के पास वन विभाग की टीम में शनिवार सुबह तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ वन विभाग टीम के साथ रही। कुछ जगह पर पंजे के निशान वन विभाग की टीम को मिले। लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो सके।