बिजनौर के नूरपुर में कंपोजिट विद्यालय छजूपुरा में नव निर्माणधीन भवन का लिंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें एक मजदूर की दब कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
शामली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला ट्रेन की चपेट में आकर गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना भिजवाई।
महिला के साथ उसका पुत्र और पुत्री थी। पुत्र मानसिक रूप से बीमार था, उसे दवा दिलवाकर महिला दिल्ली से शामली ट्रेन से आ रही थी। पुत्र स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गया था। उसे पकड़ने के लिए महिला चलती ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई।
बिजनौर के नूरपुर में कंपोजिट विद्यालय छजूपुरा में नव निर्माणधीन भवन का लिंटर भरभरा कर गिर गया, हादसे में एक मजदूर की दब कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव में तीन लोग घायल हो गए। समर गार्डन निवासी मुस्तफा ने बताया कि उनकी साली फरीन का निकाह शादाब से हुआ था। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी ने साली का तीन तलाक दे दिया।
शुक्रवार को देर रात शादाब ने पड़ोसी के युवक से फोन कर राजमिस्त्री का काम करने के बहाने मुस्तफा को बुला लिया। मुस्तफा जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो आरोपी ने मारपीट व पथराव कर दिया। मुस्तफा ने भी अपना बचाव कर पथराव किया। इसमें मुस्तफा, सुएब और इरशाद घायल हो गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है की दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।