फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live : बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 12 Jan 2024 03:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बिजनौर में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग के अधिकारी उसे अपने साथ ले गए हैं। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:46 PM, 12-Jan-2024

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बागपत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

03:38 PM, 12-Jan-2024

नोडल अधिकारी और विशेष सचिव ने किया गौशाला एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

बिजनौर में शुक्रवार को नोडल अधिकारी हरिकेश चौरसिया, विशेष सचिव आयुष विभाग ने किरतपुर में स्थित गौशाला एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण एंव उनकी समुचित देखभाल उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं एंव महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल है।

नोडल अधिकारी हरिकेश चौरसिया, विशेष सचिव आयुष ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील कराना व उनकी मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गौशालाओं व निराश्रित गोवंशों की समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंनें निर्देश दिए कि जिले की सभी गोशालाओं में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हुए सर्दी के मौसम में संरक्षित गोवंश को शीतलहर से बचाव के लिए बोरों के कवर पहनाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने गौवंशों के भरण पोषण की समुचित व्यवस्था यथा-हरा चारा, भूसा, दाना, शुद्ध पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. निशांत सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार देशवाल, ईओ नगर पालिका मेघा गुप्ता एंव संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

09:58 AM, 12-Jan-2024

West UP News Live : बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें