फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 18-07-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: हंसापुर के जंगल में तेंदुए की दस्तक की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर के जंगल में शनिवार सुबह तेंदुए की दस्तक की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। और पढ़ें

11:20 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: फ्लैट में दो युवकों संग मिली दूसरे समुदाय की युवती

मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में शनिवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट से दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ एक युवती को पकड़ लिया। और पढ़ें

11:17 PM, 18-Jul-2026

Muzaffarnagar: गोकशी के तीन दोषियों को 10-10 साल की सज़ा, कोर्ट ने कहा.. हर सनातनी के हृदय में गोमाता

मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बुड़ीना खुर्द गांव में गोकशी के पांच साल पुराने मामले में तीन दोषियों को अदालत ने 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई। आठ-आठ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अदालत ने इस मामले में लिखा की प्रत्येक सनातनी के हृदय में गोमाता है और पहले रोटी गाय को देने की परंपरा है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:13 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: कोर्ट में पैरवी के लिए जा रही महिला धमकी दी

कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रही गांव अजराड़ा निवासी महिला को कार सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। और पढ़ें

11:03 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: बीच-बचाव करने आए युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल

गांव फतेहपुर नारायण में शनिवार शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण पर तीन सगे भाइयों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: सिसोला से गुमशुदा बच्चा नंगलामल में मिला

मुंडाली थाना पुलिस ने गुमशुदा एक बच्चे को सकुशल खोजकर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। शुक्रवार देर रात मुंडाली थाना पुलिस गश्त कर रही थी। और पढ़ें

10:56 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: भवन स्वामी जमा करा रहे गृहकर, अव्यवस्था देखकर भड़के पार्षद

नए वित्तीय सत्र की शुरुआत के साथ ही नगर निगम में गृहकर वसूली में तेजी आई है। भवन स्वामी अपना गृहकर जमा करने के लिए निगम पहुंच रहे हैं। और पढ़ें

10:51 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: फायरिंग के आरोप में दो सालों पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

10:42 PM, 18-Jul-2026

UP: भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से भी गठबंधन के लिए तैयार : ओवैसी

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम कभी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। भाजपा को रोकने के लिए अन्य पार्टियों से गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी नाक के नीचे चोरी हो गई, जो करोड़ रुपये की लागत से स्कैनर लगना था। वह आस्था के लिए नहीं, बल्कि लूट के लिए लगाया गया। और पढ़ें

10:38 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: सिवाल खास में किशोर और उसके परिजनों को पीटा

कस्बा सिवाल खास में शनिवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर 14 वर्षीय किशोर और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। और पढ़ें

10:31 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालते दो युवक पकड़े

थाना क्षेत्र के गांव घसोली में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

10:28 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

मेरठ-करनाल हाईवे पर पांचली बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार इनाम पुत्र सैफुद्दीन निवासी थाना भवन घायल हो गया। और पढ़ें

10:24 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में मामले में 2.73 लाख वापस कराए

मवाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार समीर की डूबी हुई रकम में से एक बड़ी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। और पढ़ें

10:24 PM, 18-Jul-2026

UP: सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन आवैसी की रैली में समर्थकों के हुजूम से टूटा माइक

सहारनपुर में आयोजित एआईएमआईएम की रैली में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। आलम ये हुआ कि जैसे ही पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंच पर पहुंचे, तो कार्यकर्ता उत्साहित हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर लगा माइक भी टूट गया।  और पढ़ें

10:20 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: श्मशान में शव की सूचना निकली अफवाह, विक्षिप्त युवक मिला

मटौर गांव के श्मशान में शनिवार को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। और पढ़ें

10:15 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: घरेलू विवाद में दो पक्ष भिड़े, थाने में भी हुई हाथापाई

कस्बे के मोहल्ला मंडी चमारान में शनिवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। और पढ़ें

10:05 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों को दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। और पढ़ें

10:00 PM, 18-Jul-2026

कांवड़ यात्रा : दादरी बॉर्डर पर हुई समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को दादरी बॉर्डर पर दौराला, सरधना, खतौली और जानसठ सर्कल के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर समन्वय बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

09:54 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: मुख्यमंत्री के सामने उठेगा औद्योगिक गलियारे का मुद्दा

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों ने अब अपनी लड़ाई सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का फैसला किया है। और पढ़ें

09:37 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: जलनिकासी का नहीं हुआ समाधान

बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को एडीओ पंचायत धीर सिंह पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। और पढ़ें

08:58 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: आज होगी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा, 1850 अभ्यर्थी पंजीकृत

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराया जाएगा। और पढ़ें

08:57 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: लो वोल्टेज से संत जोसेफ कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, जांच के निर्देश

कस्बे में संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को लो वोल्टेज की समस्या के कारण छात्राओं को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

08:52 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: अक्षित हेड बॉय व यशराज बने वाइस हेड बॉय

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मेन विंग शाखा में शनिवार को छात्र अनुशासन कार्य समिति के अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। और पढ़ें

08:48 PM, 18-Jul-2026

संपूर्ण समाधान दिवस : 40 में से तीन समस्याओं का निस्तारण

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार ज्योति सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। और पढ़ें

08:43 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: सीसीएसयू में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को सत्र 2023-24 एवं 2024-25 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। और पढ़ें

08:39 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग की मरम्मत शुरू

हस्तिनापुर-चांदपुर (बिजनौर) संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह पहले खेतों में जलभराव और पानी निकासी नहीं होने से परेशान कुछ किसानों ने बुलडोजर से सड़क का एक हिस्सा काट दिया था। और पढ़ें

08:38 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: प्रथम प्रयास में आशुतोष ने की नीट परीक्षा पास

ट्रांसलम एकेडमी के मेधावी छात्र आशुतोष सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित नीट 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। और पढ़ें

08:28 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: 15 अगस्त को कालंद चुंगी से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को आगा एनुद्दीन शाह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

08:12 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: सपा ने उठाई नगर की समस्याएं, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर दिया जोर

समाजवादी पार्टी की सरधना नगर इकाई ने मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। और पढ़ें

08:04 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: पुलिस चौकी और विद्यालय में पौधरोपण किया

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। और पढ़ें

08:01 PM, 18-Jul-2026

संपूर्ण समाधान दिवस : 35 शिकायतें, मौके पर चार का ही निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार निरंकार सिंह के साथ शिकायतों को सुना। और पढ़ें

07:55 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: कोतवाली का भ्रमण कर छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत शनिवार को आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का भ्रमण किया। और पढ़ें

07:50 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: टूटी सड़कें और लीकेज दे रहे हादसों को दावत

सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की घोर लापरवाही के कारण नगर के निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। और पढ़ें

07:41 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की। और पढ़ें

07:39 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने सौंपा मांग पत्र, धरना देकर जताई नाराजगी

किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना देकर तहसील दिवस अधिकारी को क्षेत्र में फसलों की बीमारी, आवारा पशुओं के आतंक, बकाया गन्ना भुगतान के ब्याज और टूटे नाले से बर्बाद हुई फसलों के संबंध में ज्ञापन दिया। और पढ़ें

07:02 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: बहसूमा और बेडखेड़ा में निकले अजगर

बहसूमा और बेडखेड़ा गांव में शनिवार को अजगर निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों का सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। और पढ़ें

06:58 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: छात्राओं ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की अनूठी पहल करते हुए श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आम, जामुन और अन्य फलों की हजारों गुठलियां एकत्र कीं। और पढ़ें

06:53 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: छात्र-छात्राओं को मिले आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र

नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। और पढ़ें

06:48 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, तहसील से संबंधित शिकायतों को लेकर ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। और पढ़ें

06:39 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता में अर्नव और काव्यांश बने चैंपियन

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

06:34 PM, 18-Jul-2026

सेंट्रल मार्केट: 96 दिन से जारी धरने में पहुंचे विनीत शारदा, महिलाओं का दर्द सुन भावुक हुए, बोले-जल्द सीएम

मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद में शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना 96वें दिन भी जारी रहा। भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा दिया। और पढ़ें

06:29 PM, 18-Jul-2026

Meerut News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

टीकरी गांव में शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। और पढ़ें

06:26 PM, 18-Jul-2026

UP: बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटना पड़ा भारी, जेई से मारपीट के बाद प्रधान पति हिरासत में, थाने पर धरना

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटने को लेकर जेई से मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधान पति को हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने थाने पर धरना शुरू किया। और पढ़ें

06:15 PM, 18-Jul-2026

मेरठ: 96वें दिन भी जारी धरना, महिलाओं के बीच पहुंचे विनीत शारदा अग्रवाल हुए भावुक

मेरठ: 96वें दिन भी जारी धरना, महिलाओं के बीच पहुंचे विनीत शारदा अग्रवाल हुए भावुक और पढ़ें

06:15 PM, 18-Jul-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Meerut: हस्तिनापुर में पति की हत्या की आरोपी दामिनी के घर के बाहर जुटी भीड़, इलाके में हड़कंप और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें