शाकंभरी मेले में नकली नोट चलाने आए दंपती सहित तीन गिरफ्तार
सहारनपुर में नवरात्र में शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में नकली नोट चलाने आए एक दंपती सहित तीन आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास नकली नोट छापने के प्रिंटर आदि उपकरण और 82 हजार की नकदी बरामद हुई है। इनमें एक आरोपी पर पूर्व में गैंगस्टर लगी थी।
एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मां शाकंभरी देवी में एक महिला सहित तीन लोग दुकानदार को दो हजार का नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो दो हजार का नोट नकली निकला। पुलिस ने तीनों को मिर्जापुर थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने नकली नोट छापना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर प्रिंटर, 82 हजार के नकली नोट, चाकू, कागज और एक बुलेरो कार बरामद हई।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में विराट किसान मेले एवं प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार केप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे और वहां लग रहे विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।
जिला प्रशासन द्वारा मेरठ और सहारनपुर मंडल का विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गांधी भवन में किया गया।
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मिलेट्स महोत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है समय पर किसानों का भुगतान किया जा रहा है।
कुलपति डॉ. के सिंह ने कहा कि किसान मेले में स्टाल के माध्यम से किसानों की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी जा रही है।जिससे किसान अधिक से अधिक लाभ ले सके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को हित काम किया जा रहा है।
मवाना के गांव गुड़ा निवासी चार बच्चों की मां पति के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी के ऑफिस में पहुंचे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर मांग की कि उसके चार बच्चों के साथ पति व प्रेमी को भी साथ रहने की अनुमति दिलाई जाए।
इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने महिला को यह घरेलू मामला बताते हुए उसका प्रार्थना पत्र वापस कर दिया। महिला के बड़े बेटे की उम्र 17 वर्ष दूसरे की 16 वर्ष तथा तीसरे की 15 वर्ष है जब की बेटी जो अपनी ननद की पुत्री गोद ले रखी है। उसकी उम्र 13 वर्ष है।
महिला का कहना है कि उसका 2 साल से प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है वह उसके बिना नहीं रह सकती है महिला के पति का कहना है कि यदि उसका प्रेमी उसको रखता है तो वे उसके पास चली जाए लेकिन महिला इस बात के लिए भी तैयार नहीं है पुलिस अधिकारी का ऑफिस के बाद वहां से वापस लौट गए।
सरधना में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का विरोध मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद खेड़ा में पंचायत आयोजितकी जा रही है। पट्टी शिव मंदिर में पंचायत आहूत की जा रही है। मुकदमे में गिरफ्तारी देने और आगे विरोध की रणनीति बनाने के उद्देश्य से पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। एलआईयू समेत तमाम खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
कोरोना के मरीज लगातार मिलने लगे हैं। रविवार को जिले में 350 लोगों की जांच की गई। इनमें 14 साल की किशोरी, 26 और 39 साल की महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनकी हालत सामान्य है। हल्का खांसी, जुकाम और बुखार है।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज मवाना और दौराला क्षेत्र के हैं। इनमें 14 साल की किशोरी की माता को भी पिछले दिनों कोरोना हुआ था, जबकि एक महिला नसबंदी कराने गई थी, उसकी जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। एक मरीज ठीक हुआ है और इस समय जिले में कोरोना के सात केस सक्रिय हैं।