फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Meerut Visit Live: PM बोले-अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं; कांग्रेस जहरीली राजनीति छोड़े

Sun, 22 Feb 2026 02:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

खास बातें

 PM Modi Flag Off Meerut Metro Namo Bharat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।
विज्ञापन
PM Modi Meerut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:43 PM, 22-Feb-2026

कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

02:41 PM, 22-Feb-2026

'AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था'

पीएम मोदी ने कहा कि AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए... इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।

02:32 PM, 22-Feb-2026

'देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है... कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।"

विज्ञापन
02:30 PM, 22-Feb-2026

'कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया'

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।

 

02:25 PM, 22-Feb-2026

'ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह जी के विजन को शुरुआती दौर से देखा है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 95 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

विज्ञापन
02:24 PM, 22-Feb-2026

'आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। क्योंकि उनको भारत के विकास में अपना भविष्य दिखता है... उनको भारत की युवाशक्ति में उम्मीद दिखती है। आज दुनिया को लगता है कि भारत वो ताकत है, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकती है।

02:21 PM, 22-Feb-2026

'एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी'

पीएम मोदी ने कहा कि सराय कालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ... इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में  जोड़ा गया है। देश में ये पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी। यानी, एक ही प्लेटफॉर्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पाएंगे औरउसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते हैं।
 

02:18 PM, 22-Feb-2026

'कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "आप आजकल देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है। दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी लेकिन आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं... आज दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है।"

02:17 PM, 22-Feb-2026

'हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "कांग्रेस, समाजवादी पार्टी की जब दिल्ली में सरकार थी तब यह सब संभव ही नहीं था क्योंकि तब इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं घोटालों में ही गुम हो जाती थी। मेट्रो जैसी और उससे जुड़ी अधिकतर तकनीक भी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया..."

02:11 PM, 22-Feb-2026

आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची... क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है।

02:10 PM, 22-Feb-2026

'पहले यहां शाम होते ही यहां पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था'

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां शाम होते ही यहां पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। मुझे खुशी है कि नमो भारत रैपिड रेल... ये नारीशक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक भी बनी है। इसमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ... ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं, बेटियां ही नेतृत्व कर रही हैं।

02:08 PM, 22-Feb-2026

'अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है'

पीएम मोदी ने काह कि हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए। इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है।

02:06 PM, 22-Feb-2026

'विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है'

पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और twin city के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन... मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है।

01:59 PM, 22-Feb-2026

'विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है'

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।"

01:57 PM, 22-Feb-2026

12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया व भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया।
 

01:49 PM, 22-Feb-2026

भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका-योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "हमने दिल्ली में हुए ग्लोबल AI समिट के बड़े इवेंट को भी देखा। इस इवेंट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उस समिट में सौ से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, और इसके ज़रिए, हम सभी ने ग्लोबल लीडर्स को हमारे प्रधानमंत्री के विज़न और ज़मीन पर उस विज़न को असरदार तरीके से लागू करने की तारीफ़ करते देखा। हम सभी ने देखा कि कैसे फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों ने AI समिट में डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान, मतलब 140 मिलियन लोगों की डिजिटल पहचान।

01:48 PM, 22-Feb-2026

पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी-योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है। 

01:41 PM, 22-Feb-2026

'12 लाइन का एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मेरठ जुड़ गया'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग दिल्ली दूर मानकर लोग घर बैठ जाते थे। 12 लाइन का एक्सप्रेस-वे दिल्ली से मेरठ जुड़ गया है। दिल्ली से मेरठ पहुंचने में कुल 45 से 50 मिनट लगते हैं। नमो भारत के तोहफे से यह दूरी ओर भी कम होगी। 

01:38 PM, 22-Feb-2026

नया भारत तेजी से बढ़ रहा: योगी

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ से दिल्ली की दूरी अब चुनौती नहीं है।

01:37 PM, 22-Feb-2026

CM योगी ने मेरठ में किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। 

01:17 PM, 22-Feb-2026

स्कूली बच्चे, एमबीबीएस स्टूडेंट समेत 17 लोगों ने किया पीएम के साथ सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर में नमो भारत और मेट्रो को रवाना किया। इसके बाद एक अलग नमो भारत में प्रधानमंत्री और सूबे मुख्यमंत्री मेरठ दक्षिण स्टेशन तक गए। इसमें 17 लोग रहे जिनमें पांच स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस स्टूडेंट, पांच सफाईकर्मी और तीन दिल्ली के युवा उद्यमी थे। अब मेरठ दक्षिण स्टेशन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचेंगे।

01:15 PM, 22-Feb-2026

पीएम ने की छात्रों और अधिकारियों से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए। PM मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

 

01:13 PM, 22-Feb-2026

छात्र-छात्राओं ने भी पीएम मोदी के साथ किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिकारियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी पीएम मोदी के साथ नमो भारत में सफर किया।

01:10 PM, 22-Feb-2026

मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में की यात्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां से पीएम मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की यात्री की। प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्हें देश को समर्पित किया।
 

01:07 PM, 22-Feb-2026

पीएम मोदी ने ट्रेन में किया सफर

पीएम मोदी ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान सीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने अधिकारियों से भी जानकारी ली।

01:06 PM, 22-Feb-2026

नमो भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। सीएम, डिप्टी सीएम, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चाैधरी भी पीएम मोदी के साथ निरीक्षण कर रहे हैं।

12:59 PM, 22-Feb-2026

सराय काले खां स्टेश पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के एलजी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के LG वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे। कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे।

12:57 PM, 22-Feb-2026

सीएम योगी ने किया योगी ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

12:49 PM, 22-Feb-2026

सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ के शताब्दी नगर में हेलीपैड पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। 

12:42 PM, 22-Feb-2026

दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें

दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से कुछ तस्वीरें हैं PM नरेंद्र मोदी जल्द ही भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।
 

12:37 PM, 22-Feb-2026

बदल जाएगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर

मेरठ से दिल्ली तक नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी। कम समय में मेरठ से दिल्ली तक यात्रा संभव होने से कारोबारी से लेकर नौकरी पेशा वालों को सुविधा मिलेगी। इससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी पंख लग जाएंगे। उद्योग से लेकर रियल इस्टेट तक के कारोबार में उछाल आने उम्मीद जताई जा रही है।

12:19 PM, 22-Feb-2026

मेरठ से 55 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली

रैपिड सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम से सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की दूरी 55 मिनट में तय करेगी। इसका किराया 2.60 रुपये प्रतिकिलोमीटर (करीब 213 रुपये) तय किया गया है।

11:27 AM, 22-Feb-2026

'आज मेरठ जिले के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है'

मेरठ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) अविनाश पांडे ने कहा, "आज मेरठ ज़िले के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है क्योंकि PM मोदी यहां कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करने आ रहे हैं। हम सब प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं। सही इंतज़ाम किए गए हैं...करीब 5000 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।
 
 

11:22 AM, 22-Feb-2026

PM नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। PM मोदी भारत की सबसे तेज़ मेट्रो-मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। आज उद्घाटन होने वाली मेरठ मेट्रो की तस्वीरें। 
 

11:05 AM, 22-Feb-2026

मेरठ में पहली बार मेट्रो का संचालन

वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

11:03 AM, 22-Feb-2026

82 किमी के लिए चुकाने होंगे 213 रुपये

अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।

11:01 AM, 22-Feb-2026

PM Modi Meerut Visit Live: PM बोले-अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं; कांग्रेस जहरीली राजनीति छोड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे।

करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें