फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 02-04-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: बालक से मारपीट, विरोध पर गला दबाया

लोईया गांव निवासी 12 वर्षीय अरहम के साथ गांव निवासी युवक ने मारपीट की और गला दबा दिया, जिस कारण बालक बेहोश हो गया। और पढ़ें

10:49 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: अज्ञात कार की टक्कर से युवक घायल

सकौती में हाईवे पर बुधवार देर रात जीतपुर गांव निवासी कपिल को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

10:47 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: ट्रक के पीछे ले जाकर युवक को पीटा

थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी तल्हा पुत्र कासिम के साथ रंजिश के चलते आरोपी अहमद, काला व मोहम्मद रफी ने मारपीट कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:43 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़, तहरीर दी

क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। गलत नीयत से बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। और पढ़ें

10:39 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: लावारिस पशु से टकराकर बाइक सवार दो घायल

खतौली मार्ग पर बाइक लावारिस पशु से टकराने के बाद बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:36 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल

सकौती स्थित हाईवे पर बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। और पढ़ें

10:32 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: कच्ची शराब की भट्ठी चलाते दो गिरफ्तार

थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्टी चलाते दो आरोपियों गोपी और नानक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। और पढ़ें

10:29 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: नाहली में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी आमिर पुत्र कामिल के परिवार पर गांव निवासी आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। और पढ़ें

10:27 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: पंखे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, मायके वालों का हंगामा

थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में नव विवाहिता प्रीति (22) का शव कमरे में लगे पंखे से चुनरी से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

10:25 PM, 02-Apr-2026

Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत

Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत और पढ़ें

10:25 PM, 02-Apr-2026

Baghpat: दोघट में हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा

Baghpat: दोघट में हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकली भगवान हनुमान की भव्य शोभायात्रा और पढ़ें

10:22 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: मासूम से शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ गांव निवासी आरोपी इरफान शारीरिक शोषण का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें

10:22 PM, 02-Apr-2026

Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ के सरधना क्षेत्र के मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें

09:59 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: स्कूल चलो अभियान के तहत भराला में निकाली रैली

विकास खंड दौराला के गांव भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। और पढ़ें

09:48 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: रामराज में निकाली श्री हनुमान जयंती की भव्य शोभायात्रा

क्षेत्र के रामराज में हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा हस्तिनापुर मुख्य मार्ग स्थित विश्वकर्मा धर्म कांटे से प्रारंभ हुई। और पढ़ें

09:40 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा रविवार को होगी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) कंप्यूटर परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। और पढ़ें

09:35 PM, 02-Apr-2026

Saharanpur: पोलैंड भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर के सरसावा में विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:34 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: श्रद्धा के साथ मनाई हनुमान जयंती, लगा छप्पन भोग

क्षेत्र के गांव शेखपुरी स्थित बालाजी धाम में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। और पढ़ें

09:21 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: रोवर-रेंजर प्रशिक्षण कैंप में छात्र-छात्राओं ने दिखाया कौशल

संजय गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित रोवर रेंजर प्रवेश एवं प्रशिक्षण कैंप का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। और पढ़ें

09:18 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: स्कूल चलो अभियान व वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

प्राथमिक विद्यालय सलावा-एक में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के साथ सत्र का परीक्षा परिणाम अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित किया गया। और पढ़ें

09:15 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: सुपर स्मैशर्स की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले जा रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर स्मैशर्स ने देहरादून स्टार को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। और पढ़ें

08:51 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: हवन व भंडारे के बाद हनुमान की शोभायात्रा निकाली

हनुमान जयंती के अवसर पर शिव मंदिर नगली अब्दुल्ला माछरा में हवन यज्ञ सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को हनुमान की भव्य शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई। और पढ़ें

08:43 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य झांकी

क्षेत्र के गांव किशोरपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:38 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को किया जागरूक

विकास खंड के गांव रोहटा में स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। और पढ़ें

08:34 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली

ब्लॉक के बहरोड़ा स्कूल में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा द्वितीय से निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में बच्चों व उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और पढ़ें

08:29 PM, 02-Apr-2026

ईएमटी दिवस : कर्मचारियों को सम्मानित किया

सीएचसी में बृहस्पतिवार को ईएमटी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 102 व 108 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। और पढ़ें

08:28 PM, 02-Apr-2026

सीसीएसयू : 15 अप्रैल तक शोध छात्रवृत्ति के लिए बिल जमा करें छात्र

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से बृहस्पतिवार को शोध छात्रों किए एक अधिसूचना जारी की गई है। और पढ़ें

08:26 PM, 02-Apr-2026

जाटों का महासंग्राम: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, रालोद नेताओं की चेतावनी-माफी मांगे जाट संसद

Meerut: मेरठ में जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

 

और पढ़ें

08:25 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या में चार आरोपियोंं का पुलिस ने लिया रिमांड

Police remand four accused in Turkmenistan's love murder case और पढ़ें

08:23 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों की दी जानकारी

सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। और पढ़ें

08:17 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी का विरोध किया

जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होकर चौधरी चरण सिंह के विषय में की गई टिप्पणी का विरोध जताया। और पढ़ें

08:15 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: आर्यन और विशाल का राष्ट्रीय बास्केटबाल ट्रायल के लिए चयन

बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के आर्यन चौधरी और विशाल शर्मा का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-18 राष्ट्रीय बास्केटबाल चयन ट्रायल्स के लिए हुआ है। और पढ़ें

08:14 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान यूनियन आजाद ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। और पढ़ें

08:03 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: सदर हनुमान मंदिर में लगा 11 हजार किलो बूंदी का भोग

सदर थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। और पढ़ें

08:01 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: हनुमान जन्मोत्सव हवन-यज्ञ के साथ मनाया

हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और पढ़ें

08:00 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: अंडर-19 के ट्रायल में क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से बृहस्पतिवार को मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में अंडर-19 क्रिकेट के ट्रायल हुए। इस दौरान ट्रायल में 250 क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। और पढ़ें

07:54 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: मेरठ कॉलेज के शिक्षकों ने खेलों में हाथ आजमाए

मेरठ कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को द्वितीय मैक्टा गेम्स का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बीच टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिताएं कराईं। और पढ़ें

07:52 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: पैरा नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

पैरा नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान और पढ़ें

07:47 PM, 02-Apr-2026

Muzaffarnagar: पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

 

और पढ़ें

07:47 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: सभासदों सहित पांच नामजद व 50-60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर मवाना थाना पुलिस ने दो नामित सभासदों सहित पांच नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने व तोड़फोड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें

07:43 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जून-2026 में होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची जारी कर दी है। और पढ़ें

07:32 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंची मेरठ की स्वाति

पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन 29 मार्च से पांच अप्रैल तक थाईलैंड में किया जा रहा है। इसमें मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम में प्रशिक्षण ले रहीं स्वाति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

07:30 PM, 02-Apr-2026

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर की टीम ने जीत प्राप्त की। और पढ़ें

07:30 PM, 02-Apr-2026

Muzaffarnagar: 13 साल के संघर्ष के बाद मिली नियुक्ति की राह, काउंसलिंग में भावुक हुए अभ्यर्थी

2013 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 13 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे बढ़ी। मुजफ्फरनगर में तीन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जहां उन्होंने लंबे संघर्ष और इंतजार की कहानी साझा की।

 

और पढ़ें

07:28 PM, 02-Apr-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एएस क्रिकेट एकेडमी और एफसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एएस एकेडमी की टीम ने 42 रन से जीत प्राप्त की। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें