फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ निगला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 02 Dec 2023 04:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 02-Dec-2023

धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ निगला

बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने धमकी मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

01:55 PM, 02-Dec-2023

अज्ञात वाहन की टक्कर से भूतपूर्व सैनिक की मौत

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात बड़ौत से थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर गांव जा रहे भूतपूर्व सैनिक की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

01:55 PM, 02-Dec-2023

गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की जलकर मौत

शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना में ऊन शुगर मिल के गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चौकीदार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दिन निकलते ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
12:15 PM, 02-Dec-2023

मवाना में चोरी की वारदात

मेरठ के मवाना में प्रेम नगर कॉलोनी मोहल्ला मुन्नालाल में शुक्रवार देर रात में बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने हिना देशवाल निवासी निलोहा के मकान में चोरी कर लगभग 13 लाख की ज्वेलरी व कीमती सामान और 65 हजार की नगदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला को शनिवार सुबह घटना का पता लगा। पीड़ित हिना देशवाल ने बताया कि उसके भाई की सात तारीख में शादी है, उसी के लिए सामान लाकर घर में रखा था। वह कल रात्रि में 9:30 बजे परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने पर गांव निलोहा चली गई थे। वहीं, सुबह जब वापस आई तो चोरी का पता लगा।

11:36 AM, 02-Dec-2023

यूपी ने दिल्ली को 294 रनों पर रोका

मेरठ में भामाशाह मैदान में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी मैच में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने दिल्ली की टीम को 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया। दिल्ली की ओर से सबसे अधिक रन आदित्य भंडारी ने 98 रन बनाए।

विज्ञापन
09:55 AM, 02-Dec-2023

West UP News Live: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ निगला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, पत्नि घायल

बिजनौर के स्योहारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के गांव नरावली निवासी लोकेश (35) पुत्र तुलाराम अपनी पत्नि के साथ बाइक द्वारा बुढ़नपुर से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम मकनपुर के श्मशान घाट के करीब पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नि गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें