फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: धर्मस्थल की दीवार तोड़ माहौल बिगाड़ने की कोशिश, बागपत में युवक की चाकू मारकर हत्या

Mon, 11 Mar 2024 07:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ में प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। वहीं, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने युवती के भाई के भाई को हिरासत में ले लिया है। सोमवार शाम को बागपत में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:46 PM, 11-Mar-2024

बागपत जनपद के बदरखा गांव में सोमवार शाम को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि बदरखा गांव निवासी अजय मौसेरी बहनों के साथ खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कार की चाबी निकालने को लेकर गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद अजय की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

04:18 PM, 11-Mar-2024

छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले वकील को चार साल की सजा

बागपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले पड़ोसी को न्यायालय ने चार साल की सजा सुनाई। उस पर 15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह माह की सजा बढ़ाई जाएगी।

विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि कक्षा छह की छात्रा ने छह मई 2017 को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह पड़ोसी के घर तवा लेने गई थीं, तभी पड़ोसी के बेटे वकील ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसके शोर मचाने पर वहां आए पड़ोसियों ने उसे बचाया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ोसी के बेटे वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो में हुई। जिसमें अभियोजन पक्ष ने चार गवाह पेश किए। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार ने दोष सिद्ध कर दिया था। सोमवार को न्यायाधीश ने सजा पर सुनवाई करते हुए वकील को चार साल की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।


रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली में दोबारा होगी गवाही
रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में दोबारा गवाही कराई जाएगी। अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।

सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। दोबारा गवाही के लिए धारा 311 का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया गया है। आरोपी एसपी मिश्रा, गजराज सिंह और बृज किशोर की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी।

12:36 PM, 11-Mar-2024

एसडीएम ने किया छापर तालाब का निरीक्षण
बिजनौर के नजीबाबाद में एसडीएम ने छापर तालाब का निरीक्षण कर नगर पालिका परिषद को तालाब की सफाई और सुंदरीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को तत्काल तालाब की सफाई करने को कहा। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद के ईओ राजीव कुमार, समाजसेवी डॉ. राखी आनंद अग्रवाल के साथ मौजा छापर में स्थित धोबी समाज के तालाब का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
11:23 AM, 11-Mar-2024

धार्मिक स्थल की दीवार तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

मेरठ में किठौर स्थित चामुंडा मंदिर में असामाजिक तत्वों ने नवनिर्मित दीवार को तोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सोमवार सुबह दर्शन करने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल धार्मिक स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

11:01 AM, 11-Mar-2024

West UP News Live: धर्मस्थल की दीवार तोड़ माहौल बिगाड़ने की कोशिश, बागपत में युवक की चाकू मारकर हत्या

मेरठ जनपद में सरधना के डाहर गांव निवासी गौरव की प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के बाद सरूरपुर थाने पर ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। वहीं, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें