फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat: मेरठ के उद्योगों को पंख लगाने के लिए शुरू हुआ मंथन, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा

Thu, 18 Sep 2025 06:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

खास बातें

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन का आयोजन बृहस्पतिवार को किया जा रहा है। इसमें बड़े उद्योगपति छोटे उद्योगों को रास्ता दिखाएंगे। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा हो रही है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने पर चर्चा कर रहे हैं। आगे देखें, सभी अपडेट्स: 
विज्ञापन
मंथन में अपनी बात कहते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:28 PM, 18-Sep-2025

तालियां बजाकर बढ़ाया उद्यमियों का उत्साह
प्राची फूड्स से युवा उद्यमी प्राची ने अभी तक का अपना सफर बताया कि उन्होंने किस तरह अपने मीओनीज के प्रोडक्ट को मेरठ से जम्मू तक फैलाया। इसी कड़ी में गिरीश ने भी अपने प्रोडक्ट फ्यूल सेंसर के विषय में जानकारी दी। सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। 

06:21 PM, 18-Sep-2025

सड़क निर्माण न होने की समस्या उठाई 
ध्यानचंद नगर के दीपक ने कहा कि कोई अधिकारी ना एमडीए से और ना ही नगर निगम से क्षेत्र में आया। यहां सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इस पर महापौर और ऊर्जा राज्य मंत्री ने शुक्रवार को ही निरीक्षण कराकर सड़क निर्माण कराने की बात कही।

06:16 PM, 18-Sep-2025

रुकी हुई सब्सिडी दिलाई जाए
पूमा के निपुण जैन ने कहा कि वर्तमान में औद्योगिक विकास हो रहा है। जो सब्सिडी रुकी है, कृपया वह भी रिलीज कराई जाए। जो कार्य रुके हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। जमीन की उपलब्धता कराई जाए। उद्योगपुरम के लिए दी गई धनराशि पर धन्यवाद जताया। 

विज्ञापन
06:11 PM, 18-Sep-2025

मेजर ध्यानचंद नगर में समस्याओं का अंबार
मेजर ध्यानचंद नगर एरिया से विक्रांत गोयल ने कहा कि यहां बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है। दिन में तीन-चार बार कटौती की जा रही है। सीवर लाइन खराब है। बड़े बड़े मेनहोल खुले हैं, जिनसे हादसे का खतरा बना हुआ है। कूड़ा सड़कों से नहीं उठाया जा रहा। इस पर महापौर हरिकांत आहलूवालिया ने कहा कि मेजन ध्यानचंद नगर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

06:09 PM, 18-Sep-2025

खैरनगर दवा मार्केट में बने सड़क, न हो बिजली कटौती
दवा व्यापारी घनश्याम मित्तल ने कहा कि उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में उठने वाली समस्याओं का समाधान होना चाहिए। दवा बाजार में बिजली न होने के कारण वैक्सीन खराब होती है। खैर नगर में दो ट्रांसफार्मर लगने चाहिए। खैरनगर में सड़क का निर्माण भी किया जाए।

विज्ञापन
06:07 PM, 18-Sep-2025

यातायात की समस्या का समाधान किया जा रहा: डीएम
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि दिल्ली रोड की ट्रैफिक की समस्या एक से डेढ़ माह में समाप्त हो जाएगी। बाकी शहर की ट्रैफिक की समस्या बहुत जल्दी तो खत्म नहीं हो सकती, लेकिन बिजली बंबा बाईपास और अन्य जगह पांच-छह साल में हालात अच्छे हो जाएंगे। 

06:00 PM, 18-Sep-2025
मंथन में विचार रखते डॉ. सोमेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला

सरकार विकसित कर रही औद्योगिक हब: सोमेंद्र तोमर
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सरकार विकास कर रही है। हाईवे बनाए जा रहे हैं और औद्योगिक हब को विकसित किया जा रहा है। टाउनशिप पर भी काम चल रहा है। एमएसएमई पर खास फोकस है। मेरठ में जहां-जहां उद्योग हैं, वहां रोड पर काम किया जा रहा है। स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जहां हम बैठे हैं, वहीं पर ही सीसी रोड बनाई गई है। जनप्रतिनिधियों की सहमति से सारे काम किए जा रहे हैं। ड्रेनेज सिस्टम सुधार पर भी काम किया जा रहा है। 
सोमेंद्र तोमर ने कहा कि ध्यानचंद नगर वार्ड 6 में आता है। करोड़ों रुपए के कार्य इस वार्ड में किए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग का निर्माण किया गया है। कनेक्टिविटी मार्ग भी ठीक कराए जाएंगे। व्यापारी अजय मित्तल ने फायर एनओसी न मिलने की समस्या को उठाया।

05:51 PM, 18-Sep-2025

अनॉथोराइज सेक्टर को रियायत देने की मांग उठाई
मंथन में आए व्यापारियों ने कहा कि अनॉथोराइज सेक्टर को रियायत दी जाए। इसके लिए कोई शुल्क वसूली कर नक्शा पास कराया जाए।  

05:39 PM, 18-Sep-2025

04:37 PM, 18-Sep-2025

MSME for Bharat: मेरठ के उद्योगों को पंख लगाने के लिए शुरू हुआ मंथन, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा

अमर उजाला की ओर से 'एमएसएमई फॉर भारत कॉनक्लेव' का आयोजन बृहस्पतिवार को मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर किया गया। मेरठ शहर के 50 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने की पहल अमर उजाला ने की है। एमएसएमई की समस्याओं के समाधान और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला आईआईए भवन सभागार में कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।  

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉनक्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, डीएम डॉ. वीके सिंह, अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अमर उजाला मेरठ के स्थानीय संपादक नितिन यादव ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यकम के अंतर्गत अतिथियों और उद्यमियों का आगमन चार बजे शुरू हो गया। इस बीच सभी उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यह मंथन कार्यक्रम चार सेशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में  अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन के अलावा के अलावा कार्यक्रम और आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा बताई जाएगी। इसमें आईआईए सहयोगी है। 

कार्यक्रम में राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह उद्योग को बढ़ाने के लिए अपने विषय प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार सरकार के द्वारा उद्योग विस्तार के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे।

पहले सेशन में आईआईए नेशनल वाइस प्रेजीडेंट अनुराग अग्रवाल 5 मिनट उद्योग विस्तार के लिए आवश्यकता और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाल रहे हैं। इसके साथ वह बताएंगे एक जिला एक उत्पाद को प्रभावी बनाकर मेरठ के खेल उद्योग को किस प्रकाश शीर्ष स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

दूसरे सेशन में एमएसएमई के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें आईआईए के सभी पदाधिकारी वक्ता के रूप में शामिल होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। तीसरे सेशन में वर्तमान में एमएसएमई के सामने आ रही मुश्किल और आगामी संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इसमें भी आईआईए के पदाधिकारियों के अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर हैंडलूम मनोज कांत गर्ग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के रीजनल मैनेजर राकेश झा और महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम सेशन 45 मिनट का होगा। इसमें जनप्रतिनिधि और विभिन्न उद्योग से जुड़े पदाधिकारी अपने-अपने विषय रखेंगे। फैक्ट्री एक्ट से असिस्टेंट डायरेक्टर विवेक सारस्वत, उत्तर प्रदेश नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें