01:14 PM, 03-Nov-2023
फौलादनगर के जंगल में गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़
बागपत के दोघट में फौलादनगर गांव के जंगल में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन गोकाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित दो पशु, कार, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।