फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: पदक से चूकी पारुल पर ओलंपिक का टिकट कटाया, गुलदार ने ली एक बच्चे की जान

Mon, 28 Aug 2023 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

हंगरी में आयोजित विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में मेरठ की बेटी पारूल चौधरी पदक से तो चूक गई, लेकिन उन्होंने ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
पारुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:44 PM, 28-Aug-2023

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने वाले पर दोष सिद्ध

बागपत में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2013 में दुष्कर्म के बाद किशोरी की फांसी लगाकर हत्या करने वाले पर न्यायालय में दोष सिद्ध हो गया। जिसमें सजा पर सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने 30 अगस्त नियत की है। वहीं, एक आरोपी को दोषमुक्त करार दिया गया। 

विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार, नरेश वेदवान ने बताया कि जुलाई 2013 में बिनौली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बिनौली थाने में 15 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वादी ने बताया कि गांव के ही समुंदर ने फोन पर बड़ौत जाने की बात कहकर उसकी बेटी को घर की देखभाल करने के लिए बुलाया था, लेकिन जब उसकी बेटी वापस नहीं पहुंची तो वह देखने चला गया। उसकी बेटी का शव समुंदर के घर में मिला, जिसकी फांसी लगाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर समुंदर और अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पोक्सो में हुई। जहां सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश सुशील कुमार ने समुंदर पर दोष सिद्ध कर दिया और सजा पर सुनवाई के लिए 30 अगस्त नियत की। उधर, आरोपी पक्ष के अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरे आरोपी अरविंद को मुकदमे से दोषमुक्त करार दिया गया।

08:32 PM, 28-Aug-2023

गुलदार ने ली एक बच्चे की जान

बिजनौर जनपद में गुलदार ने फिर एक जान ले ली है। गांव भोगपुर में गुलदार ने करन (13) पुत्र अमर सिंह पर हमला बोल दिया। बताया गया कि गुलदार ने घर मे ही हमला किया है। 

वहीं, ग्राम प्रधान ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है। जिले में गुलदार के हमले में यह 15वीं मौत है।

06:56 PM, 28-Aug-2023

दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

शामली के कैराना में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के पति व ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालयों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
06:55 PM, 28-Aug-2023

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

सहारनपुर शहर से सटे गांव मवीकला में मानसिक तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। 

06:54 PM, 28-Aug-2023

यूनिवर्सिटी में प्रवेश के नाम पर 1.53 लाख रुपये ठगे

शामली के कैराना में एक युवक ने दो लोगों पर पत्नी का यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा में प्रवेश कराने के नाम पर 1.53 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला खैलखुर्द निवासी शम्मी अहमद ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में उसके पास दो युवक आए, जिसमें एक ने खुद को एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन इंचार्ज बताया। आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर पत्नी का डी-फार्मा में प्रवेश कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में एक लाख 53 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसे प्रथम वर्ष का फर्जी अंकपत्र भी वाट्सऐप भी किया गया। पीड़ित ने बताया कि कोविड काल के बाद द्वितीय वर्ष की क्लास हेतु जब वह अपनी पत्नी के साथ यूनिवर्सिटी में डी फार्मा विभाग में पहुंचा, तो ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
04:57 PM, 28-Aug-2023

पुलिस ने गजराज से चार राउंड फायरिंग कर जान बचाई

बिजनौर जनपद में कालागढ़ के रामगंगा बांध पर हाथी से जान बचाने को पुलिस ने चार राउंड फायरिंग कर किसी तरह जान बचाई। सूचना वन विभाग को दी जा रही है।

04:54 PM, 28-Aug-2023

आवारा खुंखार कुत्ते ने मासूम छात्र-छात्रा को किया जख्मी, जिला अस्पताल रेफर

बिजनौर जनपद के नूरपुर में सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल से पैदल घर जा रहे मासूम छात्र-छात्रा पर एक खुंखार आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। दोनों को सरकारी अस्पताल में.प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

04:48 PM, 28-Aug-2023

खुब्बापुर के पीड़ित छात्र के दादा का रोते हुए वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में खुब्बापुर के पीड़ित छात्र के दादा हाकम अली का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। उनका कहना है कि वह बच्चे की पिटाई से आहत है। मामले में सही कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पिटाई का दुख है। उन्होंने दावा किया कि खाना नहीं खाऊंगा।

03:55 PM, 28-Aug-2023

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, ट्रैक्टर सवार की मौत

दौराला थानाक्षेत्र के दादरी गांव के सामने रविवार देर रात एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिस कारण ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर सवार चालक शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मुज़फ्फरनगर के थाना सिखेड़ा गांव बिहारी निवासी सादाब 30 वर्ष यूसुफ रविवार को ट्रैक्टर ट्राली लेकर मेरठ आया हुआ था। चाचा जाबिर ने बताया कि देर रात सादाब ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस गांव बिहारी लौट रहा था। एनएच 58 हाईवे पर दादरी गांव के सामने उत्तराखंड रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और सादाब की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शनाख्त बिहारी गांव निवासी सादाब के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रोडवेज और ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है तहरीर मिल गई है। चालक की तलाश की जा रही है।

03:45 PM, 28-Aug-2023

मेरठ में कांग्रेस समर्थकों ने घेरा एडीजी दफ्तर, जमकर नारेबाजी

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता रंजन शर्मा और उसके साथियों पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमे को लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेल रोड स्थित एडीजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व मे सबसे पहले आईजी मेरठ जोन से मिलकर पूरी घटना पर विरोध दर्ज कराया उसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेल रोड पर एकत्र होकर एडीजी कार्यालय पर पहुंचे वहा कांग्रेस कार्यकर्ता की सीओ कोतवाली से तीखी नोक झोंक हुई। काफी देर बाद एक प्रतिनिधि मंडल एडीजी से मिला जिसने रंजन शर्मा और उसके साथियों का पर हुई गलत करवाई का विरोध दर्ज कराया। एडीजी ने प्रतिनिधि मंडल को सही जांच कर करवाई का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस पार्टी ने हस्तिनापुर मे हुई दलित की मृत्यु का भी मुद्दा उठाया और उस घटना की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अवनीश काजला ने कहा किसी भी कीमत पर कांग्रेस कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

03:08 PM, 28-Aug-2023

भाकियू अराजनीतिक ने व्यापारियों को दिया समर्थन, पांचवें दिन भी धरना जारी

कंकरखेड़ा में डाबका गांव के सामने हाईवे पर किसान व व्यापारियों का एमडीए के खिलाफ पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। वहीं सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने व्यापारियों का धरने में समर्थन कर दिया। एमडीए की तानाशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाए। अगर उनकी मांगों को नहीं माना तो वह अनशन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

 नेशनल हाईवे 58 पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर मेडा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर किसान व व्यापारियों का हाईवे स्थित डाबका गांव के सामने धरना चल रहा है। धरने का नेतृत्व कर रहे दीपक पवार व बलराम ने कहा कि वह मेडा द्वारा जो उत्पीड़न किसानों व व्यापारियों का किया जा रहा है। वह किसी भी कीमत का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपनी जमीन बचाने के लिए हम जान पर भी खेल जाएंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजनीति के प्रदेश सचिव विनोद जिटोली ने कहा कि किसानों व व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा संगठन किसानों का व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। धरने बैठे लोगों ने एक किलोमीटर तक हाथ पकड़ कर एक श्रृंखला बनाई। वही एमडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अगर उनकी सुनवाई नहीं की तो वह एमडीए के खिलाफ अनशन पर भी बैठेंगे। 

03:07 PM, 28-Aug-2023

मेरठ में महिलाओं के लिए इस बार दो दिन फ्री रहेगी बस सेवा

मेरठ में रक्षा बंधन को लेकर 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश शाशन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। इस बार दो दिन 48 घंटे तक बहनों के लिए यात्रा फ्री रहेगी। मेरठ महानगर बस सेवा में भी 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए फ्री सेवा रहेगी। इसके अलावा रोडवेज बसों के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां में कैंसिल कर दी गयी है। 28 अगस्त से 2 सितंबर तक कोई छुट्टी नही दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

03:06 PM, 28-Aug-2023

मुजफ्फरनगर में एटीएम बॉक्स से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकाले, रंगे हाथ पकड़ा

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में बस स्टैंड पर बैंक के एटीएम बॉक्स से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकालने ले प्रयास में एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पीड़ित से उसके दो साथी 30000 रुपये लेकर फरार हो गए।

पीड़ित का एटीएम बदलकर आरोपी खाते से नकदी निकालने की फिराक में था। उसके पर्स में कई दर्जन एटीएम कार्ड मिले हैं। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस हवाले कर दिया। उसके दो साथी, जो रूपये लेकर फरार हुए हैं, उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

12:05 PM, 28-Aug-2023

सहारनपुर में तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन हुआ बाधित

सहारनपुर के बड़गांव में अचानक वर्षा और तेज आंधी के कारण सड़क पर खड़ा पेड़ जमीन पर गिर गया, जिससे कुछ समय रास्ता बंद होने के चलते आवागमन बाधित हो गया। बाद में पुलिस व ग्राम प्रधान पति ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटवाकर सड़क के बीच से हटवाया। 

सोमवार की सुबह अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। जिसमें देवबंद नानौता मार्ग पर सर्विस रोड़ से पहले ही गन्ना क्रय केन्द्र के पास खड़ा जंगल जलेबी का पेड़ सड़क के बीच गिर गया। उस समय वाहनों के कम आवागमन होने से कोई दुर्घटना तो नहीं हुई, लेकिन पेड़ गिरने से वाहन चालकों को कुछ देर तक परेशानी जरूर हुई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि किसी तरह छोटे वाहन सड़क की बराबर से गन्ना क्रय केन्द्र से निकलते रहे। वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर पेड़ हटाने और उसे काटने के लिए नहीं पहुंचा। बाद में कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही पेड़ काटकर सड़क के एक किनारे डाला। इसके बाद ही फिर से आवागमन सुचारू हो पाया।

09:49 AM, 28-Aug-2023

मवीकलां के जंगल में दिखा तेंदुआ, दौड़े

बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में मवीकलां गांव के जंगल में रविवार को तेंदुआ (गुलदार) दिखाई देने से किसानों में दहशत का  माहौल बन गया। जिसके बाद किसान खेत में काम छोड़कर गांव की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की।

मवीकलां गांव के रहने वाले अंकुर ने बताया कि रविवार को वह खेत में जा रहा था। तभी एक नलकूप के पास तेंदुआ घूमता हुआ मिला। तेंदुआ देखते ही वह ईख के खेत में छिप गया। 
इसके बाद आसपास खेत में काम कर रहे किसानों को बताया। जिसके बाद किसान गांव लौट आए।

इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। कुछ दिन पहले तेंदुए ने सिंघावली अहीर थाने के समीप लकड़ी फैक्टरी के कर्मचारी पर हमला कर दिया था।  वन रेंजर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुआ होने की सूना पर टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।

08:56 AM, 28-Aug-2023

बहन की मौत पर नहीं मिली छुट्टी, सोशल मीडिया पर छलका कांस्टेबल का दर्द

उत्तर प्रदेश के बागपत में तैनात एक कांस्टेबल का वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांस्टेबल ने पुलिस अधिकारियों पर अनदेखी  का आरोप लगाया है। कांस्टेबल का कहना है की बहन की मौत पर भी उसे छुट्टी नहीं मिली? क्या पुलिस वाले इंसान नहीं हैं।

पुलिसकर्मी बयान से पलटा
बागपत में सोशल मीडिया पर बहन की मौत होने के बाद भी छुट्टी नहीं मिलने और उत्पीड़न झेलने की बात कहकर वीडियो वायरल करने वाला सिपाही अपने बयान से पलट गया। वायरल वीडियो में सिपाही ओमवीर ने पुलिस अधिकारियों पर बहन की मौत होने और छुट्टी नहीं देने के आरोप लगा थे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने सिपाही ओमवीर को बुलाकर जांच की। जिसके बाद सिपाही बयान ने पलट गया और उसने दूसरा वीडियो जारी कर सफाई दी। दूसरी वीडियो में सिपाही ने बहन की मौत के बाद दो बार छुट्टी मिलने की बात कही। इस मामले में एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि सिपाही ने भावुक होकर गलत बयान देकर वीडियो वायरल किया था। उसने अपनी गलती स्वीकार की है। सिपाही की बहन की मौत होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था।  

03:31 PM, 27-Aug-2023

Meerut News Live: पदक से चूकी पारुल पर ओलंपिक का टिकट कटाया, गुलदार ने ली एक बच्चे की जान

हंगरी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को मेरठ बेटी पारुल चौधरी पदक से चूक गईं। 3 हजार स्टीपल चेज स्पर्धा में पारुल ने 9:15:31 मिनट के नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। लेकिन उन्हें 11वें स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। खास बात रही पारुल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। भले ही हंगरी में वो पदक जीतने से दूर रहीं, लेकिन पेरिस ओलंपिक का टिकट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पारुल को ओलंपिक टिकट के लिए क्वालीफाई मार्क 9:23 मिनट में 3 हजार स्टीपल चेज दौड़ को पूरा करना था। लेकिन पारुल ने यह क्वालीफाई मार्क से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9:15:31 मिनट में ही दूरी तय कर नया कारनामा कर डाला। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ललिता बाबर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। जिसमें 9:19:76 मिनट का रिकॉर्ड ललिता के नाम था।  

इससे पहले पारुल बालिका वर्ग की 3000 मीटर की दौड़ 9 मिनट से पहले पूरा कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। नौ मिनट से भी कम समय में दौड़ पूरा करने वाली वह पहली भारतीय धाविका बनी थीं। उन्होंने जैक केम्प में साउंड रनिंग सनसेट टूर में 8:57.19 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। किसान पिता कृष्णपाल सिंह सहित परिवार के लोगों ने शानदार प्रदर्शन के लिए खुशी जताई। वहीं ओलंपिक कोटा लेने के लिए क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, आरएसओ योगेंद्रपाल सिंह,  जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, उनके कोच गौरव त्यागी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें