फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 02-10-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 02-Oct-2025

Bijnor News: चोरों ने बंद मकान को खंगाला

मोहल्ला हकीमान में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। और पढ़ें

10:51 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: विसर्जन के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

नगर में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। मोहल्ला भाटवाड़ा में विगत नौ दिनों से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे थे। और पढ़ें

10:44 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: विसर्जन के बाद समाप्त हुई दुर्गा पूजा

प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर नवरात्रों के अवसर पर चल रही नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का बृहस्पतिवार को विसर्जन के बाद समापन हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:39 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रावण के पुतले का दहन किया

दशहरा पर कस्बे के काले सिंह मंदिर के पास दशहरा मेले का शुभारंभ विधायक अतुल प्रधान ने फीता काटकर किया। और पढ़ें

10:34 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: बारिश से भीगा रावण पुतला, नहीं हुआ दहन

दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार शाम को कस्बे में स्थित राम वाटिका दशहरा मैदान में होने से मैदान में पानी भर गया। वहीं रावण का पुतला बारिश में भीग गया, जिससे रावण के पुतले का दहन नहीं हो सका। और पढ़ें

विज्ञापन
10:31 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रावण का वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

क्षेत्र के माछरा एवं मुंडाली में दशहरे का पर्व मनाया गया। राम द्वारा रावण का वध करने के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया गया। और पढ़ें

10:25 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रावण वध के साथ हुई बुराई पर अच्छाई की जीत

कस्बे के श्रीरामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ मैदान जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। और पढ़ें

10:17 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: श्रीराम ने नाभि में अग्निबाण से वार कर रावण की ली जान

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रावण के पुतला दहन किया गया। दशहरा मेले शुभारंभ राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया। और पढ़ें

10:08 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रावण दहन पर जय श्रीराम के नारों से गूंजा गांव

गांव डाहर में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ रावण दहन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह कार्यक्रम देखा। और पढ़ें

10:05 PM, 02-Oct-2025

मवाना : रावण वध लीला के बाद तीन स्थानों पर हुआ पुतला दहन

दशहरा पर्व पर भगवान श्रीराम की रावण वध की लीला के मंचन के बाद नगर में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। हर स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जय श्रीराम के नारों से माहौल गूंज उठा। वहीं पुलिस ने ड्रोन कैमरों से मेले पर नजर रखी। और पढ़ें

10:01 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: विजय का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया

असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया गया। राम कटोरी शिव मंदिर के पास रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:49 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ़ में पत्रकार राजेश शर्मा बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। और पढ़ें

09:42 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: खेल विवि से साइकिल रैली निकाली

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से गांधी जयंती पर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने किया। और पढ़ें

09:29 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में गिरी

मेरठ-बड़ौत मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। कार में बच्चों समेत सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि किसी कोई चोट नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। और पढ़ें

09:15 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: मार्ग में जलभराव...बच्चों ने स्कूल जाना बंद किया

जानी विकासखंड के सिसौला बुजुर्ग गांव में जलभराव और कीचड़ ने बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया है। मुख्य रास्ते पर पिछले दो माह से पानी भरा होने के कारण गांव के प्राथमिक विद्यालय और मदरसे के अधिकांश बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। और पढ़ें

09:11 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: दौलतपुर में पारिवारिक विवाद में डंडों से हमला, दो लोग घायल

क्षेत्र के गांव दौलतपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े में बीचबचाव करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दूसरे परिवार के कुछ सदस्यों ने घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। और पढ़ें

09:08 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: महिला के गलत इलाज और अवैध गर्भपात का आरोप

क्षेत्र में एक महिला के गलत इलाज और अवैध गर्भपात का मामला सामने आया है। हर्रा निवासी मोहम्मद जिशान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर सरधना के एक कथित चिकित्सक दंपती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

09:06 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: भ्रामक वीडियो वायरल का आरोपी जेल भेजा

जानी थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर झूठी और भ्रामक वीडियो बनाकर प्रसारित करने के आरोपी सिवालखास निवासी अफसार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। और पढ़ें

09:01 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रिटायर्ड शिक्षक ने मांगों के लिए दिया सांकेतिक धरना

गांव सरूरपुर खुर्द निवासी समाजसेवी व रिटायर्ड शिक्षक शरणवीर सिंह ने राइट सलावा माइनर पटरी के चौड़ीकरण समेत कई मांगों को लेकर करनावल झाल के पुल पर सांकेतिक धरना दिया। और पढ़ें

08:57 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों की जानकारी दी

नगर पंचायत दौराला परिसर से स्वयं सेवको ने पथ संचलन निकाला। मुख्य वक्ता विभाग सद्भावना प्रमुख रामदत्त ने स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों की जानकारी दी। और पढ़ें

08:52 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: मुंडाली, सिसौली में पथ संचालन निकाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयदशमी उत्सव पर मुंडाली, सिसौली, अम्हैडा सानी में पथ संचालन निकाला गया, जिसमें जिला संघ चालक धर्मेश त्यागी, ओमपाल प्रधान, खंड संघ चालक जनेश्वर आदि रहे। और पढ़ें

08:46 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: मकान के ताले तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

लोहियानगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में बुधवार शाम चोर मकान के ताले तोड़कर करीब 35 हजार की नकदी और चार लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। बीमार मां को अस्पताल से देखकर परिवार की महिला लौटी तो घटना का पता चला। और पढ़ें

08:45 PM, 02-Oct-2025

साकार हो रहा गांधी जी सपना सभी को मिले शिक्षा और चिकित्सा : सुधा खटीक

गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन सुधा खटीक के साथ भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। और पढ़ें

08:42 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात गांधी की प्रिय राम धुन बच्चों को सुनाई गई। और पढ़ें

08:33 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा में 156 घंटे महा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:31 PM, 02-Oct-2025

गांधी जयंती : पालिका द्वारा प्रभात फेरी निकाली

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 156 घंटे महा सफाई अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका में प्रभात फेरी निकाली गई। और पढ़ें

08:29 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: नमो भारत पार्क का लोकार्पण किया

छावनी क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। और पढ़ें

08:27 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्र में जयंती मनाई गई तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। और पढ़ें

08:23 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया

नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में शास्त्र पूजन का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अमित रस्तोगी बल्ले के आवास पर हुआ। और पढ़ें

08:19 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: रामराज में विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

विजयदशमी के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन निकाला। शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। और पढ़ें

08:14 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

स्कूल-कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। बच्चों को दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई। और पढ़ें

08:11 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

राजकीय महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:05 PM, 02-Oct-2025

गांधी जयंती : देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

मजीदिया पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर बच्चों ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। छात्र ने गांधी की वेशभूषा धारण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। और पढ़ें

07:52 PM, 02-Oct-2025

गांधी जयंती : कर्मचारियों व स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया

नगर पंचायत कार्यालय पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान पर सहयोग करने वाले कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। और पढ़ें

07:49 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: किनौनी शुगर मिल में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में किनौनी चीनी मिल में इकाई प्रमुख केपी सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें

07:39 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: संघ की सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरधना में निकला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य तथा विजयदशमी उत्सव के अवसर पर नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन नगर के पटेल बस्ती और माधव बस्ती क्षेत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया। और पढ़ें

07:34 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पूठखास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। और पढ़ें

07:31 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: बिजनौर के लिए.... ग्रामीणों ने स्वयं दुरुस्त कराया आवागमन के लिए संपर्क मार्ग

मेरठ-(चांदपुर) बिजनौर सहित कई जिलों को आपस में जोड़ने वाला जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दो महीने पूर्व आई बाढ़ में टूट गया था। यहां से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद था। और पढ़ें

07:20 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: मुबारिकपुर की टीम ने मैच जीता

गांव खटकी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मुबारिकपुर की टीम ने जीत हासिल की। टूर्नामेंट का शुभारंभ सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने फीता काटकर किया। किशोर वाल्मीकि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। और पढ़ें

07:17 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: जिला पंचायत ने टेंडर निरस्त किया निरस्त, फिर भी लगाया जा रहा खड़ंजा

सकौती में ठेकेदार टेंडर निरस्त होने के बाद भी खड़ंजे का निर्माण कर रहा है। गांव निवासी योगेंद्र की शिकायत पर दूसरी जगह खड़ंजा लगाए जाने की शिकायत पर टेंडर निरस्त की प्रक्रिया की गई। और पढ़ें

07:16 PM, 02-Oct-2025

Meerut News: साइकिल रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा द्वारा सेवा पखवाड़ा का समापन बृहस्पतिवार को साइकिल रैली, पुष्पांजलि कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान और पौधरोपण के साथ संपन्न हुआ। और पढ़ें

07:15 PM, 02-Oct-2025

शक्ति ही शांति का आधार : राजकुमार मटाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो गए। इस शताब्दी वर्ष में एक साल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बृहस्पतिवार को मेरठ के दोनों महानगरों में 50 स्थानों पर 6500 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। और पढ़ें

07:07 PM, 02-Oct-2025

Saharanpur: सांसद चंद्रशेखर बोले- बरेली में समुदाय विशेष को निशाना बना रही सरकार, हाउस अरेस्ट करने पर भड़के

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बरेली जाने का एलान किया था। इसके बाद उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सांसद ने कहा कि अभी उन्हें रोक दिया है, लेकिन वह जाएंगे जरूर। बरेली मामले की सीबीआई जांच हो।  और पढ़ें

07:07 PM, 02-Oct-2025

Saharanpur: सांसद चंद्रशेखर बोले- बरेली में समुदाय विशेष को निशाना बना रही सरकार, हाउस अरेस्ट करने पर भड़के

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बरेली जाने का एलान किया था। इसके बाद उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सांसद ने कहा कि अभी उन्हें रोक दिया है, लेकिन वह जाएंगे जरूर। बरेली मामले की सीबीआई जांच हो।  और पढ़ें

06:41 PM, 02-Oct-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुंचे और रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद स्मारक जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2026 से उत्तराखंड के मदरसों में नया पाठ्यक्रम लागू होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें