10:40 AM, 27-Apr-2023
दो माह पहले दिया जाना चाहिए था नोटिस
मेरठ हापुड़ बुलंदशहर बस ऑपरेटर्स एसो. के उपाध्यक्ष हाजी इमरान ने बताया कि अनुबंध की शर्तों के मुताबिक जिला पंचायत की तरफ से हमें दो माह पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। बस स्टैंड चंद्रपाल और इमरान के नाम पर किराये पर है। हमें किसी को भी नोटिस रिसीव नहीं कराया गया है। फर्जी तरीके से नोटिस रिसीव दिखाकर न्यायालय चले गए।
हमने भी न्यायालय में अपील की है। नौचंदी मेले के दौरान हम हर साल बस अड्डे की भूमि को खाली करते हैं। हमें यही बात कहकर धोखे से अधिकारियों ने बस अड्डे की भूमि खाली कराई है। हम बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। बीस साल से नौचंदी मैदान तिरंगा गेट से मेरठ-बुलंदशहर, धोलाना, स्याना, दनकौर, हरोड़ा और पिलखुआ के लिए 50 से अधिक प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा था।