नए साल के दूसरे दिन बुझे तीन घरों के चिराग, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत
सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क मार्ग पर हुए हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में दो चाचा-भतीजे थे।
पुलिस के अनुसार तीनों घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी तक किसी भी पीड़ित परिवार की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में तहरीर नहीं दी गई।
अमानगढ़ रेंज में मिला हाथी का शव, मचा हड़कंप
बिजनौर में अमानगढ़ रेंज में सोमवार को हाथी का शव मिला है। वनकर्मियों की सूचना पर उच्च अधिकारियों ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएफओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
आज से दोबारा से स्कूल खुल गए हैं। मेरठ में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस कारण अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल के लिए निकलते नजर आए।
जिले के सभी बोर्ड के स्कूल आज से यथा समय खुल गए। छह दिन की छुट्टियों के बाद सीबीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होंगी। डीएम के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में छह दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। सोमवार सुबह 10 बजे से शुुुरू होकर दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं चलेंगी। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम भी शुरू हो रहे हैं। वहीं, परिषदीय विद्यालय में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश जारी रहेगा। बीएसए विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सर्दियों की छुट्टियां जारी हैं।