फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 18-12-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 18-Dec-2025

कोडीन कफ सिरप: बिजनौर से जम्मू कश्मीर में हुई सप्लाई, दो फर्मों ने खरीदीं 50 हजार बोतलें, इस दाम पर बेचीं

Bijnor News: गाजियाबाद से बिजनौर की दो मेडिकल फर्म ने प्रतिबंधित कफ सिरप भारी मात्रा में खरीदा। जम्मू कश्मीर तक महंगे दामों पर बेचा गया। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस जांच में जुटी है।  और पढ़ें

11:12 PM, 18-Dec-2025

Meerut: साध्वी प्राची बोलीं- लव होना अच्छा, मगर जिहाद गंभीर चिंता का विषय, भगवान राम को लेकर कही ये बात

साध्वी प्राची हरिद्वार से कन्नौज जाते समय रोहटा रोड पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हिंदू राष्ट्र होना जरूरी है। विपक्षी दलों में राम के प्रति कोई सम्मान नहीं है।  और पढ़ें

11:07 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: दूसरी शादी के बाद फिर से जागा पत्नी के प्रति प्यार, पुलिस से लगाई पत्नी दिलाने की गुहार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से कराने के बाद फिर से अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार पुलिस के सामने लगाई है। पीड़ित युवक ने उस समय अपनी हत्या का डर जताते हुए पत्नी को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया था। और पढ़ें

विज्ञापन
11:02 PM, 18-Dec-2025

Meerut: शताब्दी नगर में कई घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में नया मोड़

सेक्टर-5 में एक युवक का छेड़छाड़ में चालान किया गया, जिसके बाद पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। भाजपा नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग उठाई।  और पढ़ें

10:57 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: तमंचे के साथ गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव जसड सुल्ताननगर निवासी गैंगस्टर शहजाद को गांव जैनपुर से तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संरक्षित पशु की हत्या समेत संगीन धाराओं में सरूरपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: 13 दिन से लापता वृद्ध का शव काली नदी में मिला

अझौता गांव से पांच दिसंबर को लापता हुए किसान बनारसी सैनी (85) का बृहस्पतिवार को शव काली नदी में मिला। शव को जानवरों ने नोच रखा था। पुलिस ने शव मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी। और पढ़ें

10:52 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: गंगनहर में अज्ञात युवक का शव मिला

सिवाल खास कस्बे के पास गंगनहर में बृहस्पतिवार को 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव गंगनहर से निकालकर मोर्चरी भेज दिया। और पढ़ें

10:49 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: कुत्ते के विवाद में धारदार हथियार चले, पांच घायल

अतराडा गांव में कुत्ते के विवाद में धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए खरखौदाा थाने में तहरीर दी है। और पढ़ें

10:46 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: घर से दोस्तों के साथ घूमने गए युवक का शव चकरोड पर मिला

दोस्तों के साथ घूमने गए दौराला के मोहल्ला मनोहरपुरी निवासी अंकित (40) का शव बुधवार देर रात दौराला के जंगल में चकरोड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। और पढ़ें

10:39 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: सिपाही-दरोगा पर गाड़ी चढ़ाई, हिरासत में लेने पर थाने में सिपाही को पीटा

कस्बे में यातायात व्यवस्था देख रहे सिपाही और दरोगा पर एक युवक ने गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस द्वारा विरोध करने पर चालक ने उनके साथ गाली गलौज की। पुलिस आरोपी चालक को थाने ले गई। चालक के भाई ने साथियों संग थाने में घुसकर सिपाही के साथ मारपीट कर दी। और पढ़ें

10:27 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: यूपी पुलिस के सिपाही ने महिला व उसके बेटों के साथ की मारपीट

चिरौड़ी गांव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही ने बुधवार देर रात गांव निवासी कांता व उसके बेटों शिवकुमार, हिमांशु के साथ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें तीनों घायल हो गए। और पढ़ें

10:21 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: घने कोहरे में बाजरे से लदा ट्रक पलटा, दो घायल

मेरठ-सरधना रोड पर बुधवार देर रात घने कोहरे के चलते सिटी प्वाइंट बरात घर के सामने बाग के मोड़ पर बाजरे की बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा बाजरा सड़क पर फैल गया। और पढ़ें

10:13 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी

दौराला में मुजफ्फरनगर निवासी रविंद्र की राजधानी ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह चपरासी का शव पड़ा मिला। साथी कर्मचारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। और पढ़ें

10:10 PM, 18-Dec-2025

Baghpat: जयंत सिंह बोले- मनरेगा खत्म होने का प्रचार करने वाले फैला रहे झूठ, किसनों से कर दी ये अपील

Jayant Singh in Baghpat: किशनपुर बराल में आयोजित किसान सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। किसान भी खेती में नई तकनीक अपनाएं। और पढ़ें

10:02 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी ने स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोली

गांव पांचली बुजुर्ग में बना सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी ने स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोलकर रख दी है। जिस योजना के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है। जमीनी हकीकत कुछ ओर से बयां कर रही है। और पढ़ें

10:01 PM, 18-Dec-2025

गोपीचंद हत्याकांड: युवक और दो किशोरों का यौन उत्पीड़न करता था गोपीचंद, तीनों ने गला दबाकर मार डाला

Muzaffarnagar News: जानसठ निवासी गोपीचंद का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने हमेशा उसके साथ दिखाई देने वाले समलैंगिक युवक और दो किशोरों से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ।  और पढ़ें

09:47 PM, 18-Dec-2025

Shamli: मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश समयदीन का बहनोई उस्मान गिरफ्तार, चोरी के तीन लाख रुपये और 265 ग्राम सोने के जेवर बरामद

Shamli: मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश समयदीन का बहनोई उस्मान गिरफ्तार, चोरी के तीन लाख रुपये और 265 ग्राम सोने के जेवर बरामद और पढ़ें

09:45 PM, 18-Dec-2025

Meerut: श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिले सोलर लैंप, खिले छात्राओं के चहरे

Meerut: श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिले सोलर लैंप, खिले छात्राओं के चहरे और पढ़ें

09:45 PM, 18-Dec-2025

Meerut: यूपी पुलिस के सिपाही पर महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट का आरोप, थाने पहुंचे पीड़ित

Meerut: यूपी पुलिस के सिपाही पर महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट का आरोप, थाने पहुंचे पीड़ित और पढ़ें

09:44 PM, 18-Dec-2025

Meerut: नौ दिनों में हस्तिनापुर से पकड़े गए 605 बंदर लोगों ने कहा निरंतर चले अभियान

Meerut: नौ दिनों में हस्तिनापुर से पकड़े गए 605 बंदर लोगों ने कहा निरंतर चले अभियान और पढ़ें

09:44 PM, 18-Dec-2025

Muzaffarnagar: 12 साल की बच्ची के मुंह पर टेप लगाकर तीन घंटे बाथरूम में किया गलत काम, कोर्ट ने दी ये सजा

Life Imprisonment: दस रुपये चंदा मांगने के लिए गई बालिका को दोषी सलीम ने घर में खींच लिया और उससे दुष्कर्म किया। कोर्ट में दो साल चली सुनवाई के बाद दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। और पढ़ें

09:32 PM, 18-Dec-2025

Meerut: हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, छात्र वर्ग में देव, आदित्य और छात्रा वर्ग में अंशिका अनुष्का की टीम प्रथम

Meerut: हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, छात्र वर्ग में देव, आदित्य और छात्रा वर्ग में अंशिका अनुष्का की टीम प्रथम और पढ़ें

09:31 PM, 18-Dec-2025

Meerut: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी, पुलिस जांच में जुटी, नहीं हो सकी मौत के कारण की जानकारी

Meerut: ट्रैक्टर एजेंसी के कार्यालय में मृत मिला चपरासी, पुलिस जांच में जुटी, नहीं हो सकी मौत के कारण की जानकारी और पढ़ें

09:31 PM, 18-Dec-2025

Meerut: कैंसर रोगों पर केएमसी अस्पताल में हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम

Meerut: कैंसर रोगों पर केएमसी अस्पताल में हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम और पढ़ें

09:31 PM, 18-Dec-2025

Meerut: गोल्ड स्टार क्लब ने "कन्या के जन्म से शादी तक" थीम पर की सभा, की खूब मस्ती

Meerut: गोल्ड स्टार क्लब ने "कन्या के जन्म से शादी तक" थीम पर की सभा, की खूब मस्ती और पढ़ें

09:31 PM, 18-Dec-2025

Meerut: संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, तमिलनाडु के किसान नेता की सजा माफ करने की मांग

Meerut: संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, तमिलनाडु के किसान नेता की सजा माफ करने की मांग और पढ़ें

09:25 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: नेत्रपाल सिंह बने समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष

क्षेत्र के गांव कोल निवासी एडवोकेट नेत्रपाल सिंह समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। और पढ़ें

09:07 PM, 18-Dec-2025

UP: मेरठ में सिला कोट पहनेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जिपं सदस्य से बोले- हमारे लिए भी बनवाओ, वीडियो वायरल

Meerut News: सपा नेता सम्राट मलिक ने दिल्ली में संसद भवन के बाहर अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा मुखिया ने सम्राट का कोट देखकर तारीफ की और कहा कि हमारे लिए भी एक कोट सिलवाओ।  और पढ़ें

08:37 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: स्कूल संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई

डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में स्कूल संस्थापक शिक्षाविद चौधरी राजपाल सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने चौधरी राजपाल सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें

08:33 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: नंगलामल चीनी मिल 14.89 करोड़ गन्ना भुगतान भेजा

नंगलामल शुगर कॉम्पलेक्स के विभागाध्यक्ष (गन्ना) अभिषेक कुमार ने बताया कि मिल द्वारा किसानों का 4 से 10 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान 14.89 करोड़ रुपये उनके खातों में भेज दिया गया है। और पढ़ें

08:31 PM, 18-Dec-2025

ओलंपियाड : विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी

सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को अमर अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में सक्रिय रूप से भाग लिया। ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। और पढ़ें

08:29 PM, 18-Dec-2025

छापता था नकली नोट, Rajasthan Police ने Saharanpur में बिछाया 'जाल'! ऐसे की गिरफ्तारी..

छापता था नकली नोट, Rajasthan Police ने Saharanpur में बिछाया 'जाल'! ऐसे की गिरफ्तारी.. और पढ़ें

08:23 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: निबंध प्रतियोगिता में छात्रा अलीना प्रथम

जानी स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:21 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: शिविर में छात्र-छात्राओं ने सीखा अनुशासन

गांव डालूहेड़ा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। और पढ़ें

08:18 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: क्लैट में छाए केएल इंटरनेशनल के मेधावी

केएल इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में स्कूल के आठ मेधावियों ने बेहतर रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम चमकाया है। और पढ़ें

08:16 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: मैपिंग के दौरान मिली कई गड़बड़ी, दुरुस्ती करने में जुटी टीम

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फार्म भरवाने के बाद अब मैपिंग में भी कई खामियां सामने आ रही हैं। इससे अधिकारी और बीएलओ दोनों परेशान हैं। और पढ़ें

08:11 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: गन्ना किसानों का मिल ने भुगतान भेजा

मवाना चीनी मिल ने 4 से 10 दिसंबर तक का 32.01 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान मय एडवाइज के संबंधित समितियों को भेज दिया। जो शीघ्र ही गन्ना किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। और पढ़ें

08:09 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: शैक्षिक उन्नयन में शिक्षक की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय शैक्षिक उन्नयन में शिक्षक की भूमिका रहा। और पढ़ें

08:05 PM, 18-Dec-2025

Bijnor: कक्षा आठ की छात्रा से सहपाठी के पिता ने किया दुष्कर्म, सुबह स्कूल जा रही थी, ये बहाना बनाकर ले गया

स्योहारा के एक स्कूल की छात्रा सुबह स्कूल जा रही थी। सहपाठी के पिता ने कार से स्कूल छोड़ने का बहाना बनाया और अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

08:04 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: टीकाकरण महोत्सव में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

नगर के छावनी ब्लॉक स्थित एचएस पब्लिक स्कूल से टीकाकरण महोत्सव के तहत बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का संचालन संस्था पीसीआई इंडिया की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने किया। और पढ़ें

08:01 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: हापुड़ व बागपत के प्रभारी बने मुदब्बिर अली

उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस इकाई की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रभार क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसके तहत मेरठ निवासी युवा प्रदेश महासचिव मुदब्बिर अली को हापुड़ एवं बागपत जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया। और पढ़ें

08:01 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: भूमि सिवाच ने स्वर्ण, अभिजीत ने जीता कांस्य पदक

सहारनपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स की कुराश प्रतियोगिता में भराला स्थित बीपी इंटर काॅलेज के दो विद्यार्थियों भूमि सिवाच और अभिजीत ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। और पढ़ें

07:57 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: नौ दिनों में हस्तिनापुर से पकड़े गए 605 बंदर

ऐतिहासिक नगरी में लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर पंचायत ने नौ दिन पूर्व बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था। इसमें अभी तक 605 बंदर पकड़े गए हैं। और पढ़ें

07:47 PM, 18-Dec-2025

Meerut News: बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस और बीकॉम ऑनर्स सहित अन्य की परीक्षा तिथियां बदलीं

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक एवं स्नातक ऑनर्स पाठ्यक्रमों की परीक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। जिसके तहत बीएससी ऑनर्स (कंप्यूटर साइंस) और बीकॉम ऑनर्स के कुछ प्रश्नपत्रों की तिथियां बदल दी गई हैं। और पढ़ें

07:45 PM, 18-Dec-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत मौर्य ने बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी चालक विशंभर दयाल निवासी शास्त्रीनगर मेरठ को दोषी मानते हुए छह माह के कारावास से दंडित किया और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें