10:01 AM, 28-Feb-2023
Meerut News Live: दुकान संचालक की चाकू से हत्या करने वाले को उम्रकैद, पढ़ें ताजा खबरें
मेरठ के दौराला में चार दिन पहले जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज पर अमोनिया गैस से ब्लास्ट होने के बाद बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मलबे में दबे 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया और आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट और अधिकारियों द्वारा शीतगृह पर सील लगाने के बाद से इस इमारत को गिराया जा रहा है। मंगलवार को बिल्डिंग गिराने के लिए 20 मजदूरों का पहले इंश्योरेंस कराया गया फिर उन्हें इमारत को तोड़ने के काम में लगाया गया। फिलहाल इमारत का झुका हुआ हिस्सा गिराया जाएगा।
किठौर में टूरिस्ट बस में लूटपाट, एक गिरफ्तार
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में हरिद्वार से सीतापुर जा रही टूरिस्ट बस से कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ कर बस में लूटपाट कर दी। बदमाशों ने बस में सवार यात्रियों से मोबाइल लूट लिए और कंडक्टर से 30000 रुपए की लूट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की इस मामले में इस मामले में पीड़ित की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।