फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: छात्रा को सहपाठी ने छेड़ा, छुट्टी के बाद भाई ने पीटा, मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 02 Nov 2023 04:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बिजनौर में गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। गुलदार रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और गन्ने के खेत में उसे निवाला बना लिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें- 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:34 AM, 03-Nov-2023

मुजफ्फरनगर: गोदाम में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव

 मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट में चौकीदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंपा है।

रुड़की रोड पर अहिल्या बाई चौक के पास अशोका ट्रांसपोर्ट के अंदर गोदाम में 65 वर्षीय त्रिलोक चंद का शव बृहस्पतिवार को छत में लगे कुंडे से लटका मिला। अन्य कर्मचारियों के गोदाम में पहुंचने पर यह जानकारी हुई। यह जानकारी मालिक को दी गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और तब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोक पिछले 45 वर्षों से ट्रांसपोर्ट में काम कर रहा था। वह ट्रांसपोर्ट पर चौकीदारी करता था और वहीं रहता था। ट्रासंपोर्ट मालिक सुदर्शन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुदर्शन ने चौकीदार के आत्महत्या करने के बारे में लिख कर दिया है। वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। कार्यवाहक सीओ विनय गौतम ने बताया कि चौकीदार ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंप दिया गया है।

12:30 AM, 03-Nov-2023

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

थाना पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाया। मोदीनगर निवासी हारून ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सितारा की शादी वर्ष 2021 में पल्हैड़ा निवासी गूलमेज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने गुलमेज को सऊदी भेजने का बहाना बनाकर विवाहिता को मायके भेज दिया। बृहस्पतिवार को विवाहित ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला का उपचार कराया और जांच में जुट गई है।

12:29 AM, 03-Nov-2023

छात्रा को सहपाठी ने छेड़ा, छुट्टी के बाद भाई ने पीटा

 

विज्ञापन
12:28 AM, 03-Nov-2023

क्लीनिक में लूट: क्लीनिक के पास पुलिस पिकेट लगाई

मेरठ के गढ़ रोड पर न्यूराे सर्जन विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार शाम को हुई लूट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस की तीन टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें बदमाश नजर आ रहे हैं। वहीं, चिकित्सक के क्लीनिक के पास पुलिस पिकेट लगा दी गई है।

नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर न्यूरो सर्जन डॉ. विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट को अंजाम दिया था। लूट के बाद दोनों बदमाशों को सब्जी वाले ने पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करके फरार हो गए थे। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने लूट के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एसपी सिटी ने एसओजी को टीम को भी लगाया है। 

गुरुवार को बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा शहर में 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। बदमाश कई जगहों पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर ली है। दो टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। चिकित्सक के क्लीनिक के पास नौचंदी थाने की एक पिकेट लगा दी गई है। चिकित्सक अभी तक खौफ में हैं। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

12:28 AM, 03-Nov-2023

आईटीआई में छात्र से सहपाठियों ने की मारपीट





आरोप है कि इस मामले में कालेज प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
04:27 PM, 02-Nov-2023

दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद में गृह कलेश के चलते दंपती ने जहर खाकर आत्माहत्या की कोशिश की है। गंभीर अवस्था में परिजनों ने दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बुधवार देर रात प्रवीण पुत्र शेर सिंह ने बेटे को डांटा तो उसकी पत्नी ने विरोध किया। विरोध करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पत्नी के जहर खाने के तुरंत बाद ही प्रवीण ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

04:12 PM, 02-Nov-2023

आवंटियों ने डीएम को दी विघ्नहर्ता की उपाधि, किया अभिनंदन

मेरठ में जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने विवाद निस्तारण में पर जिलाधिकारी दीपक मीणा को विघ्नहर्ता की उपाधि से सम्मानित कर उन्हें पुष्प गुच्छ, सम्मान प्रतीक भेंट किए। साथ ही आवंटियों द्वारा एडीएम सिटी बिर्जेश कुमार को भी पुष्प गुच्छ व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

आवंटियों ने बताया कि लगभग 2012 से आवास विकास परिषद व किसानों के बीच मुआवजे के वाद के चलते 2020-21 में आवंटियों को आवंटित हुए भवनों व भूखंडों के वास्तविक कब्जे प्रभावित थे। इसे लेकर आवंटियों द्वारा वास्तविक कब्जे को लेकर दो वर्षों तक तमाम तरह के धरना-प्रदर्शन किए गए, हर स्तर पर हर दर पर आवंटियों ने अपनी समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। अंततः जिलाधिकारी ने आवंटियों को आश्वस्त करते हुए आवास विकास परिषद व धरनारत किसान पक्ष के बीच चरणबद्ध वार्ता कराकर वाद निस्तारण को गति प्रदान की। इससे आवास विकास परिषद व किसानों के बीच आखिरकार समझौता हुआ। 

आवंटियों की पीड़ा को देखते हुए धरनारत किसानों ने भी अपनी तमाम मांगो में नर्मी बरतते हुए आवंटियों के वास्तविक कब्जे पर सहमति जताई। आवंटियों ने डीएम से जागृति विहार एक्सटेंशन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की गुहार लगाई जिस पर दीपक मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि अब आवंटियों को वास्तविक कब्जा प्राप्त हो गया है पर अभी जागृति विहार एक्सटेंशन में सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्य, हाई टेंशन लाइन व अन्य तमाम समस्याओ के निस्तारण के लिए आवंटियों का आंदोलन जारी रहेगा। सुशील कुमार पटेल, कैप्टन कपिल शर्मा, ऋषि पाल सिंह, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।

03:36 PM, 02-Nov-2023

मेरठ में शरारती तत्वों ने ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़ी

मेरठ के अगवानपुर गांव में शरारती तत्वों ने ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़ दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

02:54 PM, 02-Nov-2023

आम आदमी पार्टी का कमिश्नरी पर प्रदर्शन 

मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ईडी का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

02:14 PM, 02-Nov-2023

एसएसपी कार्यालय पर विषैला पदार्थ निगलने से महिला ही हालत बिगड़ी

मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक महिला की विषैला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। काफी देर तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर बेसुध पड़ी रही। महिला का नाम कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा बताया जा रहा है। उसका अपने पति से विवाद भी चल रहा है।

01:49 PM, 02-Nov-2023

कपड़ा बेचने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

बिजनौर में धामपुर स्योहारा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

01:37 PM, 02-Nov-2023

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तय रूट में बड़ी चूक

सहारनपुर में सरसावा हवाई पट्टी पर उतारने के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला सरसावा की ओर मुड़ने के बजाय सहारनपुर की ओर चल दिया। जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चूक का पता चला तो तब तक काफिला करीब दो किलोमीटर सहारनपुर की ओर पिलखनी के समीप राधा स्वामी सत्संग भवन तक जा चुका था। जिसके बाद सभी गाड़ियों को वापस मुड़ने के आदेश हुए और अखिलेश यादव का काफिला तय रूट पर ही आया।

01:11 PM, 02-Nov-2023

बंदरों से डरे बाइक सवार कार से टकराए, बेटे की मौत, मां गंभीर

सहारनपुर के छुटमलपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के दून-हाईवे पर मोहंड के पास बंदरों से डरकर अनियंत्रित हुए बाइक सवार कार से टकरा गए। दुर्घटना में नकुड़ के गांव टाबर निवासी विकास (35) पुत्र महिपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा। उसकी मां को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

12:40 PM, 02-Nov-2023

सिसाना गांव के जंगल में सूटकेस में बंद कर युवती का शव जलाया

बागपत में मुख्यालय से सटे सिसाना गांव के जंगल में बुधवार रात एक युवती का शव सूटकेस में बंद जला दिया गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुट गई है।

11:57 AM, 02-Nov-2023

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के देवबंद आगमन के मद्देनजर नगर में सुरक्ष व्यवस्था सर्तक कर दी गई है। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे और देवबंद-गंगोह बाईपास पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

11:44 AM, 02-Nov-2023

चारा लेने गई महिला की हत्या

बिजनौर के शिवाला कलां में चारा लेने के लिए गई महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

11:34 AM, 02-Nov-2023

West UP News Live: छात्रा को सहपाठी ने छेड़ा, छुट्टी के बाद भाई ने पीटा, मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

गुलदार ने 12 वर्षीय बच्चे को मार डाला

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम हसनअलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में बुधवार रात के समय घर में सो रहे एक 12 वर्षीय बच्चे जिगर कुमार पुत्र पदम सिंह को गुलदार उठाकर ले गया और गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर बच्चे को निवाला बनाया। बच्चे को गुलदार के घर से ले जाने का पास में सो रहे परिजनों को भी पता नहीं लगा। सुबह परिजनों के जागने पर बच्चा अपने बिस्तर से गायब मिला तो परिजनों ने आसपास बच्चे की तलाश की। सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में बच्चे के अवशेष पड़े देखे और इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी। गुलदार ने बच्चे के शरीर का अधिकांश भाग खा लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें