फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: BJP मंत्री के खिलाफ त्यागी समाज का प्रदर्शन, नारेबाजी, फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो की मौत

Thu, 27 Jul 2023 03:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : मुजफ्फरनगर में केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से तेज धमाका हुआ और हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:10 PM, 27-Jul-2023

बुलेट सवार ने बाइक में मारी थी टक्कर

बिजनौर के नूरपुर में करीब एक सप्ताह पूर्व बुलेट की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार मजदूर की चिकित्सकों को टांग काटनी पड़ी। घायल मजदूर की पत्नी की ओर से बुलेट चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

चांदपुर थानार्गत गांव मदारीपुर निवासी अनीता पत्नी संजय के अनुसार, उसके पति गत 15 जुलाई की दोपहर को नूरपुर से मजदूरी करके बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव नाहरसिंह के पुल के पास उसके गांव के ही भोलू ने बुलेट से उसके पति की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आने पर निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया लेकिन, बाद में सफदरजंग दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों को उसके पति का बांया पैर काटना पड़ा है। अनिता की ओर से इस संबंध में भोलू को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है।

02:59 PM, 27-Jul-2023

फर्जी एग्रीमेंट बनाकर दुबई भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

बिजनौर के नूरपुर में एक व्यक्ति ने फर्जी वीजा व एग्रीमेंट बनाकर दुबई भेजने के नाम चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दंपति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थानार्गत गांव रोशनपुर जागीर निवासी सरवेज ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जावेद कुरैशी व उसकी पत्नी हिना परवीन निवासी मोहल्ला बंदूकचियान धामपुर व हिना परवीन के भाई इमरान निवासी मोहल्ला गोविंदनगर नूरपुर ने उसे और शहजाद को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वहां भेज दिया। लेकिन वहां उन्हें नौकरी न मिलने के कारण पांच दिन भूखे प्यासे परेशान रहकर वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा उसके भाई आरिफ को भी विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट देने का आरोप है। सरवेज ने इस मामले में तीनों पर चार लाख तेरह हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है।

02:27 PM, 27-Jul-2023

आपस में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग हुए घायल

सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव खुशहालीपुर खुर्द में खेत में पशु चराने को लेकर वन गुर्जरों व ग्रामीणों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने तीन लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। थाना पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।  

बताया गया कि घटना बुधवार की देर शाम की है। सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर खुशहालीपुर के निकट ग्रामीणों के खेत है, जहां वन गुर्जर भी रह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है पिछले लंबे समय से वन गुर्जर किसानों के खेतों मे खड़ी फसलों को पशुओं से चराकर नुकसान करा रहे हैं। बुधवार की देर शाम भी वन गुर्जरों के पशुओं ने ग्रामीणों के खेतों में घुसकर खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। इस बात को लेकर शाम को वन गुर्जरों व ग्रामीणों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी वन गुर्जरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के पंकज पुत्र इसम, अश्वनी पुत्र मेनपाल व इब्राहिम पुत्र युसूफ को मेडिकल जांच के लिए फतेहपुर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
02:01 PM, 27-Jul-2023

मणिपुर की घटना के विरोध में रालोद ने दिया धरना

मणिपुर में हुई घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहां रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने ज्ञापन में चार मई को मणिपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिससे दूसरे राज्य में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन में उन्होंने मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने, सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर नरसंहार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके अलावा मणिपुर में महिलाओं और गरीबों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। साथ ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी अभी मांगे पूरी नहीं की तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

01:58 PM, 27-Jul-2023

टेंपो में आग लगने से यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बागपत के खेकड़ा में कस्बे से यात्रियों को लेकर बड़ागांव जा रहे सीएनजी के थ्री व्हीलर टेंपो में बड़ागांव रोड पर आग लग गई। वहीं, थ्री व्हीलर में सवार चारों यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। राहगीरों ने रेत और मिट्टी डालकर आग बुझाई दी। कस्बे से बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे लोनी का रहने वाला सीएनजी ऑटो चालक मोमिन चार यात्रियों को बैठाकर बड़ागांव जा रहा था। जब टेंपो बड़ागांव खेला मोड़ के पास पहुंचा। तभी अचानक टेंपो में आग लग गई। इससे टेंपो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने समय रहते टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई। टेंपो में आग लगी देख राहगीरों और खेत में काम कर रहे किसानों ने मिट्टी और रेत डालकर किसी तरह आग बुझाई। वहीं, बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर चले गए। थ्री व्हीलर चालक मोमिन भी एक मैजिक चालक की सहायता से अपने टेंपो को रस्सी से मैजिक के पीछे बांधकर वहां से चला गया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि घटना के संबंध में कोतवाली में सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
01:55 PM, 27-Jul-2023

युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

सहारनपुर के नानौता में बीती रात मानसिक रूप से तनावग्रस्त सचिन (25) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा व खोखा बरामद करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी सचिन (25) पुत्र कन्हैया उर्फ लील्ला ने बुधवार की देर रात अपने घेर के पास गली में खुद को सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली आवाज सुनते ही ग्रामीण घटना स्थल की ओर पहुंचे तो वहां सचिन को सिर में गोली लगने से गंभीर घायल अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीण व परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास पड़े तमंचे व खोखे को कब्जे में लेकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक सचिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से पीड़ित चल रहा था। मृतक सचिन अपने पिता की चौथे नंबर की संतान थी। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि मृतक सचिन के शव के पास से ही तमंचा व खोखा को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, संभवतः मानसिक तनाव के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

01:54 PM, 27-Jul-2023

संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती ने जहर खाकर दी जान 

सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ में एक दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मोहल्ला मातागढ़ में पवन और उनकी पत्नी पद्मा रहती हैं। दोनों की उम्र करीब 60 वर्ष है। पवन सर्राफा कारोबारी हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया  इनका बेटा हार्दिक दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हैं।

12:00 PM, 27-Jul-2023
प्रदर्शन करते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ त्यागी समाज का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

मेरठ में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर समाज की बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि 22 जुलाई को एक सभा के दौरान मंत्री की ओर से त्यागी समाज, सैनी समाज की बेटियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई। जिसका समाज विरोध कर रहा है।

वहीं, महासभा की ओर से गुरुवार को मंत्री के बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया गया और इस संबधं में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को सौंपा गया। महासभा के लोगों ने चौधरी चरण सिंह पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यलय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी आदि रहे।

11:58 AM, 27-Jul-2023

एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव जोला डिंडोली में 40 वर्षीय मांगेराम पुत्र जयप्रकाश की करंट लगने से मौत हो गई। वह चारा मशीन से घास काट रहा था, तभी मोटर में करंट आने से मशीन में भी करंट आ गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

11:38 AM, 27-Jul-2023

Meerut News Live: BJP मंत्री के खिलाफ त्यागी समाज का प्रदर्शन, नारेबाजी, फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो की मौत

मुजफ्फरनगर में फैक्टरी में बॉयलर फटने से तेज धमाका, दो मजदूरों की मौत

मुजफ्फरनगर में थाना नई मंडी क्षेत्र में मखियाली के पास केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बताया गया कि मखियाली स्थित बजरंग ऐलम फैक्टरी में हादसा हुआ है। केमिकल बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में मजदूर भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन और रामभोरन (55) की मौत हो गई। हादसे में कसौली का ही जयपाल (60) पुत्र प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें