मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से निकल गए हैं।
उप-राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा सीसीएसयू खेल मैदान से रवाना हो गए हैं।
शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं। इससे पहले पीटीएस में पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और एमएलसी अश्वनी त्यागी समेत तमाम भाजपा नेता पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंच गए हैं।
उप-राष्ट्रपति सबसे पहले शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में सजाए गए मंच के माध्यम से उप-राष्ट्रपति जनता को संबोधित करेंगे।
उप-राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम योगी का काफिला सर्किट हाउस से निकल गया है।
मेरठ में एचआरएस स्पोर्ट्स प्रोडक्ट डिस्प्ले स्टॉल पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ स्पोर्टी मूड मे दिखे। इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही हंसी देखने को मिली। इस दौरान उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थे।
सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल अब पीटीएस के लिए निकल रहे हैं। जिसकी तैयारी में पुलिस जुट गई है।
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंच गए हैं।
तीनों अतिथि सीसीएसयू से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के वैद्य हकीम सैफुद्दीन पदमश्री की धरती भी मेरठ ही रही है, उनका जुड़ाव यही से रहा है। इन तीन दिनों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। हम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ इसे हेल्थ टूरिज्म के क्षेत्र में जोड़ सकते हैं। मैं अवगत कराना चाहता हूं कि आज प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का संचालन हो गया है। प्रदेश लगातार इन पद्धतियों को सराहने के लिए कार्य कर रही है। इस सदी ने महामारी में आयुर्वेद के महत्व को समझा है।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।
उन्होंने कहा कि कल ही विवि को ए प्लस प्लस की ग्रेडिंग मिली है। आज ये सम्मेलन इस बात की गवाही दे रहा है कि जैसे नैक विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है, वैसे ही आयुर्वेद भी आगे बढ़ेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीसीएसयू का जिक्र करते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीसीएसयू ने नैक में ए प्लस प्लस ग्रेड लेकर पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। उसी तरह आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी मेहनत करें और उपलब्धि हासिल करें।
सीएम योगी ने कहा कि एक एमबीबीएस डॉक्टर को हॉस्पिटल चलाना मुश्किल होता है। लेकिन बीएमएस डॉक्टर आसानी से अपना क्लिनिक चला सकता है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अखिल भारतीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) शुरू हो गया है। कुछ ही देर में सीएम योगी का भाषण शुरू होगा।
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सीसीएसयू के ऑडिटोरियम में पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सीसीएसयू में भाजपा नेताओं से मुलाकात की।
सीएम योगी और राज्यपाल के मेरठ पहुंचने से पहले ही वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया था। वकीलों का आंबेडकर चौक पर हंगामा जारी है।
मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकॉप्टर 10:52 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंचा और 10:59 मिनट पर पुलिस लाइन से काफिला रवाना हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे हैं। अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इंतजार हो रहा है।