02:18 PM, 22-Dec-2023
West UP News Live: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर खूब हुई पुष्पवर्षा, छात्राओं का कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन
छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया, ये है बड़ी मांग, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में केके जैन डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्राओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि विवि ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है, जबकि छात्राएं परीक्षा शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। शुक्रवार को छात्राएं कॉलेज के गेट पर एकत्र हुई और यहां पर धरना प्रदर्शन किया।