फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 23-12-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: युवती से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

कस्बा खरखौदा में युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने व मोबाइल पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। और पढ़ें

11:20 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: एसडीएम कार्यालय में लापरवाही का आरोप

एसडीएम कार्यालय में लापरवाही का आरोप और पढ़ें

11:16 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

रुहासा अंडरपास के पास सोमवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

विज्ञापन
11:14 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: घर बुलाकर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी नईम पुत्र फुरकान को आरोपियों ने अपने घर बुलाकर मारपीट कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई और डायल 112 पर सूचना दी। और पढ़ें

11:08 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: उधार समान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी में सामान उधार देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने दुकानदार अभिषेक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
11:04 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: भट्ठा संचालिका को दी जान से मारने की धमकी

जानी कलां थाना क्षेत्र के गांव भोला निवासी भट्ठा संचालिका को दो भाइयों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। और पढ़ें

10:36 PM, 23-Dec-2025

सड़क किनारे वाहन खड़े न करें : एसएसपी

घने कोहरे में सड़क हादसों की आशंका के चलते एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों के साथ बैठक की। और पढ़ें

10:36 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: गाड़ी की टक्कर से धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त

कांवड़ मार्ग पर मंगलवार को घने कोहरे में गांव साहलेनगर में सड़क किनारे स्थित धार्मिक स्थल में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। वही धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश है। और पढ़ें

10:30 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: नाले में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

मेरठ-गढ़ हाईवे पर किठौर देहात के गांव झीडियों के पास बन रहे नाले में मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखने से लोगो में दहशत फैल गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर तेंदुए की नाले में होने की ऑडियो-वीडियो वायरल करते हुए लोगों से जंगल में न जाने के लिए कहा है। और पढ़ें

10:21 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

सदर बाजार पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल वांछित आरोपी शावेज निवासी महताब कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

10:09 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: उद्यमियों को दी योजनाओं की जानकारी

मोहकमपुर स्थित आईआईए सभागार में पीएफआरडीए, एसएलबीसी उत्तर प्रदेश और लीड बैंक कार्यालय मेरठ की ओर से अटल पेंशन योजना आउटरीच कार्यक्रम और समीक्षा बैठक हुई। और पढ़ें

10:03 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: बरात नहीं लाने के मामले में दोनों पक्षों में हुआ समझौता

दहेज में 20 लाख न देने पर दो नवंबर को बरात नहीं लाने के मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्ष जल्द मुकदमे में शपथ पत्र लगाएंगे। और पढ़ें

09:49 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: घायल उल्लू को बचाया, वन विभाग को सौंपा

चील के हमले से घायल उल्लू एक व्यक्ति के घर के आंगन में गिरा तो आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए। वहां बैठे व्यक्ति ने घायल उल्लू को कुत्तों के हमले से बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। और पढ़ें

09:43 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: खिर्वा जलालपुर में तीसरी सस्ता गल्ला दुकान की मांग, ग्रामीणों में नाराजगी

विकासखंड सरूरपुर खुर्द के गांव खिर्वा जलालपुर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। गांव में केवल दो सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें होने के कारण वितरण के सम काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और अक्सर अव्यवस्था पैदा हो जाती है। और पढ़ें

09:39 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: कबड्डी में राजगुरु ग्रुप का ट्रॉफी पर कब्जा

बड़कली स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक सोहन लाल शर्मा की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:25 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी

बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन गावी संस्था के पीसीआई इंडिया द्वारा किया गया, जिसका निर्देशन क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून एवं कलेक्टर कोऑर्डिनेटर मोहित कुमार ने किया। और पढ़ें

09:00 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: विज्ञापन संबंधित... नवीन मूल्यांकन प्रणाली के बारे में समझाया

गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर करने पर मंथन किया गया। और पढ़ें

08:51 PM, 23-Dec-2025

Meerut: भारतीय स्टेट बैंक ने अन्नदाता दिवस के रूप में मनाया किसान दिवस, किसानों को कई योजनाओं का दिया लाभ

Meerut: भारतीय स्टेट बैंक ने अन्नदाता दिवस के रूप में मनाया किसान दिवस, किसानों को कई योजनाओं का दिया लाभ और पढ़ें

08:43 PM, 23-Dec-2025

ज्ञान और वैराग्य से बढ़कर है भक्ति : गोपाल कृष्ण

मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान के विराट स्वरूप सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए। यजमान राधा मिश्रा और विशाल मिश्रा ने पूजा अर्चना की। और पढ़ें

08:42 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: नियमों को दरकिनार कर बांध पर ले जा रहे मिट्टी

सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र के गांव सिरजेपुर से भीमकुंड गंगा पुल तक तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। रामराज मध्य गंग नहर किनारे से मिट्टी लाकर डाली यहां जा रही है। और पढ़ें

08:36 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: झुलसा रोग कर सकता है आलू की फसल को नष्ट

क्षेत्र में आलू मुख्य फसल होने के कारण कीट, रोग और खरपतवारों के कारण इसमें काफी नुकसान हो सकता है। इसमें झुलसा रोग लगने का खतरा, कोहरा, पाला और कम रोशनी के कारण बढ़ रहा है। ऐसे में किसान सावधानियां बरतें। और पढ़ें

08:30 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: दिव्यांगों में चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से समझ विकसित करें

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रो की कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। और पढ़ें

08:23 PM, 23-Dec-2025

Meerut: चौधरी साहब की सादगी के कायल थे लोग, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Meerut: चौधरी साहब की सादगी के कायल थे लोग, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि और पढ़ें

08:22 PM, 23-Dec-2025

Meerut: राम कृष्ण इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, क्रिकेट और कबड्डी में हुए रोमांचक मैच

Meerut: राम कृष्ण इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, क्रिकेट और कबड्डी में हुए रोमांचक मैच और पढ़ें

08:22 PM, 23-Dec-2025

Meerut: एसएसपी ऑफिस पर पति की दो पत्नियों के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Meerut: एसएसपी ऑफिस पर पति की दो पत्नियों के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा और पढ़ें

08:22 PM, 23-Dec-2025

Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की समीक्षा बैठक, एसआईआर को लेकर हुई चर्चा

Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की समीक्षा बैठक, एसआईआर को लेकर हुई चर्चा और पढ़ें

08:21 PM, 23-Dec-2025

Meerut: किसान दिवस पर नानक चंद सभागार में हुआ कवि एवं मुशायरा सम्मेलन, जिला जज रहे मुख्य अतिथि

Meerut: किसान दिवस पर नानक चंद सभागार में हुआ कवि एवं मुशायरा सम्मेलन, जिला जज रहे मुख्य अतिथि और पढ़ें

08:21 PM, 23-Dec-2025

Meerut: कैविट्स लेडीज़ क्लब ने धूमधाम से मनाया नया साल, की खूब मस्ती

Meerut: कैविट्स लेडीज़ क्लब ने धूमधाम से मनाया नया साल, की खूब मस्ती और पढ़ें

08:19 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई

कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा, अनुशासन एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ मनाई गई। और पढ़ें

08:16 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: वेटलैंड में बना वाॅच टावर, प्रवासी पक्षियों को देख सकेंगे पर्यटक

सर्दी के मौसम में लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी हस्तिनापुर के भीमकुंड वेटलैंड में पहुंचते हैं। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक सैलानी यहां पहुंचते हैं। और पढ़ें

08:03 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: जल संरक्षण के लिए जागरूक किया

सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को नमामि गंगे अभियान के तहत मलियाना के जसवंत नगर में नदियों की स्वच्छता, संरक्षण व जल संरक्षण के लिए पानी पंचायत का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:01 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: भाकियू किसान सभा का विस्तार किया

भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की कार्यकारिणी ने मंगलवार को तहसील अध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर किसान दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। और पढ़ें

07:58 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए दिया ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। और पढ़ें

07:55 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: पीएम सम्मान निधि चालू कराने के लिए दे चुका 12 प्रार्थनापत्र

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने से परेशान किसान ने कृषि विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। किसान ने इस संबंध में 12वां प्रार्थना पत्र कृषि अधिकारी को सौंपा है। और पढ़ें

07:53 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: मानव जाति को परमपिता परमेश्वर पर विश्वास और आशा रखनी चाहिए

ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के आगमन को लेकर प्रार्थनाओं का क्रम जारी है। आयोजित प्रार्थना सभा में धर्मगुरुओं ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और खुशियों का संदेश देता है। और पढ़ें

07:48 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों काे दिया प्रशिक्षण

विकासखंड सरधना एवं सरूरपुर खुर्द के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और पंचायत सचिवों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। और पढ़ें

07:43 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: नव्या के शानदार प्रदर्शन से पंचवटी एकेडमी फाइनल में पहुंचे

मुजफ्फरनगर स्थित अहलावत क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ व एनसीए क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। और पढ़ें

07:33 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: सलोनी का राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए चयन

गांव पांची निवासी सलोनी शर्मा ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को 5.40 मिनट व 400 मीटर दौड़ 59.75 सेकंड में जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। और पढ़ें

07:29 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: नहीं चल सका अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से राहत नहीं

नगर पालिका द्वारा कई दिन पहले लाउडस्पीकर से घोषणा कराई गई थी कि 23 दिसंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। मजिस्ट्रेट के उपलब्ध नहीं होने के कारण अभियान नहीं चल सका। और पढ़ें

07:24 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: रालोद ने सीएचसी में मरीजों को बांटे फल

किसानों के लिए आजीवन समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मजदूर मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए। और पढ़ें

07:20 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: रोड किनारे ट्रकों में लग रही सत्तू की मंडी

कस्बा हर्रा में बाहरी छोर पर रोड किनारे पशुओं के लिए सत्तू बेचने की अवैध मंड़ी लग रही है। नगर पंचायत कई बार अवैध मंडी संचालक को नोटिस दे चुकी है लेकिन नगर पंचायत को पुलिस का साथ नहीं मिला। और पढ़ें

06:27 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: बंद पड़े एटीएम बूथ चालू कराने की मांग

कस्बे में स्थित केनरा बैंक का एटीएम बूथ कई महीनों से बंद पड़ा है। लोगों को एटीएम से पैसा निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही एटीएम बूथ चालू करने की मांग की है। और पढ़ें

06:22 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: वार्ड बॉय के सहारे पीएचसी, सफाई व्यवस्था भी रामभरोसे

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां लोगों को समय पर कर्मचारी नहीं मिलते। और पढ़ें

06:22 PM, 23-Dec-2025

Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत 30 को

भारतीय किसान यूनियन तोमर की मंगलवार को पल्हैड़ा में बैठक हुई। इसमें 30 दिसंबर को मवाना तहसील में होने वाली महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। और पढ़ें

06:16 PM, 23-Dec-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

कैविट्स लेडीज क्लब की ओर से मंगलवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट में समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं नववर्ष के गीतों पर थिरकीं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें