फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 07-02-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: छात्रा के फोटो एडिट कर किए वायरल

थाना क्षेत्र निवासी कक्षा आठ की एक छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अज्ञात युवक ने छात्रा के फोटो एडिट कर वायरल कर दिए। शनिवार को छात्रा के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। और पढ़ें

11:26 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: खरखौदा थाने में 66 वाहनों की हुई नीलामी

खरखौदा थाना पर हुई नीलामी में 66 छोटे-बड़े वाहन 22.06 लाख में बिके। नीलामी की प्रक्रिया सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई। और पढ़ें

11:23 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: आदेशों का उल्लंघन करने पर बिल्डरों के खिलाफ दी तहरीर

मेडा के उप प्रभारी प्रवर्तन प्रमोद कुमार वर्मा ने आउटर रिंग रोड के पास अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे दो बिल्डरों पर आदेशों का उल्लंघन करने पर थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:21 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: एसएसपी ने दौराला थाने का किया निरीक्षण

मेरठ जिले की कमान संभालते ही शनिवार को एसएसपी अविनाश पांडे ने हाईवे स्थित दौराला थाने का औचक निरीक्षण किया। और पढ़ें

11:19 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने शुक्रवार देर रात अवैध खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक सहित पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने सीज कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
11:17 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग पर हाइट गेज को तोड़ा

खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने रेलवे फाटक के गेट पर लगे हाइट गेज को तोड़ दिया। फाटक पर मौजूद गेटमैन ने हापुड़ रेलवे थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें

11:12 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: अवैध टेंपो संचालन से परेशान कॉलोनी वासियों ने एसपी देहात को दिया ज्ञापन

महाराणा प्रताप नगर, अमन कॉलोनी के निवासियों ने अवैध टेंपो संचालन से परेशान होकर एसपी देहात अभिजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें

11:09 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: रास्ते के विवाद में तीन युवकों ने ईंट से हमला कर घायल किया

डूंगर गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नरेश पुत्र महेंद्र गांव का निवासी है। और पढ़ें

11:06 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: डीआईजी से मिले अधिवक्ता, थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग

जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ता शनिवार को डीआईजी से मिले। अधिवक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी सही भाषा में बात नहीं करती हैं, उनके स्थानांतरण की मांग की। और पढ़ें

10:39 PM, 07-Feb-2026

खुशखबरी: हस्तिनापुर में 3150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी आइकॉनिक साइट

सांसद अरुण गोविल के हस्तिनापुर को आइकॉनिक साइट के रूप में विकसित करने और नेशनल म्यूजि़यम परियोजना प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई है, जिसके लिए 3150 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि इससे रोजगार में भी बढ़ावा मिलेगा।
  और पढ़ें

10:23 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में गणित के सवाल रहे चुनौतीपूर्ण

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। और पढ़ें

10:19 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: व्यापार मंडल ने डीएम से की फर्जी बेडशीट कारोबार पर कार्रवाई की मांग

नगर में ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर तैयार की जा रही फर्जी बेडशीट का कारोबार क्षेत्र की छवि को धूमिल कर रहा है। इस अवैध व्यापार से नगर के अन्य ईमानदार व्यापारियों में रोष है। और पढ़ें

10:14 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन में देशभक्ति और संस्कृति पर जोर

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम शिव मंदिर गंज बाजार में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर चर्चा की। और पढ़ें

10:10 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: विदाई समारोह में छात्रों को दी प्रेरणा और सम्मान

नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल और आचार्य नमी सागर इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उल्लास, भावनात्मक क्षण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। और पढ़ें

10:05 PM, 07-Feb-2026

जातिवाद हिंदू समाज के लिए जहर : यशवीर महाराज

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सिसौली में स्थित पीआरडी स्कूल के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। और पढ़ें

10:02 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: काॅलेज के पूर्व प्रबंधक की जयंती मनाई

कृषक इंटर काॅलेज में पूर्व प्रबंधक चौधरी अजय सिंह की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि चौधरी अजय सिंह का आकस्मिक निधन समस्त विद्यालय परिवार व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति रहा है। और पढ़ें

10:00 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को प्रशिक्षण दिया

चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंदन कुमार राय के निर्देशन में साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण दिया। और पढ़ें

09:57 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: मृदा परीक्षण तकनीक के बारे में सिखाया

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में छह दिवसीय मृदा परीक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। और पढ़ें

09:57 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: रमाबाई अंबेडकर जयंती मनाई

रमाबाई अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में क्षेत्र के गांव नंगला एजदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत समारोह का आयोजन भी हुआ। और पढ़ें

09:52 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: छात्र-छात्राओं का स्नातक सम्मान समारोह आयोजित

दौराला स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में कक्षा यूकेजी के छात्र-छात्राओं का स्नातक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और पढ़ें

09:47 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर की तैयारी के लिए बैठक

महाशिवरात्रि पर हाईवे स्थित चौधरी विपिन के प्रतिष्ठान पर कांवड़ सेवा शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

09:44 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र तैयार

मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित मदरसा बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। परीक्षा को लेकर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। और पढ़ें

09:42 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: भाजपा नेताओं ने की अपील, गृहकर जमा कराएं

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआइएस सर्वे के आधार पर नगर निगम नया गृहकर वसूल रहा है। काफी संख्या में भवन स्वामियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। और पढ़ें

09:40 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: गंज बाजार में नाले पर किया अतिक्रमण ध्वस्त

नगर के गंज बाजार क्षेत्र में दीपक सिनेमा के पास लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। और पढ़ें

09:34 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: तीन मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए

ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष कुमार शर्मा ने शनिवार को शाहजहांपुर में कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की और तीन मेडिकल स्टोर से विभिन्न दवाइयों के सैंपल लिए। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मची रही। और पढ़ें

09:32 PM, 07-Feb-2026

Meerut: विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा महावीर नगर में आयोजित हुआ सम्मेलन

Meerut: विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा महावीर नगर में आयोजित हुआ सम्मेलन और पढ़ें

09:32 PM, 07-Feb-2026

Meerut: कैविट्स लेडीज़ क्लब ने धूमधाम से मनाई मासिक सभा

Meerut: कैविट्स लेडीज़ क्लब ने धूमधाम से मनाई मासिक सभा और पढ़ें

09:32 PM, 07-Feb-2026

Meerut: प्रदर्शन कर रहे मृतक के पिता और परिजनों को सीओ ने दिया आश्वासन, जाम खुलवाया

Meerut: प्रदर्शन कर रहे मृतक के पिता और परिजनों को सीओ ने दिया आश्वासन, जाम खुलवाया और पढ़ें

09:32 PM, 07-Feb-2026

Meerut: आश्वासन के बाद दफीने के लिए माने पिता, सीओ सिविल लाइन ने कहा...दोषियों को मिलेगी सख्त सज़ा

Meerut: आश्वासन के बाद दफीने के लिए माने पिता, सीओ सिविल लाइन ने कहा...दोषियों को मिलेगी सख्त सज़ा और पढ़ें

09:25 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: बिजली बिल राहत योजना और स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति पर की चर्चा

मुख्य अभियंता मेरठ द्वितीय की अध्यक्षता में विद्युत वितरण खंड सरधना में अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे। और पढ़ें

09:18 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूली का आरोप लगाया

सीसीएसयू में एलएलएम प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरते समय समर्थ पोर्टल के माध्यम से 160 रुपये का अतिरिक्त शुल्क काटा जा रहा है। और पढ़ें

09:15 PM, 07-Feb-2026

Meerut: आरोग्य हॉस्पिटल में हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, आयोजन समिति ने दी जानकारी

Meerut: आरोग्य हॉस्पिटल में हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, आयोजन समिति ने दी जानकारी और पढ़ें

09:15 PM, 07-Feb-2026

Meerut: धर्म जागृति के लिए होने वाले राष्ट्रव्यापी आयोजन को लेकर हुई बैठक, दी जानकारी

Meerut: धर्म जागृति के लिए होने वाले राष्ट्रव्यापी आयोजन को लेकर हुई बैठक, दी जानकारी और पढ़ें

09:15 PM, 07-Feb-2026

Meerut: योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाए, पीड़ित पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

Meerut: योगी भाई जिंदाबाद के नारे लगाए, पीड़ित पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की और पढ़ें

09:15 PM, 07-Feb-2026

Meerut: पोस्टमार्टम से असलम का शव लेकर आई एंबुलेंस के ऊपर चढ़ गए पिता, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Meerut: पोस्टमार्टम से असलम का शव लेकर आई एंबुलेंस के ऊपर चढ़ गए पिता, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग और पढ़ें

09:14 PM, 07-Feb-2026

Meerut: यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 600 लाभार्थियों को वितरित किए 4 करोड़ रुपये

Meerut: यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 600 लाभार्थियों को वितरित किए 4 करोड़ रुपये और पढ़ें

09:14 PM, 07-Feb-2026

Meerut: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई सीटेट की परीक्षा, मोबाइल समेत सभी सामान रखवाया बाहर

Meerut: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई सीटेट की परीक्षा, मोबाइल समेत सभी सामान रखवाया बाहर और पढ़ें

09:13 PM, 07-Feb-2026

संपूर्ण समाधान दिवस : 62 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण

तहसील सरधना में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने 62 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण कराया। और पढ़ें

09:09 PM, 07-Feb-2026

सीसीएसयू : यूजी ऑनर्स परीक्षा में पाली को लेकर रहा भ्रम, कई विद्यार्थियों का पेपर छूटा

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रही यूजी ऑनर्स (एनईपी) प्रथम वर्ष व प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में पाली व्यवस्था को लेकर भ्रम पैदा हो गया। इससे काफी संख्या में छात्र-छात्राओं का सात फरवरी को होने वाला पेपर छूट गया। और पढ़ें

08:38 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: शिक्षण संस्थानों में बच्चों के मोबाइल प्रयोग करने पर अंकुश लगाने की मांग

मेरठ व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इसमें महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों पर शिक्षण संस्थानों में मोबाइल का प्रयोग करने पर अंकुश लगाया जाए। और पढ़ें

08:19 PM, 07-Feb-2026

Meerut: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 6 मार्च से, 16 टीम करेंगी प्रतिभाग

Meerut: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 6 मार्च से, 16 टीम करेंगी प्रतिभाग और पढ़ें

08:18 PM, 07-Feb-2026

पुलिस की पाठशाला : छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी

पुलिस की पाठशाला : छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी और पढ़ें

08:16 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: छात्राओं ने कोतवाली का भ्रमण कर समझी पुलिस की कार्यशैली

अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। और पढ़ें

08:04 PM, 07-Feb-2026

Meerut News: सरकारी भूमि पर फसल उगाने की शिकायत

तहसील समाधान दिवस में शनिवार को गांव जलालपुर जोरा निवासी नरेंद्र कुमार ने वन विभाग और स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

08:01 PM, 07-Feb-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 फ़रवरी को आपके शहर में क्या हुआ

नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत तहसील समाधान दिवस में मंडल आयुक्त से की गई है। अनाज मंडी निवासी नूर मोहम्मद ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें