फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 02-01-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 02-Jan-2026

रैपिड ट्रेन: सफर शुरू भी नहीं हुआ और कटने लगी जेब, मेरठ साउथ सहित अन्य स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क बढ़ाया

Meerut News: नमो भारत और मेट्रो का अभी संचालन शुरू नहीं हुआ है और पार्किंग की दरें बढ़ा दी गई हैं। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जाम से बचने के लिए रैपिड का रुख किया था, लेकिन पार्किंग की दरें बढ़ाना गलत है। और पढ़ें

10:59 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: खेत में संरक्षित पशु के अवशेष की सूचना पर पहुंची गो सेवा टीम

थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पर गो सेवा टीम रामराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

10:32 PM, 02-Jan-2026

Bijnor: मेडिकल अस्पताल में नकली डॉक्टर कर रहा था असली मरीजों का इलाज, ऐसे हुआ भंडाफोड़

सहायक आचार्य डॉ. तुषार की कुर्सी पर बैठा फर्जी डॉक्टर मरीजों को देख रहा था। पुराने मरीज के पर्चे पर मुहर भी लगा रहा था। स्टाफ ने उससे पूछा तो वह मौका देखकर भाग गया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:04 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: मेरठ-नानू रोड पर बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

थाना क्षेत्र के मेरठ-नानू रोड पर बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती करवाया। और पढ़ें

10:00 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए

घने कोहरे में हादसों से बचाव के लिए हापुड़ अड्डा और बेगमपुल पर स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:59 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: कुढ़ला के छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

मुंडाली थाना पुलिस ने गांव कुढ़ला निवासी छह लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग लीडर को एक तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

09:55 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: हत्या के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त

अपर जिला जज (कोर्ट संख्या-10) अभय प्रताप सिंह ने हत्या के मामले में आरोपी कस्बा खिवाई निवासी मुकेश, सत्यप्रकाश और भूरा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है। और पढ़ें

09:55 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: आग लगने से धान की पुआल राख

कस्बा हर्रा में बाहरी छोर पर रजबहे के पास कामयाब पुत्र मेहरबान की धान की पुआल से लदी खड़ी ट्राॅली में अचानक आग लग गई। आग से पुआल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

09:35 PM, 02-Jan-2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में 100 दुकानदारों पर संकट, इतने फीट तक टूटेंगी दुकानें, दायरे में हैं 400 प्रतिष्ठान

नई भवन निर्माण एवं विकास उप विधि के अंतर्गत शमन के लिए 25 फीसदी व्यापारियों ने आवेदन किए हैं। दुकानें 10 से 15 फीट तक टूटेंगी। ऐसे में 400 में से 100 दुकानें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।  और पढ़ें

09:29 PM, 02-Jan-2026

कैंट स्टेशन पर बेहतर करें सुविधाएं : अमित अग्रवाल

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शुक्रवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

09:19 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: किराना की दुकान से चार लाख के सूखे मेवे चोरी

किराना की दुकान से चार लाख के सूखे मेवे चोरी और पढ़ें

09:17 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो साथी घायल

जानी-सिवाल मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार 35 वर्षीय फरमान की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

09:17 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर शाखा की ओर से शुक्रवार को शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। और पढ़ें

08:57 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

मेरठ-बागपत मार्ग पर शुक्रवार की शाम वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

08:52 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: नुक्कड़ नाटक से योजना के बारे में जागरूक किया

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर शुक्रवार को शक्ति क्लब विक्टोरिया पार्क मेरठ में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से बिजली बिल राहत योजना के लिए जागरूक किया गया। और पढ़ें

08:47 PM, 02-Jan-2026

UP: संगीत सोम के खिलाफ बयान देने पर मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, करणी सेना भारत का प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: हिंदुओं की हत्याओं और भेदभाव के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि दे रहे थे। तभी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने हमला कर दिया। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

08:47 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: गुलिस्ता हत्याकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की करवाई

करीब 11 माह पहले क्षेत्र के गांव बिजौली के जंगल में नोएडा निवासी गुलिस्ता की हत्या कर शव फेंकने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। और पढ़ें

08:47 PM, 02-Jan-2026

Muzaffarnagar: संगीत सोम के खिलाफ बयान देने पर सपा जिलाध्यक्ष पर हमला

Muzaffarnagar: संगीत सोम के खिलाफ बयान देने पर सपा जिलाध्यक्ष पर हमला और पढ़ें

08:36 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: खेल के विवाद में पथराव, दो किशोर घायल

कस्बे के पालिका बाजार में शुक्रवार को खेल के दौरान मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। मारपीट और पथराव में दो नाबालिग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। और पढ़ें

08:34 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 और 10 जनवरी को और सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 6 और 7 जनवरी को अयोध्या में होगी। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। और पढ़ें

08:29 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: बाजार में पशु अवशेष मिलने पर बजरंग दल व व्यापारियों का हंगामा

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने किसी तरह मामले को शांत किया । शुक्रवार की सुबह व्यापारी हरीश गोयल की दुकान के पास शुक्रवार की सुबह पशु अवशेष पड़े मिलने पर व्यापारियों और बजरंग दल ने थाना' और पढ़ें

08:28 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, मकान में तोड़फोड़

नवाबगढ़ी मयूर विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक युवक ने घर में घुसकर शादाब पुत्र बशीर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने मकान के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। और पढ़ें

08:28 PM, 02-Jan-2026

UP: मेरठ के बॉक्सर लगाएंगे गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप के लिए तीन बॉक्सर चयनित, बागपत-मुजफ्फरनगर से भी नाता

Meerut News: पुरुष वर्ग में अर्जुन मलिक और रॉकी का चयन किया गया है। वहीं महिला वर्ग में स्नेहा को मिला मौका है। चार जनवरी से सीनियर महिला व पुरुष नेशनल बॉक्सिंग गेम्स नोएडा में होने हैं।  और पढ़ें

08:25 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: स्टंट कर रहे गाड़ी सवार पुलिस को देखकर भागे, एक दबोचा

एनएच 119 पर इंचौली थाने के सामने स्टंट कर रहे युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो युवक कार लेकर भाग निकले। पुलिस पीछा करते हुए लावड़ पहुंची और एक युवक को दबोच लिया। और पढ़ें

08:20 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: कराटे प्रशिक्षण शिविर में अनन्या को मिली ब्लैक बेल्ट

कराटे प्रशिक्षण शिविर में अनन्या को मिली ब्लैक बेल्ट और पढ़ें

08:14 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

पुलिस ने गांव खाता व सकौती निवासी दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पूर्व में इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें

08:12 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: दो लोगों पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप

दौराला कस्बा निवासी किसान आशाराम ने लावड़ निवासी दो लोगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने परिवार के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। और पढ़ें

08:12 PM, 02-Jan-2026

Haridwar: ऑडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, उर्मिला सनावर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट

उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज दो मुकदमे उस वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह आरोपी है। इसके अलावा वर्ष 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था। और पढ़ें

08:09 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: युवा क्रिकेट एकेडमी और अहलावत क्रिकेट एकेडमी की जीत

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मैच हुए। इसमें युवा क्रिकेट एकेडमी और अहलावत क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। और पढ़ें

08:07 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक सफल होने पर की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी हस्तिनापुर। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी मौजूद रहे।' और पढ़ें

07:50 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: रठौरा खुर्द में नाले का निर्माण कार्य शुरू

रठौरा खुर्द में नाले का निर्माण कार्य शुरू और पढ़ें

07:49 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: रीशांत और अंशिका का यूपी सीनियर बास्केटबाल टीम में चयन

चेन्नई में चार जनवरी से होने वाली सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए मेरठ के रीशांत और अंशिका का चयन उत्तर प्रदेश की बास्केटबाल टीम में किया गया है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें

07:38 PM, 02-Jan-2026

Baghpat: शीतलहर, पाले और कड़ाके की ठंड से कांपा जिला, बंद हुए 12वीं तक के स्कूल, जान लें कब खुलेंगे

कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में पांच जनवरी तक अवकाश रहेगा। वहीं शुक्रवार को दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले। ऑफिस जाने वाले लोग दुपहिया वाहनों पर ठिठुरते हुए गए।   और पढ़ें

07:29 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: टेहरकी में 300 वोट काटने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

गांव टेहरकी में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से लगभग 300 मतदाताओं के नाम काटे जाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के जिला अध्यक्ष निखिल राव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

07:27 PM, 02-Jan-2026

Baghpat: नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन बहाल, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार, जानें इस मामले में कब क्या हुआ

चेयरमैन पद से राजुद्दीन को 27 नवंबर 2025 को हटाया गया था। इसके बाद राजुद्दीन को हाईकोर्ट के आदेश के बाद बहाल किया गया था, लेकिन कार्यभार नहीं दिया जा रहा था। अब नगर विकास के प्रमुख सचिव ने बहाली के लिए आदेश जारी कर दिया है।  और पढ़ें

07:25 PM, 02-Jan-2026

28 साल पहले हुई 'मौत'! अब अचानक हुई घर वापसी..UP में हुआ चमत्कार? जानें क्या है पूरा मामला?

28 साल पहले हुई 'मौत'! अब अचानक हुई घर वापसी..UP में हुआ चमत्कार? जानें क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

07:24 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: मस्जिद कमेटी का सर्वसम्मति से गठन

मोहल्ला काबली गेट स्थित मस्जिद कुरैशियान की कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें सदर मोहम्मद शाह फैसल व नायाब सदर मोहम्मद शहजाद सभासद को चुना गया। और पढ़ें

07:20 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: भाकियू क्रांतिकारी की तालाब पर कब्जों के खिलाफ संघर्ष की घोषणा

भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी संगठन की बैठक क्षेत्र के गांव नाहली में हुई। इसमें तालाब पर किए गए कब्जों के खिलाफ संघर्ष करने की घोषणा की गई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की। और पढ़ें

07:14 PM, 02-Jan-2026

Bijnor Weather: 15 किमी की रफ्तार से चली शीतलहर, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, इतना रहा तापमान

जिले का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगामी कुछ दिनों में पारा और गिरने की संभावना जताई जा रही है।  और पढ़ें

07:09 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: पैमाइश में तालाब की भूमि पर मिला कब्जा, रिपोर्ट भेजी

ईदगाह मार्ग पर स्थित मलिहानी तालाब की शुक्रवार को तहसील की टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। पैमाइश में तालाब की काफी जमीन पर कब्जा मिला, जिसे जल्द कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए टीम ने अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। और पढ़ें

07:01 PM, 02-Jan-2026

भाजपा: जिला व महानगर कार्यकारिणी में शामिल होने की होड़ शुरू, बड़े नेताओं को साधने में जुटे दावेदार

Meerut News: जनवरी में कार्यकारिणी पदाधिकारी घोषित होने की संभावना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को खाली पड़े राज्य सरकार के आयोग व बोर्डों में समायोजित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। और पढ़ें

07:00 PM, 02-Jan-2026

Baghpat News: बिजली के तारों में उलझ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक, हादसा होने का डर

मेरी आवाज सुनो की पड़ताल -बिनौली-अमीनगर सराय मार्ग पर ट्रकों के ऊपर चढ़कर हटाने पड़ रहे बिजली के तार, पहले टूट चुके हैं कई खंभे फोटो पांच की सीरीज' और पढ़ें

06:51 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: पुस्तकालय की मांग के लिए अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कस्बा हर्रा में सार्वजनिक पुस्तकालय बनवाने की मांग के लिए छात्रों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी से कस्बे में जल्द पुस्तकालय बनवाने की मांग की है। और पढ़ें

06:48 PM, 02-Jan-2026

Meerut News: नेपाल में स्वर्ण पदक जीतने पर घनिष्ट का सम्मान

कृषक इंटर काॅलेज के पावर लिफ्टर विश्व विजेता घनिष्ट चौहान को 73 यूपी बटालियन एनसीसी के उप कमान एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। और पढ़ें

06:40 PM, 02-Jan-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जनवरी को आपके शहर में क्या हुआ

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की रैंक में प्रदेश स्तर पर एएस इंटर काॅलेज के प्रथम आने पर विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें