फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 11-04-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का यौन उत्पीड़न करने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने जबरन युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें

11:02 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: बाइक की साइड लगने के विवाद में युवक घायल

थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में शनिवार रात बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। और पढ़ें

10:48 PM, 11-Apr-2026

प्रेमी के लिए परिवार को धोखा: लड़की ने सबको दी चाय में नींद की गोली, टीटू ने तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

वारदात आठ अप्रैल की रात की है। एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को टीटू पाल बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे गया। किशोरी ने चाय में गोलियां मिलाकर परिजनों को पिला दी।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:44 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: अत्यधिक शराब के सेवन से हुई थी आनंद की मौत

पूठखास पुलिस चौकी के सामने बंद पड़े गन्ना क्रेशर परिसर में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन बताया गया है। और पढ़ें

10:40 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी

थाना क्षेत्र के गांव सतवाई निवासी एक व्यक्ति पर स्कूल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:37 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: मारपीट-पथराव में दो भाई समेत तीन लोग घायल

मोहल्ला तिहाई में जामा मस्जिद के पास रहने वाले साबिर की पड़ोसी समीर से मकान के विवाद में शनिवार सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। और पढ़ें

10:33 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

दो दिन पूर्व गांव कैलीरामपुर-राधना मध्य गंग नहर में हुई गोकशी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन गो तस्करों को कैलीरामपुर के जंगल से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अवैध तमंचा व गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। और पढ़ें

09:20 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, घायल

महल गांव निवासी रिजवान ने थाना इंचौली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह मसूरी से दौराला तक ऑटो चलाने का कार्य करता है। और पढ़ें

09:01 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: शहीद द्वार के पास अधूरी सड़क का निर्माण तेज

कस्बे में शहीद द्वार के पास लंबे समय से अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य अब तेज कर दिया गया है। अधूरी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और पढ़ें

08:54 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: भाजपा का बूथ प्रबंधन पर जोर

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय शिविर आयोजित किया। शिविर एएस इंटर कॉलेज में हुआ, जिसमें मवाना मंडल के पदाधिकारियों और नगर कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। और पढ़ें

08:52 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: भाजपा का गांव चलो अभियान

भाजपा के गांव चलो अभियान के निमित्त मवाना पूर्वी मंडल के गांव सैदीपुर सेठ, मुबारकपुर, तिगरी में गांव को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के सरकार के कार्यों की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। और पढ़ें

08:48 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: खरखौदा में भाजपा जिला अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

क्षेत्र के गांव बहरानपुर और सफियाबाद लोटी में भाजपा ने गांव चलो, बस्ती चलो कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिला अध्यक्ष हरवीर पाल मुख्य अतिथि रहे। और पढ़ें

08:47 PM, 11-Apr-2026

Meerut: राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया तीन साल की सांसदनिधी का ब्यौरा, मेरठ में हुआ 52 करोड़ से ज़्यादा का काम

Meerut: राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बताया तीन साल की सांसदनिधी का ब्यौरा, मेरठ में हुआ 52 करोड़ से ज़्यादा का काम और पढ़ें

08:46 PM, 11-Apr-2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी बोले-आशा की किरण अभी बाकी

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी बोले-आशा की किरण अभी बाकी और पढ़ें

08:46 PM, 11-Apr-2026

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: शिक्षाविद भी पहुंचे व्यापारियों के बीच, कहा हर घर से भेजो दया याचिका

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: शिक्षाविद भी पहुंचे व्यापारियों के बीच, कहा हर घर से भेजो दया याचिका और पढ़ें

08:45 PM, 11-Apr-2026

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ सात दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग स्किल एनहैंसमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ सात दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग स्किल एनहैंसमेंट सर्टिफिकेट कोर्स और पढ़ें

08:45 PM, 11-Apr-2026

Meerut: कॉलेज के रेंजर्स शिविर में छह टोलियों ने लिया हिस्सा, आनंदी बाई जोशी टीम रही प्रथम स्थान पर

Meerut: कॉलेज के रेंजर्स शिविर में छह टोलियों ने लिया हिस्सा, आनंदी बाई जोशी टीम रही प्रथम स्थान पर और पढ़ें

08:45 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: एचटी लाइन का तार टूटकर केबल पर गिरा

कस्बे के लोकप्रिय सड़क स्थित नई बस्ती में शनिवार को एचटी लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे जा रही केबल पर गिर गया। तार गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम को अवगत कराया गया। और पढ़ें

08:42 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: चर्म शोधन कारखाने को दो दिन में खाली करने का निर्देश

चर्म शोधन कारखाने को दो दिन में खाली करने का निर्देश और पढ़ें

08:28 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: सनौता में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा व कैमरा

फलावदा के गांव सनौता में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। और पढ़ें

07:43 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: सिंचाई विवाद में किसान को धमकी, कार्रवाई की मांग

तहसील क्षेत्र के कस्बा करनावल में खेत की सिंचाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

07:40 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, युवक ने किया हंगामा

सरधना-बिनौली सड़क पर स्थित इंडेन पर गांव नारंगपुर निवासी चेतन ने गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। और पढ़ें

07:36 PM, 11-Apr-2026

Meerut: "मोदी जी, योगी जी, हमारा घर टूटने से बचा लीजिए", छोटे बच्चों की बात सुन भर आएंगी आंखे

Meerut: "मोदी जी, योगी जी, हमारा घर टूटने से बचा लीजिए", छोटे बच्चों की बात सुन भर आएंगी आंखे और पढ़ें

07:35 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: बाबा साहब की जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर समाज उत्थान समिति और डॉ. बीआर अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर चल रहे गतिरोध पर विराम लग गया है। और पढ़ें

07:31 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: प्रार्थना सभा में पांचवीं की छात्रा ने पढ़ा समाचार पत्र

कस्बा शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांचवीं की छात्रा सिमरन ने अमर उजाला के पृष्ठ एक पर प्रकाशित यमुना में पलटी मोटरबोट, दस श्रद्धालुओं की मौत खबर को प्रभावी ढंग से पढ़कर सुनाया। और पढ़ें

07:25 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: ज्योतिबा राव फुले व सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग

नगर में शनिवार को मोहल्ला सैनियान में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:18 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: रोबिन सिरोही बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

सकौती टांडा गांव निवासी रोबिन सिरोही ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) पद पर चयनित किया गया है। और पढ़ें

07:11 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: रास्ते में पानी जलभराव से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा

ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव हसनपुर में रास्ते में घरों का गंदा पानी भरा रहने के कारण लोगों का निकलना कठिन हो रहा है। वहीं छोटे बच्चों को भी स्कूल जाने में गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। और पढ़ें

07:06 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: जाम की समस्या से निजात दिलाने व ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने की मांग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने थाना दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित पत्र थाना प्रभारी को सौंपकर नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं ई-रिक्शा संचालन के सुव्यवस्थित प्रबंधन की मांग की। और पढ़ें

07:01 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: लावड़ से ईरान युद्ध पीड़ितों के लिए 7.22 लाख रुपये की सहायता भेजी

कस्बे के सुन्नी और शिया समुदाय ने ईरान में युद्ध पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता भेजी। उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए यह मदद की। और पढ़ें

06:53 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: फ्रेंडली क्रिकेट मैच में हेड गर्ल टीम विजयी

रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में टीम हेड गर्ल और टीम वाइस हेड गर्ल के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें टीम हेड गर्ल की टीम ने विजय प्राप्त की। और पढ़ें

06:46 PM, 11-Apr-2026

Saharanpur: आम के बाग में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

 सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में कैलाशपुर गांव के पास आम के बाग में एक युवक का शव मिला है। सिर पर ईंट और सीमेंट की टाइल्स से वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें

06:43 PM, 11-Apr-2026

UP: एक्सप्रेसवे बना मुसीबत, खेत का रास्ता बंद, किसान ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास खेत का रास्ता बंद होने से आक्रोशित किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई।

और पढ़ें

06:42 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: चकरोड पर अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, पैमाइश की मांग

तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर चकबंदी आबाद में चकरोड पर अवैध कब्जे से परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर कब्जा हटवाने और पैमाइश कराने की मांग की है। और पढ़ें

06:40 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: नौ वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गांव चलो अभियान किठौर विधानसभा के गांव कैली रामपुर (बूथ संख्या 73, 74) में आयोजित किया गया। और पढ़ें

06:36 PM, 11-Apr-2026

एक करोड़ की साइबर ठगी: जस्ट डायल से जाल, सैकड़ों बनाए शिकार, अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

बागपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जस्ट डायल के जरिए लोगों को झांसे में लेकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

और पढ़ें

06:27 PM, 11-Apr-2026

UP: 25 हजार नौकरियों का मौका, 200 कंपनियां होंगी शामिल, सीएम योगी करेंगे रोजगार मेले का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को विशाल रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें 200 कंपनियां 25 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले का उद्घाटन करेंगे।

और पढ़ें

06:25 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ के उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम, गोमती नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। और पढ़ें

06:17 PM, 11-Apr-2026

Meerut News: सरधना में 12 अप्रैल को किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत

भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के तत्वावधान में रविवार को जीजी मॉल परिसर में किसान-मजदूर स्वाभिमान पंचायत आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

06:00 PM, 11-Apr-2026

UP Big News: हिंदू परिवारों को योगी की सौगात, मिट्टी में मिली 35 साल की मेहनत; वकील की हत्या का लाइव वीडियो

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें। और पढ़ें

05:31 PM, 11-Apr-2026

Meerut: जंगल में सैलून संचालक का शव मिला, पास में पड़ा डंडा और चप्पल, हत्या की आशंका

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के नंगली किठौर गांव के जंगल में 25 वर्षीय सैलून संचालक बिट्टू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के पास से डंडा और चप्पल बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

05:30 PM, 11-Apr-2026

Baghpat: जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन से सस्ते सामान का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 8 शातिर गिरफ्तार

बागपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड और अवैध हथियार बरामद किए।

और पढ़ें

05:30 PM, 11-Apr-2026

बागपत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

बागपत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख और पढ़ें

05:30 PM, 11-Apr-2026

Baghpat: जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार

Baghpat: जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार और पढ़ें

05:25 PM, 11-Apr-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

बागपत के टीकरी कस्बे में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग में चक्की, मोटर, साइकिल, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक भैंस भी झुलस गई।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें