मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव बहरामपुर में गांव के पास एक खेत में दो साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची आयत शुक्रवार से घर से लापता हो गई थी। आज सुबह बच्ची का शव खेत गए किसानों को मासूम का शव खेत में पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार बच्ची की हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Meerut News: जानीखुर्द से लापता दो साल की मासूम का शव खेत में मिला, खरखौदा में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
मेरठ से सटे हस्तिनाापर के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के मामले में लोगों में आक्रोश बरकरार है। आज गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत का ऐलान कर दिया। वहीं दौरला के दादरी में विशु हत्याकांड को लेकर होने वाली महापंचायत को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।
सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने गांव में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जिला पंचायत सदस्य के पुत्र अंकित मोतला ने महापंचायत का एलान किया था। निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगी हुई है। ऐसे में अधिकारी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
वहीं पुलिस ने शुक्रवार देर रात विशु हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पुलिस को देखकर दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।