10:45 AM, 28-Mar-2023
Meerut News Live: मेडा को बोर्ड बैठक स्थगित, बागपत में गोली मारकर मिस्त्री की हत्या
सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की नजरें अब इस पर लगी हैं कि सीटों का आरक्षण क्या होगा। पुराना जो आरक्षण लागू हुआ था वही रहेगा या फिर नए सिरे से तय होगा।
निकाय चुनाव के संबंध में सोमवार को सुप्रीमकोर्ट का आदेश आया तो सभी राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं। हर कोई आरक्षण के बारे में जानना चाहता है। प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन के भीतर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद चुनाव आयोग तिथि पर निर्णय लेगा। शासन द्वारा सभी सीटों का आरक्षण दोबारा से जारी किया जाएगा।
जरूरी नहीं है कि जो आरक्षण पिछली बार था वही रहे, वह बदल भी सकता है। मेरठ में नगर निगम की सीट पिछली बार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी, अब नए आरक्षण में क्या स्थिति होगी, इसको लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों में बेचैनी हैं। मेयर, अध्यक्ष के साथ ही वार्डों का आरक्षण भी बदल सकता है। जनपद की बात करें तो यहां पर एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं।
जनपद में 11,252 मतदाता बढ़े एक को होगा सूची का प्रकाशन
जनपद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदाता सूची में दावे-आपित्तयों के संशोधन के बाद 11252 नए मतदाता बढ़ गए हैं। नगर निगम में 5919 मतदाता बढ़े हैं। नगर पालिका मवाना में 594, सरधना में 784, नगर पंचायत खरखौदा में 185, सिवालखास में 257, हस्तिनापुर में 371, किठौर में 301, परीक्षितगढ़ में 194, लावड़ में 242, बहसूमा में 143, फलावदा में 303, करनावल में 85, दौराला में 632, शहाजहांपुर में 360, हर्रा में 494 और खिवाई में 388 मतदाता बढ़े हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आज करेंगे बैठक
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया मंगलवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पहली बार बैठक करेंगे। हवन पूजन के बाद बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के स्वागत की कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। पहली बैठक में ही सतेंद्र सिसौदिया निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे।