फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, एनआरसी बवाल में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Thu, 29 Feb 2024 08:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया बद्दो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। बद्दो मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। मेरठ में अब बिजली चोरी करने वाले लोग विभाग से बच नहीं सकेंगे। मुजफ्फरनगर में पूर्व MLC ऋषिपाल गौतम के निधन से शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मेरठ में प्रजापति समाज का हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:08 PM, 29-Feb-2024

एनआरसी बवाल में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुजफ्फरनगर में हुए बवाल के मामले में एक आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया। हमले में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार भी चोटिल हुए थे। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर के मीनाक्षी चौक पर करीब ढाई हजार लोगों ने एकत्र होकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के वाहन फूंक दिए गए और पथराव किया गया था।  

वर्तमान में पुलिस महानिदेशक और तब एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, एसपी प्रतापगढ़ सतपाल और तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार भी चोटिल हुए थे। वादी एसआई विनय शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी तितावी के जसोई गांव निवासी वसीम अकरम उर्फ भूरा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने सुनवाई के बाद प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।

05:42 PM, 29-Feb-2024

लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी

मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के रंगसाज मोहल्ले से लापता स्क्रैप कारोबारी का शव जानी थाना क्षेत्र में मिला है। पुलिस का कहना है कि बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कारोबारी की पहचान हुई।

03:23 PM, 29-Feb-2024
पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर में पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम का निधन

मुजफ्फरनगर में बसपा से पूर्व एमएलसी और जिलाध्यक्ष रहे ऋषिपाल गौतम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 साल के साथे। मेरठ के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
शहर के रैदासपुरी निवासी ऋषिपाल गौतम लंबे समय तक बसपा के जिलाध्यक्ष रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबियों में उनकी गिनती होती थी। उन्हें बसपा ने उत्तराखंड, हरियाणा का प्रभारी  भी बनाया था।

विज्ञापन
03:20 PM, 29-Feb-2024

प्रजापति समाज का मेरठ में कमिश्नरी पर हंगामा

मेरठ में गुरुवार को प्रजापति समाज ने संकल्प यात्रा के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान समाज के लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बताया गया कि प्रजापति समाज के लोग संकल्प यात्रा लेकर जंतर मंतर पर जा रहे थे। पुलिस के रोकने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। 

बताया कि समाज के लोग जितनी भागीदारी, उतनी हिस्सेदारी, लोकसभा चुनाव में संख्याबल के हिसाब से टिकट की मांग को लेकर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति की अगुवाई में  जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगा प्रजापति समाज 
प्रजापति समाज ने संकल्प यात्रा के दौरान एलान किया कि नहीं मिली मजबूत हिस्सेदारी तो घर के बाहर  बोर्ड लगाए जाएंगे, 'हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं', बीजेपी को वोट दिया लेकिन बीजेपी ने हिस्सेदारी नहीं दी( इस बार लोकसभा चुनाव में जवाब दिया जाएगा।

12:35 PM, 29-Feb-2024

मुजफ्फरनगर जनपद के दूधली से छिमाऊ मार्ग पर बाइक से नीलगाय टकराने से हुआ युवक की मौत हो गई। छिमाऊ निवासी मनीष (20) दूधली से अपने गांव बाइक से खाद लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नील गाय सामने आने से वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
12:32 PM, 29-Feb-2024

मेरठ में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक जारी

मेरठ में नगर निगम कार्यकारणी की बैठक में मूल बजट के दौरान सपा पार्षद कीर्ति घोपला ने वॉक आउट किया। पार्षद ने राज्यमंत्री और एमएलसी से जान का खतरा जताया है।

08:40 AM, 29-Feb-2024

अब कम किलोवाट पर अधिक लोड चलाने वाले और मीटर शंट करके बिजली चोरी करने वाले लोग विभाग से बच नहीं सकेंगे। पीवीएनएल की ओर से अब तीन और चार किलोवाट के बिजली कनेक्शनों की भी एमआरआई( मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

बिजली चोरी और बिजली की खपत का पता लगाने के लिए पावर कारपोरेशन की ओर से 5 से 9 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन की एमआरआई कराई जा रही थी। इसके वांछित परिणाम आने के बाद अब विभाग ने तीन और चार किलोवाट के कनेक्शन की एमआरआई कराने का निर्णय लिया है। मार्च माह से ऐसे विद्युत कनेक्शनों की एमआरआई शुरू हो जाएगी। विद्युत विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के मीटर की जांच करेंगे।

शहर में 60 हजार से अधिक हैं 3 और 4 केवी के कनेक्शन
शहर में तीन और चार केवी के कनेक्शनों की संख्या 60 हजार से अधिक है। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां एमआरआई करने वाली कंपनी के अधिकारी उनके घर जाएंगे। वह उपभोक्ता के मीटर की जांच करेंगे और उसकी वास्तविक खपत और डिमांड का पता लगाएंगे।

एमआरआई का मतलब मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट
एमआरआई का मतलब मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट से है। इस उपकरण के इस्तेमाल से मीटरों की जांच की जा रही है। मीटर में इंस्ट्रूमेंट को लगाकर पता लगाया जा रहा है कि जहां कनेक्शन लगा है, वहां बिजली की खपत कितनी है और बिजली खर्च कितनी हो रही है। अगर बिजली डिमांड से अधिक फूंकी जा रही है तो इसका तुरंत पता चल जाएगा। मीटर पर अगर अधिक लोड है तो वह भी सामने आ जाएगा। फिर लोड के आधार पर मीटर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा अगर मीटर को टैंपर करके बिजली चोरी की जा रही है तो इसका भी पता चल जाएगा।

08:22 AM, 29-Feb-2024

West UP News Live: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, एनआरसी बवाल में आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। केस की विवेचना जारी रहेगी।

पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा लखनऊ जेल में बंद था। सात जून 2023 को उसे एससी-एसटी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट के भीतर ही शूटर ने जीवा को गोलियों से भून दिया था। जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव को वकीलों व पुलिसकर्मियों ने मौके से ही दबोच लिया था। वजीरगंज थाने में हत्याकांड की एफआईआर दर्ज की गई थी।

कोर्ट के आदेश पर एसआईटी के पर्यवेक्षण में केस की विवेचना शुरू हुई थी। पहली चार्जशीट शूटर विजय यादव के खिलाफ दाखिल हुई थी। तब एसआईटी ने खुलासा किया था कि हत्याकांड का साजिशकर्ता माफिया बदन सिंह बद्दो है। इसी आधार पर उसे आरोपी बनाया गया। पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। अब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बदन सिंह बद्दो वर्ष 2019 से फरार चल रहा है। वह विदेश में है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें