शीतलहर के चलते बिजनौर में 28 दिसंबर तक एक से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
बड़गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
रविवार की सुबह बड़गांव -देवबंद मार्ग पर हिंडन नदी पुल के पास स्थित बेलड़ा पुलिया के बीच अज्ञात वाहन ने अज्ञात एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक की साईकिल पर दूध व प्रसाद बंधा हुआ था।सम्भत मृतक साईकिल पर सवार होकर धूमगढ स्थित नागदेवता मंदिर में दूध व प्रसाद चढ़ाने जा रहा होगा। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा है।
देवबंद मेें सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे और बरला-गोपाली मार्ग पर हुए हादसों में पोस्टमैन सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हुई है। हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार साखन निवासी पोस्टमैन दिनेश त्यागी की मौत हो गई। साथ मे बैठी भतीजी मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। बरला गोपाली मार्ग पर कोहरे के कारण एक बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें खजूरी निवासी जयकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमैन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरएसएस की ओर से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन में राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने भाग लिया। पथ संचलन से पूर्व एमडीएस में आरएसएस के बाल सेवकों को वीर फतेह सिंह के त्याग और बलिदान से अवगत कराया गया।
आरएसएस के जिला बौधिक प्रमुख यशपाल सिंह, नगर संघचालक विपिन महिंद्रा, सह संघचालक हेमंत कुमार, नगर कार्यवाह अंशुल मेहरा के नेतृत्व में एसडीएस इंटर कॉलेज से वीर फतेह सिंह बाल पथ संचलन का शुभांरभ हुआ। पथ संचलन से पूर्व जिला बौधिक प्रमुख ने पथ संचलन में भाग ले रहे बाल सेवकों को आरएसएस और वीर फतेह सिंह के राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से अवगत कराया। कक्षा तीन से आठ तक के विभिन्न परिवारों के लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों ने पथ संचलन में भाग लिया।
एमडीएस इंटर कॉलेज से आरंभ होकर पथ संचलन मुक्तेश्वर महादेव तथा नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ।