फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 04-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: एसपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण, एनएचएआई के अधिकारियों को दिए निर्देश

घना कोहरा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच एसपी ट्रैफिक ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण किया और ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। और पढ़ें

10:47 PM, 04-Jan-2026

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराई बाइक, दंपती और बच्ची की मौत, चार साल का मासूम गंभीर

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर पर बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जड़ौदा निवासी सोनू, पत्नी राधिका और उनकी बेटी रिया (10) की मौत हो गई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। और पढ़ें

10:45 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: अवैध कब्जा हटाने और रास्ते का निर्माण करने के दौरान पथराव

गांव डूंगर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के रास्ते को कब्जा मुक्त कर चौड़ीकरण और निर्माण कराने के प्रयास के दौरान रविवार को विवाद पैदा हो गया। रास्ते का निर्माण रोकने के लिए कब्जाधारी ने ग्राम प्रधान के समर्थकों पर पथराव किया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:42 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक से टूटा बिजली का खंभा

कस्बे के मंदवाडी मार्ग पर गन्ने लदे ओवरलोड ट्रक ने विद्युत खंभे में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। खंभा टूटकर पास की दुकान पर गिर गया। दुकान पर काम करने वाले दो नौकर चपेट में आने से बाल-बाल बचे। और पढ़ें

10:37 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने व बैंककर्मी से पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर धोखाधड़ी करके बैंक कर्मचारियों से रंगदारी मांगने वाले आरोपी सुशांत को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:31 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बीते माह गांव खेड़ी मनिहार में दो मकान में चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को चोरी के जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि 25 दिसंबर की रात गांव खेड़ी मनिहार में मकान में चोरी हुई थी। और पढ़ें

10:26 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: गोकशी के दो आराेपी पकड़े

जानी पुलिस ने 10 माह पूर्व गोकशी की एक घटना के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। और पढ़ें

10:24 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: पेड़ काटने पर किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमालपुर गांव में बिना अनुमति हरे पेड़ों को काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कार्य रुकवाया और किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। और पढ़ें

10:21 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गांव महलका में चल रहे जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

10:17 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

मोहल्ला धर्मपुरा निवासी युवक को शनिवार रात कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा और पिटाई का वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेज दिया। परिजनों ने वीडियो देखकर जब आरोपियों से विरोध जताया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। और पढ़ें

10:14 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: लापता प्रशांत का शव जंगल में मिला

थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर से एक सप्ताह से लापता प्रशांत (22) का शव रविवार को क्षेत्र के ही गांव बाडम के जंगल में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। और पढ़ें

10:12 PM, 04-Jan-2026

सौरभ हत्याकांड : ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी के बयान पर आज होगी जिरह

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में सोमवार को अदालत में विवेचक ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के बयान पर जिरह होगी। और पढ़ें

10:01 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: रालोद के महिला सम्मेलन की तैयारी शुरू

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से आगामी एक फरवरी को जनपद गौतमबुद्धनगर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार को रालोद के जिला कार्यालय में बैठक की गई। और पढ़ें

09:38 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

खरदौनी गांव निवासी जब्बार ने गांव के ही छह ग्रामीणों पर अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ घर में घुसकर भाई-भतीजों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में तीनों घायल हो गए। और पढ़ें

09:17 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: कार गंगनहर में गिरने से दो दोस्तों की मौत

हरिद्वार से शनिवार रात कार में सवार होकर लौट रहे जानी क्षेत्र के गांव कुराली निवासी दोस्त सौरभ और आयुष कार सहित कस्बा मंगलौर में मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में गिर गए। और पढ़ें

09:13 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: शताब्दीनगर में निजी बिल्डर विकसित करेंगे कॉलोनियां

शताब्दीनगर में निजी बिल्डर विकसित करेंगे कॉलोनियां और पढ़ें

09:01 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: भाजपा की बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गांव उकसिया में विनोद प्रजापति के आवास पर हुई। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव की रणनीति, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान और पार्टी को संगठित रूप से मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की। और पढ़ें

08:58 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

मध्य गंग नहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद के समीप स्थित मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में पहले सोमवार को माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। और पढ़ें

08:54 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

संवाद न्यूज एजेंसी बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामपुर घोरिया में श्री गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का रविवार को समापन हो गया। समापन से पूर्व प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा।' और पढ़ें

08:53 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Three robbery accused arrested, goods recovered और पढ़ें

08:48 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: 1600 मीटर दौड़ में सुधांशु प्रथम

क्षेत्र के गांव तारापुर्र में रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना का विकास करना तथा उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना रहा। और पढ़ें

08:44 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: तहसील रोड पर फड़ आदि लगाकर की सामान की बिक्री

कस्बे में रविवार को प्राइवेट स्थान पर साप्ताहिक पैंठ नहीं लग सकी लेकिन पैंठ लगने की उम्मीद में पहुंचे कुछ दुकानदारों और ठेली वालों ने तहसील रोड पर फड़ आदि लगाकर सामान की बिक्री की। और पढ़ें

08:42 PM, 04-Jan-2026

परमात्मा, जीवात्मा और प्रकृति अनादि सत्य : राजेश सेठी

परमात्मा, जीवात्मा और प्रकृति अनादि सत्य : राजेश सेठी और पढ़ें

08:30 PM, 04-Jan-2026

Meerut: अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद ने धूमधाम से मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

Meerut: अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद ने धूमधाम से मनाया स्वर्ण जयंती समारोह और पढ़ें

08:30 PM, 04-Jan-2026

Meerut: बागपत-रेलवे लिंक रोड निर्माण हुआ पूरा, उद्घाटन से पहले ही दौड़े वाहन

Meerut: बागपत-रेलवे लिंक रोड निर्माण हुआ पूरा, उद्घाटन से पहले ही दौड़े वाहन और पढ़ें

08:27 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: लोहड़ी महोत्सव मनाया, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग

लोहड़ी महोत्सव मनाया, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग और पढ़ें

08:19 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: बृजमोहन स्कूल में लुई ब्रेल जयंती मनाई

स्वामी सत्यानंद ट्रस्ट फॉर हैंडीकैप्ड इंडिया की ओर से संचालित बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड में रविवार को लुई ब्रेल जयंती पर कार्यक्रम हुआ। और पढ़ें

08:11 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: सावन कनौजिया को उत्तर प्रदेश खादी बोर्ड ने किया सम्मानित

Sawan Kanojia was honored by the Uttar Pradesh Khadi Board और पढ़ें

08:09 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: हेड कांस्टेबल के घर जन्मदिन पार्टी के दौरान नकदी जेवर चोरी

Cash and jewellery stolen from head constable's house during birthday party और पढ़ें

07:55 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: नकदी जेवरात चोरी करके पश्चिम बंगाल चली गई नौकरानी

The maid stole cash and jewellery and fled to West Bengal और पढ़ें

07:43 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: कीर्तन समागम में गुरु के बखान से संगत हुई निहाल

शास्त्रीनगर सेक्टर तीन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन समागम हुआ। और पढ़ें

07:41 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: जेनेक्स फुटबाल क्लब लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Genex Football Club became champions for the second consecutive time और पढ़ें

07:40 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन की जीत मेें अर्यन और अभिषेक चमके

Aryan and Abhishek shine in Resurrected Eleven's win और पढ़ें

07:39 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: मेरठ में प्रवचन देंगे आचार्य सुधांशु महाराज

विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में आचार्य सुधांशु महाराज का शहर के आईटीआई मैदान में 12 से 15 मार्च तक धर्म संस्कृति राष्ट्र भावना से जुड़ा कार्यक्रम होगा। और पढ़ें

07:37 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: एमएलए इलेवन ने एमपी इलेवन को 44 रन से हराया

MLA XI beat MP XI by 44 runs और पढ़ें

07:36 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान और पढ़ें

07:34 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: ट्रांसपोर्टनगर, सिविल लाइन और कंकरखेड़ा में पेयजल के नमूने लेगा निगम

The corporation will take samples of drinking water in Transport Nagar, Civil Lines and Kankarkheda. और पढ़ें

07:33 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: गली-गली हनुमान चालीसा का पाठ कराने का संकल्प दिलाया

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया रविवार को गंगानगर स्थित गंगाधाम-बी कॉलोनी पहुंचे और यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। और पढ़ें

07:27 PM, 04-Jan-2026

जब तक हिंदुओं का बहुमत है तब तक सुरक्षित : डॉ. प्रवीण तोगडिया

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिया ने कहा कि हिंदू घटा तो कटेगा, भागेगा, लुटेगा। जब तक हिंदुओं का बहुमत है तब तक सुरक्षित है। बहुमत डंडे और कानून से बनेगा। और पढ़ें

07:26 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया

आर्य समाज बुढ़ाना गेट की ओर से राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। यज्ञ राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। यजमान आभा त्यागी और रेखा गुप्ता रहीं। और पढ़ें

07:18 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए ऑडिशन एक फरवरी को

अखिल भारतीय साहित्यालोक संस्था की ओर से सातवें प्रतिष्ठित डॉ. सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान के लिए ऑडिशन एक फरवरी को डीएन इंटर कॉलेज के सभागार में सुबह 11 बजे कराया जाएगा। और पढ़ें

07:14 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: डेयरी संचालकों की लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद, किसानों का हंगामा

नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला छावनी में डेयरी संचालकों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। नवाबगढ़ी से नंगला रोड तक संचालित डेयरियों से गोबर, मूत्र और गंदा पानी बहाए जाने के कारण सरधना माइनर पूरी तरह चोक हो गई है। और पढ़ें

07:11 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में चमके मेरठ के समीर और प्रियम

विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में चमके मेरठ के समीर और प्रियम और पढ़ें

07:10 PM, 04-Jan-2026

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के पांच खिलाड़ियों ने जीते पदक

Five players from Meerut won medals in the Karate competition. और पढ़ें

07:08 PM, 04-Jan-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

Parth Rana won five medals in shooting और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें