फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 22-04-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 22-Apr-2025

UPSC Result: छाए वेस्ट यूपी के होनहार, कोमल ने छठी रैंक पाकर कर दिया कमाल, बाकी की रैंक जानने के लिए पढ़ें खबर

कोमल के अलावा मुजफ्फरनगर की रिया सैनी ने 22वीं और पुरा गांव की श्रेया त्यागी ने 31वीं रैंक प्राप्त की है। सभी के घर-परिवार में खुशियों का माहौल है।  और पढ़ें

10:50 PM, 22-Apr-2025

Muzaffarnagar: एसपी सिंह बघेल बोले- अखिलेश को आती होगी बदबू, हमें तो गाय से आती है दुनिया की सबसे अच्छी खुशबू

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल गांव कम्हेड़ा में स्थापित गाय अभयारण्य का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसान कृत्रिम गर्भधारण कराकर नंदी पैदा न कर बछिया पैदा करें, इससे दूध की नदियां बहेंगी। और पढ़ें

09:30 PM, 22-Apr-2025

Muzaffarnagar: रिया सैनी ने 22 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, बताया कैसे तीसरे प्रयास में मिली सफलता

चरथावल के टांडा गांव की रिया सैनी को तीसरे प्रयास में अविश्वसनीय सफलता मिली।  2023 में आईआरटीएस लखनऊ में चयन हुआ था। कड़ी मेहनत से वह आईएएस बनेंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 22-Apr-2025

Bijnor: 50 साल के एचआईवी संक्रमित ने किशोर से किया 3 बार कुकर्म, पिता ने कराई जांच तो बेटा भी निकला पॉजिटिव

यह खबर उन सभी मां-बाप का दिल दहला देने के लिए काफी है, जिनके बच्चे नासमझ हैं, क्योंकि समाज में छिपे दरिंदे मासूमों की ताक में हैं। ये लोग बच्चों को धमकाकर या बहलाकर अपनी हवस का शिकार बनाते हैं और किसी को बताने पर तरह-तरह की धमकी देते हैं।  और पढ़ें

07:46 PM, 22-Apr-2025

Saharanpur: किसान की बेटी कोमल की यूपीएससी में छठी रैंक, आईपीएस की ट्रेनिंग से लीव लेकर 3 महीने की थी तैयारी

गांव नठौड़ी के किसान रणबीर सिंह की बेटी कोमल पूनिया ने आईएएस के लिए चयन पक्का कर लिया है। पिछले साल उनकी 474वीं रैंक आई थी। वहीं बीडीओ राजवीर सैनी के बेटे आयुष सैनी ने यूपीएससी में 194वीं रैंक हासिल की है। देवबंद के अर्पित को 421वीं रैंक मिली है।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:23 PM, 22-Apr-2025

Bijnor: घर में घुसे तेंदुए से भिड़ गया परिवार, बाथरूम में किया बंद, लड़ाई में मुखिया के सिर में आए 45 टांके

गांव मुंडाखेड़ी में सोमवार रात दो गुलदार (तेंदुए) धर्मपाल यादव के घर की दीवार पर बैठे थे। इनमें से एक अंदर कूद गया। इसके बाद घर के अंदर घमासान शुरू हो गया।  और पढ़ें

06:20 PM, 22-Apr-2025

शाबाश अभिनव : पिता इंस्पेक्टर, बेटा बना आईपीएस, चौथे अटेंप्ट में पाई सफलता, जानें संघर्ष की कहानी

मेरठ के अभिनव शर्मा ने यूपीएससी में 130वी रैंक हासिल की है। अभिनव के पिता रमेश चंद्र शर्मा मेरठ के देहली गेट थाने के प्रभारी हैं। अभिनव ने माता-पिता को अपनी प्रेरणा बताया।  और पढ़ें

05:43 PM, 22-Apr-2025

Shamli: इकरा हसन के घर के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे हिंदू संगठनों के लोगों को रोका, कैराना में अलर्ट

हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि कैराना सांसद ने सड़क पर नमाज पढ़ने वाला बयान दिया था, तो हमने भी ठान लिया कि कैराना जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ये देश हिंदुओं का है।  और पढ़ें

05:41 PM, 22-Apr-2025

Shamli: हनुमान चालीसा पाठ करने कैराना जाते हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका

Shamli: हनुमान चालीसा पाठ करने कैराना जाते हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका और पढ़ें

04:51 PM, 22-Apr-2025

शामली के ऊन में ग्रामीण सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद तेजी से शुरू

शामली के ऊन में ग्रामीण सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद तेजी से शुरू और पढ़ें

04:48 PM, 22-Apr-2025

मुजफ्फरनगर के जैन कन्या महाविद्यालय में पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव

मुजफ्फरनगर के जैन कन्या महाविद्यालय में पुरातन छात्राओं ने साझा किए अनुभव और पढ़ें

04:45 PM, 22-Apr-2025

शामली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर क्लक्ट्रेट में दिया धरना

शामली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर क्लक्ट्रेट में दिया धरना और पढ़ें

04:45 PM, 22-Apr-2025

आने वाली पीढ़ी अगर है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेदारी, विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

आने वाली पीढ़ी अगर है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना हमारी जिम्मेदारी, विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली और पढ़ें

04:25 PM, 22-Apr-2025

UP: इस्लामिक संस्थान दारुल-उलूम में अब नहीं ले जा सकेंगे ये वस्तु, पकड़े जाने पर निष्कासन तय

देवबंद के दारुल उलूम में इस्लामिक शिक्षा हासिल कर रहे छात्रों को अब नए नियम का पालन करना होगा। यदि कोई छात्र इस नियम को तोड़ता है तो उसका शिक्षण संस्थान से निष्कासन पक्का है। और पढ़ें

04:01 PM, 22-Apr-2025

UPSC CSE Result 2024: मेरठ के अभिनव शर्मा ने प्राप्त की 130वीं रैंक, देखें किसे मिली पहली और दूसरी रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। और पढ़ें

03:49 PM, 22-Apr-2025

फैशन का है ये जलवा: डिजाइन कैसल में कैटवाक से लगे चांद लगाए, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा से पहुंचीं मॉडल

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुए मेगा शो में मॉडलों ने लाइट, कैमरा और एक्शन के साथ फैशन का जलवा बिखेरा। और पढ़ें

03:19 PM, 22-Apr-2025

डेढ़ करोड़ की चरस पकड़ी: मेरठ में UP STF और दिल्ली NCB ने की बड़ी कार्रवाई, नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं

मेरठ में लखनऊ एसटीएफ और दिल्ली एनसीबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की चरस के साथ एक महिला व युवक को पकड़ा है। वहीं इस पूरी कार्रवाई की नौचंदी थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगी। और पढ़ें

02:00 PM, 22-Apr-2025

मुजफ्फरनगर में भाकियू का भोपा थाने में धरना प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर लगे ये आरोप

मुजफ्फरनगर में भाकियू का भोपा थाने में धरना प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर लगे ये आरोप और पढ़ें

01:50 PM, 22-Apr-2025

बागपत के खेकड़ा में मनाया गया पृत्वी दिवस, छात्र छात्राओं ने की पृथ्वी माता की पूजा

बागपत के खेकड़ा में मनाया गया पृत्वी दिवस, छात्र छात्राओं ने की पृथ्वी माता की पूजा और पढ़ें

01:49 PM, 22-Apr-2025

शामली में पृथ्वी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग

शामली में पृथ्वी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग और पढ़ें

12:49 PM, 22-Apr-2025

Meerut: बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, हाल में में मुंबई से लौटे थे

मेरठ में बॉलीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। एक्टर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। और पढ़ें

12:23 PM, 22-Apr-2025

UP: शादी के अगले दिन ही सास को कमरे में किया बंद, लाखों की नगदी जेवरात ले कर फरार हुई दुल्हन

मेरठ में युवक की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन शादी के अगले ही दिन दुल्हन अपनी सास को कमरे में बंद कर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गई। और पढ़ें

12:06 PM, 22-Apr-2025

बागपत के फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध मे भाकियू नेताओं का प्रदर्शन

बागपत के फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध मे भाकियू नेताओं का प्रदर्शन और पढ़ें

12:06 PM, 22-Apr-2025

बड़ौत में राम कथा शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा

बड़ौत में राम कथा शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा और पढ़ें

11:53 AM, 22-Apr-2025

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में सहारनपुर में अनुराग कश्यप का फूंका पुतला

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में सहारनपुर में अनुराग कश्यप का फूंका पुतला और पढ़ें

11:53 AM, 22-Apr-2025

बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा की महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा की महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप और पढ़ें

11:42 AM, 22-Apr-2025

Meerut Crime News: फसल जलने से किसानों की आंखें नम, महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के लोहिया नगर में एक किसान की सात बीघा गेंहू की फसल में एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। नौचंदी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी इकला मोहिउद्दीनपुर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें अपराध संक्षेप। और पढ़ें

10:53 AM, 22-Apr-2025

Meerut: सोहराब गेट बस अड्डे से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड दो माह के लिए बंद, बिजली बंबा पर भी रूट डायवर्जन

मेरठ में सोहराब गेट बस स्टेंड से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां आबू नाले की दो पुलियाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके रूट डायवर्जन किस प्रकार से किया गया है। पढ़ें विस्तार से। और पढ़ें

10:38 AM, 22-Apr-2025

Meerut Weather Today: सीजन में सबसे गर्म रहा सोमवार, दिन में चली लू, पहली बार 39.1 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

 Meerut Weather Forecast Update Today: मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म दिखाई दिया। अनुमान है कि इस बार गर्मी खूब सताएगी। पढ़ें मौसम का हाल। और पढ़ें

10:04 AM, 22-Apr-2025

UP: 'मूड में आया तो मार डाला...' शादी से 11 दिन पहले युवती का बीच सड़क कत्ल; शिवांग ने बताई चौंकाने वाली वजह

यूपी के बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में सिरफिरा आशिक बोला, मेरे मूड में आया तो मैंने मार डाला। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी शिवांग का चालान कर दिया है। और पढ़ें

10:04 AM, 22-Apr-2025

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

यूपी के बिजनौर में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में सिरफिरा आशिक बोला, मेरे मूड में आया तो मैंने मार डाला। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी शिवांग का चालान कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें