08:18 AM, 31-Aug-2023
बिजनौर के झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी मेधावी छात्रा साक्षी चौधरी ने पीसीएस में 173 वीं रैंकिंग प्राप्त कर अपने स्वर्गीय पिता एडवोकेट नरेंद्र सिंह के सपने को साकार कर अपने जनपद का नाम रोशन किया है।
कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह एडवोकेट सिंह की मेधावी छात्रा ने पीसीएस की 173 वीं रैंक हासिल की है। परिजनों के अनुसार उसके पिता का सपना था कि उसकी पुत्री साक्षी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उच्च अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। लेकिन उसके पिता की मौत हो जाने से वह टूट चुकी थी। लेकिन उसकी बुआ डॉ संतोष चौधरी ने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उसकी हौसला अफजाई की।
धामपुर के आरएसएम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात उसके सगे चाचा जितेंद्र चौधरी ने उसके पिता के सपने को पूरा करने का विश्वास दिलाया। उसके परिवार व अन्य रिश्तेदारों की हौसला अफजाई से छात्रा ने हिम्मत दिखाई और आगे की पढ़ाई पूरी लगन के साथ की। साक्षी ने कक्षा दस व कक्षा 12 वीं में उच्च अंक हासिल किए, ग्रेजुएशन धामपुर में स्थित आरएसएम कॉलेज से प्राप्त की। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पीसीएस में 173 वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ और घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। साक्षी ने इसका श्रेय अपने स्वर्गीय पिता के सपने को साकार करने, गुरुजनों, अपने चाचा, बुआ को दिया है।