10:01 AM, 26-May-2023
rapid rail
- फोटो : amr ujala
दुहाई से मेरठ साउथ तक रैपिड ट्रैक बिछाने का आधा काम पूरा
दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से मेरठ साउथ रैपिडएक्स स्टेशन तक अप एंड डाउन दोनों लाइन पर लगभग 50 फीसदी ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। इस सेक्शन की लंबाई लगभग 25 किमी है, जिसमें 825 खंभों का निर्माण किया गया है। इन खंभों पर वायाडक्ट निर्माण के साथ-साथ इस सेक्शन में ट्रैक बिछाने का कार्य भी किया जा रहा है।
इन दोनों लाइन पर लगभग 50 प्रतिशत ओएचई मास्ट इरेक्शन और 30 प्रतिशत केंटीलिवर इरेक्शन भी पूरा हो गया है। इस सेक्शन में कुल चार स्टेशन, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ का निर्माण किया जा रहा है। मेरठ में रैपिडएक्स कॉरिडोर ने दिल्ली-मेरठ रोड के ऊपर से गुज़र रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लगभग 22 मीटर की ऊंचाई पर पार किया है।
गाजियाबाद के प्राथमिकता खंड में ट्रेनों का परिचालन जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। उधर, दूसरी ओर मुरादनगर स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है।