फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 15-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 15-Jan-2026

Muzaffarnagar News: जल संचय के लिए गांवों में बनेंगे कृत्रिम रिचार्ज वेल

जल संचय के लिए गांवों में बनेंगे कृत्रिम रिचार्ज वेल और पढ़ें

11:03 PM, 15-Jan-2026

सोनू कश्यप हत्याकांड: खतौली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोका, हरेंद्र मलिक बोले- ये अघोषित आपातकाल

Meerut News: मेरठ के सरधना में की गई मुजफ्फरनगर के सोनू कश्यप उर्फ रोहित की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से राजनीतिक लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। वहीं सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर पीड़ित परिवार पहुंचा। उधर, विधायक अतुल प्रधान ने पीड़ितों को एक लाख रुपये मदद दी।  और पढ़ें

10:46 PM, 15-Jan-2026

Meerut: भाकियू के हजारों कार्यकर्ताओं ने संगम एक्सप्रेस के डिब्बों पर जमाया कब्जा, आम यात्री रहे परेशान

प्रयागराज चिंतन शिविर में जाने के लिए हजारों किसान सिटी स्टेशन पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रेन की बोगियों पर कब्जा कर लिया। यात्रियों को आरक्षित सीट के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन में पूरी तरह अफरातफरी मची रही।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:35 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: गोशाला में मरे चार गोवंश का रात में कराया पोस्टमार्टम

क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गांव में जिला पंचायत द्वारा संचालित गोशाला में बुधवार सुबह चार मरे गोवंश देर रात में पोस्टमार्टम कराया गया। और पढ़ें

09:29 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: नलकूप से तीन ट्रांसफार्मर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

थाना क्षेत्र के डाहर निवासी किरतपाल और गोटका निवासी किसान संजीव व बृजेश के नलकूपों से तीन ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया

मकर संक्रांति पर गंगानगर स्थित सुरेशचंद हेमवती सरस्वती विद्या मंदिर में गायत्री ज्ञान मंदिर मेरठ की ओर से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया गया। और पढ़ें

09:27 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

नगली गेट के पास बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार खतौली निवासी रमेश घायल हो गया। रमेश ने बताया कि वह मेरठ अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। और पढ़ें

09:17 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: दो माह से नहीं जोड़ी गई विद्युत लाइन, सिंचाई पर संकट

दुल्हैड़ा गांव में दो महीने पहले लगभग एक दर्जन नलकूपों की चोरी हुई विद्युत लाइन जोड़ी नहीं जा सकी। इस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। और पढ़ें

09:13 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

चिरौड़ी गांव में बृहस्पतिवार को अमरपाल के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संजीव चिरौड़ी ने ग्रामीणों के साथ केक काटा। और पढ़ें

09:12 PM, 15-Jan-2026

जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही सच्ची मानवता : ठाकुर जयपाल सिंह

क्षेत्र के गांव तारापुर में समाजसेवी कुलदीप चौहान की ओर से शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। और पढ़ें

08:59 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण, श्रद्धा और सेवा का दिखा संगम

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रामराज और बहसूमा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्टॉल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। और पढ़ें

08:46 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: काव्य प्रतिभा सम्मान के ऑडिशन एक फरवरी से, हेल्पलाइन नंबर जारी

काव्य प्रतिभा सम्मान के ऑडिशन एक फरवरी से, हेल्पलाइन नंबर जारी और पढ़ें

08:45 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: सभासदों ने लगाया वार्डों में विकास कार्य न कराने का आरोप

नगर पंचायत के सभासदो ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर चेयरपर्सन सहित अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

08:41 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: सूची से कटा नाम तो घबराएं नहीं, मतदाता बनने के लिए भरें फॉर्म 6

सूची से कटा नाम तो घबराएं नहीं, मतदाता बनने के लिए भरें फॉर्म 6 और पढ़ें

08:13 PM, 15-Jan-2026

Shamli: जिला पंचायत के नाम पर यमुना पुल पर वसूली कर रहे गुंडे, वाहनों पर डंडे मारकर दे रहे धमकी, देखें वीडियो

यमुना पुल पर कुछ गुंडों ने सड़क किनारे झोपड़ी में अपना अड्डा बना रखा है। जैसे ही कोई वाहन आता है तो उस पर डंडे मारकर रोक लेते हैं और फिर उसे घेर लेते हैं। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले पर जांच बैठा दी है।  और पढ़ें

08:02 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: को. 0118 के 2.50 लाख सिंगल बड सेटलिंग की तैयारी का शुभारंभ

मवाना शुगर मिल में गन्ना खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत नई गन्ना प्रजाति को. 0118 के लगभग 2.50 लाख सिंगल बड सेटलिंग्स की तैयारी का शुभारंभ किया गया। और पढ़ें

07:53 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज पर होगा स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित

चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के सहयोग से स्वचालित मौसम केंद्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) स्थापित किया जाएगा। और पढ़ें

07:50 PM, 15-Jan-2026

Meerut: सोनू के रिश्तेदारों और राजनीतिक दलों के लोगों समेत 60 पर मुकदमा, लगा है ये गंभीर आरोप

Sonu murder case: मेरठ के सरधना स्थित ज्वालागढ़ में सोनू की मौत होने के बाद एकत्र हुए लोगों ने हंगामा किया था। साथ ही पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की थी। इसी के चलते इन लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।  और पढ़ें

07:37 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: सीपी शर्मा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

कस्बा खिवाई में बृहस्पतिवार को स्थानीय निवासी सीपी शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया और प्रसाद वितरण कर स्थानीय लोगों के साथ सेवा का संदेश साझा किया। और पढ़ें

07:36 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन लंबित

एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन लंबित और पढ़ें

07:29 PM, 15-Jan-2026

Baghpat: कार में सुलगते कोयले से भरा तसला रखकर सो गया 25 साल का ईंट प्लांट मालिक, सुबह शीशा तोड़कर निकाला शव

बागपत के निवाड़ा गांव निवासी शाहरुख बुधवार रात सोनीपत के बहालगढ़ में अपने प्लांट पर चला गया था। रात में वह कार में सुलगते कोयले से भरा तसला रखकर गाने चलाकर सो गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

07:08 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: डिंपल यादव के जन्मदिन पर कटा केक

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोहटा गांव में भंडारे का आयोजन किया गया। और पढ़ें

06:58 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: शिकायत करने पर किसान को पीटा

मुंडाली थाने पर कमरुद्दीन निवासी गांव आड़ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 10 जनवरी को वह अपने खेत में गेहूं की फसल को पानी देने गया था। और पढ़ें

06:40 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: अग्रसेन युवा मंच ने मकर संक्रांति बांटी खिचड़ी

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री अग्रसेन युवा मंच के तत्वावधान में मोहल्ला देवीगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा भाव से लोगों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित की। और पढ़ें

06:35 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: बीचबचाव करने पर मारपीट

गांव निलौहा निवासी मनोज कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह बीचबचाव में गया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा है। इलाज के लिए पैसे दिलाने व कार्रवाई करने की मांग की है। और पढ़ें

06:26 PM, 15-Jan-2026

छात्र की हत्या: कक्षा नौ का छात्र, उम्र 14 साल..., पड़ोस की किशोरी ने फोन कर बुलाया; फिर आई मयंक की खबर

Saharanpur News: देवबंद के गांव अलीपुरा में मयंक (14) का खून से लथपथ शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पिता ने पड़ोस में रहने वाले दंपती और उनकी बेटी समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

05:59 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: मैदान में खेलने वाले बच्चों पर कार्रवाई की मांग

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर घर के पीछे स्थित मैदान में गिल्ली डंडा खेलने वालों के खिलाफ तहरीर दी। मंजू ने तहरीर में बताया कि कृषक पीजी काॅलेज के बराबर में स्थित काॅलोनी में रहती है। और पढ़ें

05:57 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: धूमधाम से मनाया मायावती का जन्मदिवस

कस्बे के अंबेडकर मार्केट में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती का 70वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने अंबेडकर मार्केट में मौजूद डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और पढ़ें

05:51 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: मकर संक्रांति के पर्व पर हवन में आहुति दी

कस्बे के अटल चौक पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पर्व के उपलक्ष में हवन में आहुति दी गई और गोवंशों को गुड़, चना, तिल व फलों का भोग लगाते हुए पूजन किया। और पढ़ें

05:48 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धा पूर्वक मनाया

क्षेत्र में मकर संक्रांति का महापर्व श्रद्धापूर्वक आस्था के साथ मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी के प्रसाद का वितरण हुआ। सुभाष बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। और पढ़ें

05:43 PM, 15-Jan-2026

Meerut News: मकर संक्रांति पर्व का महत्व बताया

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर में विनोद जैन के प्रतिष्ठान पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। और पढ़ें

05:35 PM, 15-Jan-2026

Saharanpur: दो डिग्री से नीचे आया पारा, शीतलहर के सामने धूप भी रही बेअसर, कड़ाके की ठंड से छूटी कंपकंपी

मौसम लगातार ठंड बना हुआ है और सर्दी के कारण लोग परेशान हैं। ऐसा पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। ठंड से राहत जल्द मिलने वाली नहीं है।  और पढ़ें

04:28 PM, 15-Jan-2026

UP Board Exams Tips: नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच से बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे अच्छे अंक

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मेरठ की मनोविज्ञानी डॉ. मनीषा तेवतिया ने छात्रों को नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी है।

और पढ़ें

03:54 PM, 15-Jan-2026

Bijnor: अफजलगढ़ में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, चार सवारियां बाल-बाल बचीं

Bijnor: अफजलगढ़ में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, चार सवारियां बाल-बाल बचीं और पढ़ें

03:26 PM, 15-Jan-2026

Meerut: बसपा समर्थकों ने मनाया मायावती का 70वां जन्मदिन, पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान

Meerut: बसपा समर्थकों ने मनाया मायावती का 70वां जन्मदिन, पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: मकर संक्रांति पर मेरठ में रोटरी क्लब ने खिचड़ी वितरण किया

Meerut: मकर संक्रांति पर मेरठ में रोटरी क्लब ने खिचड़ी वितरण किया और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: गुरु हरिराय जी के प्रकाश पर्व व नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा सीता माता में बैठक

Meerut: गुरु हरिराय जी के प्रकाश पर्व व नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा सीता माता में बैठक और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: पीएल शर्मा रोड पर हिंदू राष्ट्र सेवा संघ का सम्मान समारोह आयोजित

Meerut: पीएल शर्मा रोड पर हिंदू राष्ट्र सेवा संघ का सम्मान समारोह आयोजित और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: मकर संक्रांति पर शाइनिंग स्टार्स क्लब ने किया खिचड़ी भंडारे का आयोजन

Meerut: मकर संक्रांति पर शाइनिंग स्टार्स क्लब ने किया खिचड़ी भंडारे का आयोजन और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: तोपखाना मैदान में दुर्गा सिंह ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले

Meerut: तोपखाना मैदान में दुर्गा सिंह ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: मेरठ रेंज में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 गैंगस्टर केस दर्ज, 194 अपराधी बुक

Meerut: मेरठ रेंज में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 50 गैंगस्टर केस दर्ज, 194 अपराधी बुक और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Meerut: चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे

Meerut: चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे और पढ़ें

03:25 PM, 15-Jan-2026

Shamli: उद्पुर में शॉर्ट सर्किट से बड़ा नुकसान, मजदूर का मकान और सारा सामान जला

Shamli: उद्पुर में शॉर्ट सर्किट से बड़ा नुकसान, मजदूर का मकान और सारा सामान जला और पढ़ें

03:07 PM, 15-Jan-2026

Meerut: चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में नगीना सांसद चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पार्टी की अंदरूनी कलह को वारदात की वजह बताया जा रहा है।

और पढ़ें

02:58 PM, 15-Jan-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

शामली के चौसाना क्षेत्र के उद्पुर गांव में शॉर्ट सर्किट से मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार सुरक्षित, प्रशासन से मदद की मांग।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें