फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 17-03-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 17-Mar-2026

Eid-ul-Fitr: सऊदी अरब में चांद दिखा, देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद, उलमा की अपील-सड़कों पर न पढ़ें नमाज

Eid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। मस्जिदों में सुबह 6 से 9 बजे के बीच नमाज होगी, उलमा ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की।

और पढ़ें

11:18 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि तोमर निवासी गांव बावली थाना बड़ौत जनपद बागपत और शौर्य निवासी कस्बा छपरौली थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई है। और पढ़ें

11:13 PM, 17-Mar-2026

Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हनिया बनी नागालैंड की लिका अचुमि, पूर्व मंत्री हुए शामिल

मुजफ्फरनगर के आईपीएस अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की पुलिस अधिकारी लिका अचुमि से विवाह किया। चरथावल में आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:56 PM, 17-Mar-2026

Meerut: बिजली समस्या पर भाकियू का धरना, अधिकारियों से नोकझोंक के बाद खत्म

मोदीपुरम में बिजली समस्या को लेकर भाकियू का धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। एक माह में ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा दिया गया।

और पढ़ें

10:41 PM, 17-Mar-2026

Meerut: पांच लाख की लूट का केस दर्ज, घटना संदिग्ध मान रही पुलिस, खंगाल रही CCTV

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में महिला से 5 लाख रुपये लूट का मामला दर्ज, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:23 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: नाबालिग को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

कस्बे निवासी युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस को लड़की मिल गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

10:19 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: टेंपोंं से उड़ा रहा था कैश बॉक्स चालक ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

कस्बा दौराला में मंगलवार को एक टेंपो चालक की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम हो गई। टेंपो का गल्ला कैश बॉक्स उखाड़ते हुए 12 वर्षीय किशोर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। और पढ़ें

10:18 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई शुरू की है। मेडा ने रोहटा रोड, भोला रोड और बागपत रोड पर अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया है। इन पर जल्द ही बुलडोजर चलाने की तैयारी है। और पढ़ें

10:17 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: फिर करवट लेगा मौसम, 19 से 21 मार्च तक फिर बारिश के आसार

मौसम फिर से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 मार्च को शहर में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। और पढ़ें

10:16 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: शराब ठेके के सामने हंगामा करते तीन युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में सोमवार रात एनएच-58 स्थित शराब ठेके के सामने हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

10:13 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट घर से निकाला

दादरी गांव की रहने वाली विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें

10:11 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: सिवाल खास में मकान की छत गिरी, परिवार के पांच लोग घायल

कस्बा सिवाल खास में मंगलवार की सुबह एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबने से एक महिला और उसके चार बच्चे घायल हो गए। और पढ़ें

10:07 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: मकान कब्जाने का आरोप, दिव्यांग ने लगाई गुहार

थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी दिव्यांग मनीष ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:04 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: किसान ने अवैध खनन की एसडीएम से की शिकायत

तहसील क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी किसान नसरत ने पड़ोसी पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

10:03 PM, 17-Mar-2026

योग और प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक स्वास्थ्य में होता है सुधार : डॉ. अन्नू

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर जागरूकता व्याख्यान किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व से अवगत कराना था। और पढ़ें

09:59 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: आश्रित कोटे में पुत्र को नियुक्ति पत्र दिया

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी अमित कुमार की मृत्यु होने पर आश्रित के रूप में उसके पुत्र प्रिंस को नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। और पढ़ें

09:58 PM, 17-Mar-2026

दर्दनाक हादसा: कार के आर पार हुई रेलिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक ही हालत गंभीर

शामली के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर कार रेलिंग से टकराई, रेलिंग कार के आरपार हो गई। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक गंभीर घायल।

और पढ़ें

09:55 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: शिक्षिकाओं की समस्या का हो समाधान, गोष्ठी में रखी बात

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की त्रैमासिक गोष्ठी का आयोजन बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशि कौशिक ने की। जिला मीडिया प्रभारी शालिनी एवं अमिता द्वारा मुख्य एजेंडे को जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया। और पढ़ें

09:45 PM, 17-Mar-2026

यूपी बोर्ड : पांच केंद्रों पर आज से होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। और पढ़ें

09:35 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत, डीएम ने दिए कार्रवाई का आदेश

नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर कॉलोनी काट रहे कॉलोनाइजर की शिकायत भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल तहसील टीम को भेजकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। और पढ़ें

09:31 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: दस पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ियों का सम्मान

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जूडो प्रशिक्षुओं ने दमखम दिखाकर अपने-अपने भार और आयु वर्ग में जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किए। और पढ़ें

09:29 PM, 17-Mar-2026

सीसीएसयू : प्रोजेक्ट फीस के विरोध में धरना देकर आक्रोश जताया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर में मंगलवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में लगाई गई प्रोजेक्ट फीस के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। और पढ़ें

09:18 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन के 16 मार्च के प्रस्ताव का विरोध

बार एसोसिएशन मवाना व बाह्य बार एसोसिएशन की बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन के 16 मार्च के प्रस्ताव का विरोध किया गया। और पढ़ें

09:17 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: आंतरिक अंक अपलोड न करने पर कार्रवाई की चेतावनी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड द्वितीय वर्ष (2026) की आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। और पढ़ें

09:13 PM, 17-Mar-2026

सीसीएसयू : मुख्य परीक्षाओं के लिए बाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक नियुक्त

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 18 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक मुख्य परीक्षा (स्नातक-स्नातकोत्तर) और बैक पेपर परीक्षा-2025 के लिए स्ववित्त पोषित परीक्षा केंद्रों पर बाह्य वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। और पढ़ें

09:11 PM, 17-Mar-2026

Meerut: सांसद अरुण गोविल ने संसद में उठाई मेरठ-पानीपत-हस्तिनापुर रेल लाइन की मांग

मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल ने संसद में मेरठ-पानीपत और हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन की मांग उठाते हुए रेलवे के आधुनिकीकरण पर विचार रखे।

और पढ़ें

08:58 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: आरएसए रेड ने आरएसए ब्लू को चार रन से हराया

राजाराम स्पोर्ट्स एकेडमी कुंडा के क्रिकेट मैदान में आरएसए रेड व आरएसए ब्लू के बीच मैच खेला गया। और पढ़ें

08:54 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: तटबंध का निर्माण 15 जून तक पूरा करने के निर्देश

खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए निर्माणाधीन तटबंध का मंगलवार को लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। और पढ़ें

08:50 PM, 17-Mar-2026

LPG Crisis:मेरठ के लाल सिलिंडर, दिल्ली में हो रहे ब्लैक, 62 सिलिंडरों के साथ तीसरी कक्षा पास शाहनवाज गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मेरठ से गैस सिलिंडर लाकर महंगे दामों में बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 62 सिलिंडर बरामद किए। मामले में कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क सामने आया।

और पढ़ें

08:49 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: विभिन्न श्रेणियों में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

आरजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सराहने के लिए एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। और पढ़ें

08:49 PM, 17-Mar-2026

बार चुनाव : अध्यक्ष व महामंत्री पद पर एक-एक नामांकन

सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। और पढ़ें

08:46 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अचल वैजयंती प्रथम

संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:41 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: अंगारों पर चलकर श्रद्धालु जताएंगे आस्था, मां शीतला को करेंगे प्रसन्न

कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव का उत्साह चरम पर है। और पढ़ें

08:25 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: तेंदुआ होने का वीड़ियो वायरल, किसान भयभीत

क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी में खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान के सामने पास के खेत से निकलकर तेंदुआ सामने आने पर उनके होश उड़ गए। और पढ़ें

08:24 PM, 17-Mar-2026

ISIS Connection: भाई-बहन डॉक्टर-पिता प्राइवेट कंपनी में, पढ़ा-लिखा परिवार, हारिश की गिरफ्तारी के बाद से फरार

सहारनपुर के मानकमऊ गांव में संदिग्ध आतंकी हारिश अली के घर पर ताला लटका मिला। एटीएस, पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

और पढ़ें

08:17 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: मेरठ के राघवेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता

जनपद के हसनपुर रजापुर गांव के वुशू खिलाड़ी राघवेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। और पढ़ें

08:15 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: हिंडन नदी के पुनर्जीवन को निकाली शोध यात्रा

हिंडन नदी के पुनर्जीवन को लेकर निकाली जा रही शोध यात्रा मंगलवार को मेरठ सीमा में पहुंची। और पढ़ें

08:06 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: आईजीआरएस में सरधना नगर पालिका का शानदार प्रदर्शन

नगर पालिका ने आईजीआरएस में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। 16 मार्च को मेरठ जनपद स्तर से जारी आईजीआरएस बुकलेट में सरधना नगर पालिका ने शिकायतों के 100 प्रतिशत निस्तारण के साथ 86.8 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक प्राप्त किया है। और पढ़ें

08:04 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: नारी सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया

नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गांव पलड़ा में स्वयंसेवकों द्वारा गांव के गली मोहल्लों व घर-घर जाकर गांव के नागरिकों को नारी सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। और पढ़ें

08:03 PM, 17-Mar-2026

विश्वास हो तो परमात्मा भी पास होते हैं : सरस्वती

चिन्मय मिशन की ओर से साकेत के शिव मंदिर में चल रहे कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन स्वामी यतीश्वरानंद सरस्वती ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि यदि हमें परमात्मा पर विश्वास है तो वह भी हमारे पास ही होता है। और पढ़ें

08:02 PM, 17-Mar-2026

Eid-ul-Fitr: सहारनपुर में ईद की तैयारी तेज, नमाज का समय तय, शहर काजी ने जारी किए दिशा-निर्देश

सहारनपुर में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8:15 बजे ईदगाह में होगी। शहर काजी ने सड़कों पर नमाज न पढ़ने और सदका-ए-फितर अदा करने की अपील की।

और पढ़ें

08:00 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: ईदगाह के सामने जलभराव से लोगों में आक्रोश, किया हंगामा

नगर में ईदगाह के सामने अधूरी सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। और पढ़ें

07:57 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: स्मार्ट मीटर बने परेशानी का कारण, आपूर्ति के लिए भटक रहे उपभोक्ता

नगर क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। जिन मीटरों को पोस्टपेड बताकर लगाया गया था, उन्हें अब प्रीपेड प्रणाली में बदल दिया गया है। और पढ़ें

07:52 PM, 17-Mar-2026

Meerut News: धन साधन है, साध्य नहीं आत्मचिंतन से ही मिलेगा सच्चा सुख

कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 38वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। और पढ़ें

07:49 PM, 17-Mar-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

सीसीएसयू : विरोध के बाद इंटर हॉस्टल प्रतियोगिताएं स्थगित और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें