फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 13-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:10 PM, 13-Jan-2026

Muzaffarnagar: भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री के भाई को 3 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री गौरव मुंडा के भाई सौरभ मुंडा को तीन ग्राम स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।

और पढ़ें

11:04 PM, 13-Jan-2026

Meerut: मसाज पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच युवतियों व युवक को पुलिस ले गई थाने

Meerut: मसाज पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच युवतियों व युवक को पुलिस ले गई थाने और पढ़ें

10:34 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: ऑडिट के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने पर दो आरोपी पकड़े

दादरी स्थित पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑडिट कर सुविधा शुल्क मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:34 PM, 13-Jan-2026

Bijnor: महिला मित्र के शौक पूरे करने के लिए जज के घर में की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। महिला मित्र के शौक पूरे करने के लिए चोरी की गई थी। दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

और पढ़ें

10:29 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: होटल संचालक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

मेरठ-बागपत बाईपास के पास रविवार की रात होटल संचालक संजय को गोली मारने की घटना में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल संजय की हालत में सुधार बताया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:21 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

मोहल्ला तिहाई में एक सप्ताह पहले विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। और पढ़ें

10:12 PM, 13-Jan-2026

Bijnor: बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे अधेड़ की कार की टक्कर से मौत, चालक गंभीर घायल

कोतवाली देहात क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

और पढ़ें

10:08 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: बहन की ससुराल में आई महिला को पीटा

थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में अपनी बहन के मायके में आई आसमां पत्नी आबिद के साथ गांव निवासी आरोपी ने मारपीट कर दी। इसमें महिला घायल हो गई। और पढ़ें

10:04 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: गन्ना छिलाई करने जा रही महिला को पीटा

थाना क्षेत्र के गांव सलावा में जंगल में गन्ना छिलाई के लिए जा रही महिला जगबीरी पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पीछे से पहुंचकर महिला का मुंह दबाकर हत्या का प्रयास किया। और पढ़ें

10:00 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: ताले तोड़कर ढाबे से नकदी और सामान चोरी

सिवाया टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल के बराबर में स्थित दौराला निवासी ओमेंद्र के ढाबे में सोमवार देर रात चोरों ने नकदी समेत सामान चोरी कर लिया। और पढ़ें

09:57 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: लोहड्डा व नंगला जमालपुर में विद्युत लाइन से तार चोरी

थाना क्षेत्र के लोहड्डा और नंगला जमालपुर गांव के जंगल से अज्ञात बदमाशों ने कई सौ मीटर विद्युत लाइन के तार काट कर चोरी कर लिए। चोरी गए तारों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। और पढ़ें

09:50 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दानिश निवासी जानी कला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। और पढ़ें

09:48 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में समरीन प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में समरीन प्रथम और पढ़ें

09:46 PM, 13-Jan-2026

सीसीएसयू : स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में 16 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

सीसीएसयू : स्नातक-परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में 16 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म और पढ़ें

09:40 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: महिला को तीन तलाक पर मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव अरनावली की महिला ने ससुराल वालों पर दहेज में लाखों रुपये की नकदी और ब्रेजा कार न देने पर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

09:36 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंगलामल में संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को 60 वर्षीय महिला सुरेशवती पत्नी ध्यान सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

09:33 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल

परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर गैस गोदाम प्लांट के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ रेफर कर दिया गया। और पढ़ें

09:32 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 2.29 करोड़ के प्रस्ताव पास

नगर पालिका की बोर्ड बैठक मंगलवार को सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान टैक्स और कूड़ा शुल्क को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली लेकिन हंगामे के बीच 2.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। और पढ़ें

09:31 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: नगर पालिका सरधना जनसुनवाई पोर्टल पर संतुष्टि फीडबैक में प्रथम

नगर पालिका सरधना जनसुनवाई पोर्टल पर संतुष्टि फीडबैक में प्रथम और पढ़ें

09:30 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: मतदाता सूची में अब हर तस्वीर होगी स्पष्ट

निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था के तहत अब मतदाता सूची और वोटर आईडी में धुंधली तस्वीरों की समस्या समाप्त हो जाएगी। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में हर मतदाता की स्पष्ट और पहचान योग्य फोटो शामिल की जाएगी। और पढ़ें

09:27 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: उज्ज्वल कसाना ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता

इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक बैंगलूरू में किया जा रहा है। और पढ़ें

09:00 PM, 13-Jan-2026

टीजीटी : मोबाइल मिला तो केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार

टीजीटी : मोबाइल मिला तो केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे जिम्मेदार और पढ़ें

08:59 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: विद्वानों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए

स्वामी समर्पणानंद वैदिक शोध संस्थान और गुरुकुल प्रभात आश्रम द्वारा मंगलवार को गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी में वैदिक शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय वेदों में विश्व राष्ट्र निर्माण के सूत्र रहा। और पढ़ें

08:54 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया

भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जनहित फाउंडेशन ने 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान शुरू किया। और पढ़ें

08:51 PM, 13-Jan-2026

Baghpat: लाल बहादुर हत्याकांड में मोनू जाट के साथी नितिन की जमानत याचिका खारिज

बागपत के टीकरी कस्बे में किसान लाल बहादुर की हत्या के मामले में आरोपी नितिन राठी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी 2016 से जेल में बंद है।

और पढ़ें

08:39 PM, 13-Jan-2026

Shamli: बाथरूम में नहाने गए कक्षा आठ के छात्र की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर, हार्ट फेल होने की आशंका

शामली में कक्षा आठ के छात्र की बाथरूम में नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सकों ने हार्ट फेल होने की आशंका जताई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

और पढ़ें

08:30 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: कॉलेज में वोटर आईडी कैंप लगाया

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को इलेक्टोरल क्लब की ओर से वोटर कैंप लगाया गया। इसासंचालन नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंघल के द्वारा किया गया। कैंप के अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं को वोटर आईडी कार्ड के आवेदन के लिए फॉर्म सिक्स वितरित किए गए।' और पढ़ें

08:30 PM, 13-Jan-2026

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में और पढ़ें

08:27 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: अमर उजाला अभियान.... इंपेक्ट..ध्यानचंद नगर से हटेगा कूड़े का पहाड़, होगा सौंदर्यीकरण

hj lk और पढ़ें

08:22 PM, 13-Jan-2026

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 20 युवतियां और एक युवक हिरासत में

मेरठ में पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। ऑनलाइन और व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग का खुलासा हुआ है।

और पढ़ें

08:06 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: तारापुर से फतेहपुर प्रेम मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ा

तारापुर से फतेहपुर प्रेम गांव तक जाने वाले करीब साढ़े चार किलोमीटर के मुख्य संपर्क मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने दोनों किनारों से तो दुरुस्त कर दिया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया है। और पढ़ें

08:06 PM, 13-Jan-2026

Baghpat: रटौल में क्लीनिक पर छापा, एक्सपायर व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

रटौल के मेन बाजार स्थित एकता क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक्सपायर और प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ीं। क्लीनिक सील कर संचालक को नोटिस दिया गया।

और पढ़ें

08:05 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: जिपं. चुनाव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटी रालोद

जिपं. चुनाव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटा रालोद और पढ़ें

08:00 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

एसजी वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को शिक्षकों द्वारा लोहड़ी पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन पूर्ण रूप से शिक्षकों की सहभागिता से सादगीपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। और पढ़ें

07:57 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: सर्दी का सितम जारी, पाला गिरने से गलन बढ़ी

सर्दी का सितम बीते एक सप्ताह से लगातार जारी है। पाला गिरने से गलन बढ़ गई है। घना कोहरा गिरने से राहगीरों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली जिससे लोगों ने राहत महसूस की। और पढ़ें

07:52 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराने का निर्देश

तहसीलदार निरंकार सिंह ने किसानों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए उनकी फार्मर रजिस्ट्री के तहत पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिए। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में कृषि विभाग के कर्मचारी व लेखपाल मौजूद रहे। और पढ़ें

07:49 PM, 13-Jan-2026

Meerut: सोनू हत्याकांड को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक, उठाई ये मांगें, हालात तनावपूर्ण

सरधना के ज्वालागढ़ गांव में सोनू हत्याकांड को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। राजनीतिक दलों के पहुंचने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

और पढ़ें

07:39 PM, 13-Jan-2026

Bijnor: हनुमान मंदिर में कुत्ते ने की परिक्रमा, ग्रामीणों ने माना चमत्कार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिजनौर जनपद में नगीना क्षेत्र के नंदपुर गांव में हनुमान मंदिर में पिछले दो दिनों से एक कुत्ते द्वारा लगातार परिक्रमा किए जाने को ग्रामीण चमत्कार मान रहे हैं, जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है।

और पढ़ें

07:33 PM, 13-Jan-2026

West UP Weather Update: 21 साल में सबसे सर्द रही 12 जनवरी की रात, तापमान 2.9 डिग्री पर पहुंचा

मेरठ में 12 जनवरी की रात पिछले 21 साल की सबसे सर्द रात रही। तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है।

और पढ़ें

07:08 PM, 13-Jan-2026

Meerut: मेरठ कैंट में लोहड़ी का हुआ भव्य आयोजन, सांसद-विधायकों की रही उपस्थिति

मेरठ कैंट बोर्ड के गेस्ट हाउस आशियाना में लोहड़ी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद, विधायक और भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

और पढ़ें

07:02 PM, 13-Jan-2026

Meerut: डॉ. त्रिवेणी दत्त बने कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, लंबे इंतजार के बाद मिली नई नेतृत्व टीम

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

और पढ़ें

06:48 PM, 13-Jan-2026

Meerut News: अल बशर के शतक से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी की जीत

गाजियाबाद में खेली जा रही अंडर-14 एनसीआर क्रिकेट लीग में गांधी पार्क क्रिकेट ने जावेद क्रिकेट एकेडमी फिरोजाबाद को हराकर जीत दर्ज की। और पढ़ें

05:34 PM, 13-Jan-2026

Muzaffarnagar: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना दोषमुक्त

मुजफ्फरनगर में 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

और पढ़ें

05:14 PM, 13-Jan-2026

UP News: आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को मिली नई जिम्मेदारी, मेरठ कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बने

आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मेरठ कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। और पढ़ें

05:01 PM, 13-Jan-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

Meerut: घंटाघर चौराहे पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने लगा जाम और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें