फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: CCSU का दीक्षांत समारोह स्थगित, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने शरीर के अंगों का किया दान

Wed, 13 Sep 2023 07:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ मेडिकल कॉलेज से सोमवार को फरार हुए बंदी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं सीसीएसयू में होने वाला दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है। पढ़ें आज की ताजा खबरें।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:28 PM, 13-Sep-2023

कनाड़ा भेजने का झांसा देकर 13 लाख रुपये हड़पे, महिला पर मुकदमा

ग्रामीण को कनाड़ा भेजने के नाम पर फर्जी तरीके से 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। यह मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल का है। 

05:41 PM, 13-Sep-2023

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने शरीर के अंगों का किया दान

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आयुष्मान भवः कार्यक्रम के शुभारंभ पर अपने शरीर के सभी आवश्यक अंगों के दान देने की शपथ ली। उन्होंने बुधवार को मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में अपने शरीर के अंगों को दान करने की सहमति देते हुए प्रमाण पत्र हासिल किया। राज्यमंत्री यहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

04:35 PM, 13-Sep-2023

बागपत के दोघट में हलवाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बागपत जनपद केदोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में गृह कलह के चलते हलवाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिवार गमगीन है।

दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया निवासी जोगेंद्र शर्मा (40) पुत्र भंवर सिंह शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। मंगलवार की रात वह घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था। सुबह पड़ोसियों ने कमरे में उसका शव फांसी पट लटका देखा। चौकीदार यासीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना पर थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी फोर्स के साथ पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। उसने छत के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। उसके पास में ही एक सीढ़ी खड़ी हुई थी। 

मृतक की पत्नी सरला ने पुलिस को बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। मंगलवार की शाम उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह घर के बाहर चारपाई पर सो गया था। सुबह पांच बजे तक उसे चारपाई पर लेटा हुआ देखा गया, लेकिन इसके बाद वह चारपाई पर नहीं था। थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि हलवाई में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
10:27 AM, 13-Sep-2023

इनर रिंग रोड, न्यू टाउनशिप के लिए मुख्यमंत्री से मिले राज्यमंत्री

ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर के विकास की मांग की। सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जनपद में न्यू टाउनशिप, मेरठ की लाइफ लाईन इनर रिंग रोड़, हवाई अड्डे की स्थापना, भगवान विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ एवं शहीद स्मारक के सौन्दर्यीकरण, एलिवेटेड रोड, वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल के जीर्णाेद्धार एवं शताब्दीनगर नगर के किसानों का अवरोध समाप्त करने की मांग की।

सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि मेरठ एनसीआर का सबसे तेजी से प्रगति करने वाला शहर बन रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा आदि शहर आवासीय दृष्टि से मंहगे और पूरी तरह से पैक होने के चलते नौकरीपेशा लोगों के साथ ही निवेशकों के लिए आने वाले दिनों में मेरठ सर्वाधिक पसंदीदा शहर बनेगा। यहां का स्वच्छ पर्यावरण लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लियें नई टाउनशिप की अत्यन्त आवश्यकता हैै।
 
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने नई टाउनशिप की डीपीआर का प्रस्तुतिकरण भी सोमवार को लखनऊ में किया है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि इनर रिंग रोड का निर्माण कई वर्षों से रुका है। मेरठ शहर के बच्चा पार्क चौराहे से जली कोठी चौराहे तक एलिवेटेड रोड और इनर रिंग रोड़ का निर्माण जनहित में अति आवश्यक है।
 
वहीं ग्राम मोहिउद्दीनपुर मिल की किसान रैली के दौरान आपके द्वारा हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की गई थी, मेरठ में हवाई अड्डे के स्थापित होने से पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के विकास की गति तीव्र होगी। मेरठ दक्षिण विधानसभा में भगवान विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ स्थित है।
इस आश्रम का पौराणिक महत्व है। ऋषि विश्वामित्र के आग्रह पर यहां राम-लक्ष्मण के कुछ समय तक रहने के लिए आए थे। ऐसे पौराणिक महत्व रखने वाले गगोल तीर्थ का सौन्दर्यीकरण अति आवश्यक है। डा. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बातें सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

08:29 AM, 13-Sep-2023

डीएम के बाबू ने बेचे अवैध प्लॉट, मेडा ने बुलडोजर चलाया 

मेरठ कलक्ट्रेट स्थित इंग्लिश कार्यालय में तैनात बाबू विपिन कुमार द्वारा बेचे गए अवैध 73 प्लॉट पर अब बुलडोजर चला दिया गया। ग्रामीणों ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन और एसीएम चतुर्थ से इसकी शिकायत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जानकारी कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दी। डीएम ने ग्रामीणों को फिर आश्वासन दिया है कि थाना पुलिस द्वारा जांच कराकर बुलडोजर चलवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

रोहटा रोड पर लखवाया गांव से सरधना बाईपास मार्ग स्थित घसौली गांव में अवैध कॉलोनी बनाकर 73 प्लॉट लोगों को बेच दिए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीएम के बाबू विपिन कुमार ने उनको रजिस्ट्री की है। इसकी जानकारी पर डीएम ने बाबू को निलंबित कर दिया और एसीएम चतुर्थ को विभागीय जांच सौंप दी। पीड़ितों का आरोप है कि समझौता न करने पर कंकरखेड़ा थाने का सिपाही धमकी दे रहा है और पीड़ितों के मुचलके पाबंद करा दिए हैं।

अब सभी प्लॉट पर बुलडोजर चला दिया गया है। मंगलवार को घसौली के ग्रामीण फिर कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जिन प्लॉट की रजिस्ट्री हो चुकी है, उन पर गांव की एक महिला ने बुल्डोजर चलवाया है। उक्त महिला से एक बिल्डर और बाबू विपिन ने जमीन ली थी। जिससे ग्रामीणों ने प्लॉट खरीदे थे। ग्रामीणों ने पहले एसीएम चतुर्थ और फिर एडीएम प्रशासन से इसकी शिकायत की है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने एसपी सिटी से जांच कराने की बात कहीं है।

विज्ञापन
08:28 AM, 13-Sep-2023

सीसीएसयू नहीं आएंगे विदेश मंत्री

वहीं, दोपहर में कुलपति कार्यालय को दिल्ली से सूचना मिली कि 15 सितंबर को रशियन कल्चर सेंटर का उद्घाटन करने विदेश मंत्री एस. जयशंकर नहीं आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विदेशी दौरा होने की वजह से कार्यक्रम में उनका आना स्थगित हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही कुलपति ने दोपहर में कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, सेंटर समन्वयक प्रो. आरके सोनी, प्रो. एसएस गौरव व प्रो. शैलेंद्र कुमार आदि के साथ मुख्य अतिथि के चयन और अन्य तैयारियों पर मंथन किया। कार्यक्रम के दौरान रूस के राजपूत, मिनिन विवि के कुलपति आदि मौजूद रहेंगे, इसलिए मुख्य अतिथि के मसले पर कई जनप्रतिनिधियों के बारे में चर्चा हुई। अंत में कुलपति ने तय किया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे की बैठक में मुख्य अतिथि के नाम पर फैसला लिया जाएगा।

हर चार माह में रूस से आएंगे प्रोफेसर
सीसीएसयू और मिनिन विवि के बीच में 14 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदरी में एमओयू होगा। इसके अनुसार रशियन कल्चर सेंटर में पढ़ाने के लिए मिनिन विवि हर चार माह में सीसीएसयू में पढ़ाने वाले प्रोफेसर वापस बुलाएगा और दो नये प्रोफेसर भेजेगा। 

08:15 AM, 13-Sep-2023

West UP News Live: CCSU का दीक्षांत समारोह स्थगित, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने शरीर के अंगों का किया दान

 सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह स्थगित, अब 16 अक्तूबर की तारीख तय 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में 15 सितंबर को विदेश मंत्री के आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं, राजभवन ने पांच अक्तूबर को प्रस्तावित 35वें दीक्षांत समारोह को भी स्थगित कर दिया है। यह अब 16 अक्तूबर को होगा। मंगलवार को ये सूचनाएं मिलते ही कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने रशियन कल्चर सेंटर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के चयन को लेकर मंथन किया।

विवि के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कि सुबह राजभवन से कुलपति कार्यालय को दीक्षांत समारोह की तारीख स्थगित करने की सूचना मिली। इसमें कहा गया कि पांच अक्तूबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दीक्षांत समारोह में आना संभव नहीं है। इसलिए दीक्षांत समारोह 16 अक्तूबर को प्रस्तावित किया गया है। दरअसल, 17 से 19 अक्तूबर को मोदीपुरम के सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसका शुभारंभ राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। राज्यपाल किसानों को संबोधित करने के साथ ही महिलाओं से संवाद करेंगी। इसके चलते ही राजभवन ने समारोह की तिथि में बदलाव किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें