03:00 PM, 07-Mar-2024
शामली में नाले मे मिला ग्रामीण का शव
शामली जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ है। मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
गांव बहावड़ी निवासी रोहताश(55) दो दिन पहले निकट के गांव लांक में अपने परिचित के यहां गया था। वहां से वह बुधवार को घर के लिए चला था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह परिजनों ने तलाश शुरु की।
तलाश के दौरान ग्रामीण का शव लांक- बहावड़ी के बीच नाले में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र बंटी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल उसकी जेब से मिला है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि रात को नाले में गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है।