फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Up News Live: बिजनाैर में पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने पर केस दर्ज, उत्कल एक्सप्रेस पर पथराव, बालिका घायल

Tue, 20 Aug 2024 05:23 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

बिजनाैर जनपद के कादराबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद व हिन्दुस्तान मुर्दाबाद बोलने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 20-Aug-2024

विक्की त्यागी गैंग का सदस्य बताकर मारपीट करने का आरोप

मुजफ्फरनगर में शामली मार्ग पर कार सवार तीन युवकों ने  स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को लिफ्ट देकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने खुद को विक्की त्यागी गैंग का सदस्य बताया। मारपीट करने के बाद कार सवार युवक पीडि़त को एक होटल के पास छोड़ कर फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अर्जुन कैराना के जैन कन्या इंटर काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह शामली में सूरजमल चौक के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान  एक कार में सवार तीन युवक पहुंचे और हरिद्वार जाने का रास्ता पूछने लगे। अर्जुन ने वाया मुजफ्फरनगर होकर जाना बताते हुए उनसे मुजफ्फरनगर तक कार में लिफ्ट ले ली।

आरोप है कि युवकों ने उसे बैठाने के बाद शामली से आगे निकलते ही  खुद को विक्की गैंग का सदस्य बताया। अर्जुन ने भी विक्की त्यागी के गांव पावटी खुर्द में अपनी रिश्तेदारी होने की बात कही। आरोप है कि इस पर युवकों ने अर्जुन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उसे लालू खेड़ी के पास एक होटल के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को बताया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

01:21 PM, 20-Aug-2024

मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयाें की कलाई पर बांधा प्यार

हिंदु-मुस्लिम भाईचारे का संदेश देने के लिए सोमवार को मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाइयों पर प्यार का धागा बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। उधर हिंदू भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और शगुन दिया।

आपका मंच सेवा संस्थान व खिदमत ए खल्क सेवा फाउंडेशन ने कमिश्नर चौराहा पार्क में रक्षाबंधन पर्व मनाया। रेशमा खान के साथ काफी मुस्लिम बहनें हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची। आपका मंच सेवा संस्थान के अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश भगत ने सभी मुस्लिम बहनों को उपहार भेंट किए। बहनों ने आपसी भाईचारा बनाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की। इसके लिए भविष्य में एक पौधा लगाने का संदेश दिया।

11:07 AM, 20-Aug-2024

उत्कल एक्सप्रेस पर पथराव, बालिका का सिर फटा, गंभीर घायल

पुरी से ऋषिकेश जा रही उत्कल कलिंग एक्सप्रेस ट्रेन पर सकौती के पास एक युवक ने पथराव किया। पत्थर बोगी में बैठी नौ साल की बालिका नंदिनी के सिर में लगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन लोधी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी ने ट्रेन में गेट पर बैठे यात्री का मोबाइल गिराने को पत्थर मारा था।

बिजनौर जनपद के राजारामपुर मंडावर निवासी शिवकुमार पुत्र रामपाल अपनी पत्नी ममता और नौ साल की बेटी नंदिनी के साथ 11 अगस्त को ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच में मथुरा से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन दौराला व सकौती के बीच किसी व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंककर मारा जो बोगी में बेटी नंदिनी के सिर में आकर लगा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे भाग्यश्री अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। शिवकुमार की ओर से जीआरपी थाना मेरठ में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जांच के उपरांत पत्थर फेंकने वाले आरोपी सचिन लोधी उर्फ दिनेश पुत्र गोपी निवासी कासमपुर फाटक, थाना कंकरखेडा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
11:02 AM, 20-Aug-2024

West Up News Live: बिजनाैर में पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने पर केस दर्ज, उत्कल एक्सप्रेस पर पथराव, बालिका घायल

बिजनाैर जनपद के कादराबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद व हिन्दुस्तान मुर्दाबाद बोलने वाले आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ग्रुप में आरोपी ने ऑडियो भेजी थी। उक्त ऑडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में इंस्टाग्राम पर भेजी गई एक ऑडियो सुनाई दे रही है। जिसमें आरोपी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। साथ ही हिंदुस्तान को लेकर भी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पुलिस ने आरोपी मुनफेज निवासी मीरापुर मोदीवाला अफजलगढ़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें